लखनऊ: सरकारी जमीन को कब्जेदारों से मुक्त कराने के लिए नगर निगम की टीम ने शुक्रवार को एक बड़ी कार्रवाई की है। इसे एक अभियान में शामिल किया गया है। सरकारी जमीन को कब्जेदारों से मुक्त कराने के लिए टीम ने बिना किसी विवाद के जमीन खाली करवा ली है। अपर नगर आयुक्त पंकज श्रीवास्तव के निर्देशन में यह अभियान चलाया गया था। अभियान की शुरूआत तो कई दिनों पहले की गई थी, लेकिन जोन चार में ग्राम बाघामऊ और जोन सात में ग्राम नौबस्ता कलां की सरकारी भूमि को अतिक्रमण से मुक्त कराया गया।
ग्राम नौबस्ता कलां की जमीन देवा रोड के निकट है। इसका उपयोग कामर्शियल माना जाता है। यहां काफी समय से प्रॉपर्टी डीलरों और बिल्डरों ने सरकारी भूमि पर कब्जेदारी शुरू कर दी थी। अवैध रूप से कब्जा करने वालों की संख्या में इजाफा शुरू होता गया। इस अभियान में प्रभारी अधिकारी (संपत्ति) संजय यादव और तहसीलदार अरविंद पांडे मुख्य भूमिका में आए और टीम गठित की गई। टीम का नेतृत्व करने के लिए नायब तहसीलदार नीरज कटियार को कहा गया। नगर निगम के लेखपाल राकेश यादव, लालू प्रसाद, आलोक यादव, सुभाष कौशल और विनोद वर्मा की मदद कार्रवाई शुरू की गई और जेसीबी से अस्थायी निर्माण हटा दिया गया। अभियान के दौरान पुलिस भी बुलाई गई थी।
इसके बाद ग्राम बाघामऊ और ग्राम नौबस्ता कलां में सरकारी जमीन से अतिक्रमण हटाया गया। यह लगभग 1.5 हेक्टेयर है। इसकी कीमत 15 करोड़ रुपये से अधिक है। जांच में सामने आया है कि एक कारोबारी ने इस जमीन पर अपना गोदाम बनाया था। नगर निगम की ओर से बताया गया कि इस अवैध कब्जे और सरकारी भूमि को नुकसान पहुंचाने के लिए चिनहट थाने में जल्द ही आपराधिक मुकदमा दर्ज कराया जाएगा। साथ ही, नगर निगम द्वारा आगे भी ऐसे अतिक्रमण विरोधी अभियान लगातार जारी रहेंगे।
अन्य प्रमुख खबरें
बिहार में दामाद की हत्या, गड्ढे में दफनाया शव, 4 महिलाएं गिरफ्तार
मुस्तरा रेलवे स्टेशन पर चला मजिस्ट्रेट चेकिंग अभियान, पकड़े गए 265 अनियमित यात्री
विश्व हिंदू महासंघ किन्नर प्रकोष्ठ की क्षेत्रीय महामंत्री बनने पर माँ किरन नंदगिरी का भव्य स्वागत
अवैध खनन पर तमिलनाडु सरकार सख्त, पूरे राज्य में खदानों का होगा निरीक्षण
जनगणना-2027 के तहत मकान सूचीकरण कार्य शुरू, डीएम ने लोगों से की सहयोग की अपील
जिला अधिकारी के निर्देश पर ओबरा में शुरू हुआ पानी छिड़काव अभियान, धूल और प्रदूषण से मिलेगी राहत
UPRVUNL अधिकारी एसोसिएशन की बड़ी मांग, स्थानांतरण नीति शून्य करने का प्रस्ताव
अंतर्राष्ट्रीय जैव विविधता दिवस पर “पानी पेड़ बचाओ अभियान” की भव्य गोष्ठी आयोजित
सोनभद्र पुलिस का अनोखा जागरूकता अभियान, “सेल्फी स्टेशन” से दिया सड़क सुरक्षा का संदेश
नगर निगम की आय बढ़ाने के लिए बना रेवेन्यू रिफॉर्म सेल, कर वसूली व्यवस्था होगी मजबूत
दिल्ली दंगा केस में तस्लीम अहमद और खालिद सैफी को अंतरिम जमानत
ओडिशा में लू लगने से 3 की मौत, कई जिलों में आंधी-बारिश की चेतावनी
केदारनाथ मार्ग पर हादसा: सोनप्रयाग में पहाड़ी से गिरे पत्थर, युवक की मौत, एक घायल
Iqra Hasan FIR: कैराना से सपा सांसद इकरा हसन के खिलाफ FIR दर्ज, जानें किस मामले में हुई कार्रवाई