लखनऊः नगर निगम लखनऊ की कार्यकारिणी समिति में रिक्त 6 सदस्यों के मनोनयन के लिए प्रस्तावित सदन की तिथि में परिवर्तन कर दिया गया है। अब यह बैठक एक जुलाई 2025 को प्रातः 11ः00 बजे नगर निगम मुख्यालय, लालबाग स्थित त्रिलोकनाथ सभागार में आयोजित की जाएगी। महापौर सुषमा खर्कवाल ने बताया कि यह संशोधन मुख्यमंत्री ग्रीन रोड इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट स्कीम (सीएम-ग्रिड्स) के अंतर्गत बैंगलुरु एवं पिंपरी-चिंचवड़ (महाराष्ट्र) में चल रही योजनाओं के अध्ययन व तकनीकी सेमिनार में भाग लेने के लिए अधिकृत अधिकारियों की उपस्थिति को ध्यान में रखते हुए किया गया है।
इस भ्रमण में अधिकारियों को दो जुलाई से पांच जुलाई तक शहर से बाहर रहना होगा। सदन में कार्यकारिणी समिति के रिक्त स्थानों की पूर्ति के लिए सदस्यों का चयन किया जाएगा। महापौर खर्कवाल ने सभी पार्षद एवं नामित सदस्यों से समय से उपस्थिति सुनिश्चित करने की अपील की है। सदन की बैठक के दौरान पूर्ण शांति एवं गरिमा बनाए रखने की अपील की गई है।
साथ ही स्पष्ट निर्देश दिए गए हैं कि सभा में केवल पार्षदगण, नामित सदस्यगण एवं अधिकृत अधिकारी-कर्मचारी ही उपस्थित रहेंगे। किसी भी बाहरी व्यक्ति का प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा। नगर निगम प्रशासन द्वारा बैठक से संबंधित सभी औपचारिकताओं को समयबद्ध रूप से पूर्ण करने तथा सुरक्षा एवं व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।
अन्य प्रमुख खबरें
Alwar: दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस वे पर बड़ा हादसा, गोवर्धन जा रही स्लीपर बस पलटी, 60 यात्री घायल
बिहार में दामाद की हत्या, गड्ढे में दफनाया शव, 4 महिलाएं गिरफ्तार
मुस्तरा रेलवे स्टेशन पर चला मजिस्ट्रेट चेकिंग अभियान, पकड़े गए 265 अनियमित यात्री
विश्व हिंदू महासंघ किन्नर प्रकोष्ठ की क्षेत्रीय महामंत्री बनने पर माँ किरन नंदगिरी का भव्य स्वागत
अवैध खनन पर तमिलनाडु सरकार सख्त, पूरे राज्य में खदानों का होगा निरीक्षण
जनगणना-2027 के तहत मकान सूचीकरण कार्य शुरू, डीएम ने लोगों से की सहयोग की अपील
जिला अधिकारी के निर्देश पर ओबरा में शुरू हुआ पानी छिड़काव अभियान, धूल और प्रदूषण से मिलेगी राहत
UPRVUNL अधिकारी एसोसिएशन की बड़ी मांग, स्थानांतरण नीति शून्य करने का प्रस्ताव
अंतर्राष्ट्रीय जैव विविधता दिवस पर “पानी पेड़ बचाओ अभियान” की भव्य गोष्ठी आयोजित
सोनभद्र पुलिस का अनोखा जागरूकता अभियान, “सेल्फी स्टेशन” से दिया सड़क सुरक्षा का संदेश
नगर निगम की आय बढ़ाने के लिए बना रेवेन्यू रिफॉर्म सेल, कर वसूली व्यवस्था होगी मजबूत
दिल्ली दंगा केस में तस्लीम अहमद और खालिद सैफी को अंतरिम जमानत
ओडिशा में लू लगने से 3 की मौत, कई जिलों में आंधी-बारिश की चेतावनी
केदारनाथ मार्ग पर हादसा: सोनप्रयाग में पहाड़ी से गिरे पत्थर, युवक की मौत, एक घायल