लखनऊः नगर निगम लखनऊ की टीम ने जोन-6 में कोठारी बंधु चौराहा से बुद्धेश्वर मंदिर तक अतिक्रमण हटवा दिया है। इसी क्षेत्र में पेट्रोल पंप के आसपास भी अवैध अतिक्रमण को हटाने में सफलता मिली है। इस कार्रवाई से क्षेत्र में हड़कंप मचा रहा है। यातायात व्यवस्था को सुचारु रूप से बनाए रखने के लिए ऐसे अभियान चलाने के लिए आगे भी प्रयास किए जाएंगे। लखनऊ की महापौर सुषमा खर्कवाल के निर्देश पर सड़कों को साफ रखने के प्रयास किए जा रहे हैं। शहर में अतिक्रमण सबसे बड़ी समस्या बना हुआ है। इस अभियान के दौरान कुल 20 ठेले, 8 गुमटी, 15 अस्थाई दुकानें हटवाई गईं। इसके अतिरिक्त, तीन ठेले, एक काउंटर, चार लोहे की बेंच, तीन स्टूल, चार तराजू, पांच टायर और चार छाते जब्त किए गए। जब्त किए गए सामान को निगम के गोदाम में सुरक्षित रखा गया है। अभियान के दौरान अतिक्रमण करने वालों को चेतावनी दी गई है कि भविष्य में फिर अतिक्रमण न करें। अन्यथा निगम की ओर से कार्रवाई की जाएगी। इस संबंध में ₹1900 का जुर्माना भी वसूल किया गया।
अतिक्रमण मामले में संबंधित क्षेत्रीय थानाध्यक्ष को पत्र भी प्रेषित किया गया है, ताकि आवश्यक निगरानी सुनिश्चित की जा सके। नगर निगम के जोनल अधिकारी मनोज यादव, कर अधीक्षक विजय शंकर, तथा कर निरीक्षक धर्मदेव की उपस्थिति में 296 टीम द्वारा पूरी कार्रवाई को शांतिपूर्ण व व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराया गया। निगम द्वारा यह स्पष्ट संकेत दिया गया है कि अतिक्रमण को किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। भविष्य में भी इसी तरह की सख्त कार्यवाही जारी रहेगी।
अन्य प्रमुख खबरें
Alwar: दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस वे पर बड़ा हादसा, गोवर्धन जा रही स्लीपर बस पलटी, 60 यात्री घायल
बिहार में दामाद की हत्या, गड्ढे में दफनाया शव, 4 महिलाएं गिरफ्तार
मुस्तरा रेलवे स्टेशन पर चला मजिस्ट्रेट चेकिंग अभियान, पकड़े गए 265 अनियमित यात्री
विश्व हिंदू महासंघ किन्नर प्रकोष्ठ की क्षेत्रीय महामंत्री बनने पर माँ किरन नंदगिरी का भव्य स्वागत
अवैध खनन पर तमिलनाडु सरकार सख्त, पूरे राज्य में खदानों का होगा निरीक्षण
जनगणना-2027 के तहत मकान सूचीकरण कार्य शुरू, डीएम ने लोगों से की सहयोग की अपील
जिला अधिकारी के निर्देश पर ओबरा में शुरू हुआ पानी छिड़काव अभियान, धूल और प्रदूषण से मिलेगी राहत
UPRVUNL अधिकारी एसोसिएशन की बड़ी मांग, स्थानांतरण नीति शून्य करने का प्रस्ताव
अंतर्राष्ट्रीय जैव विविधता दिवस पर “पानी पेड़ बचाओ अभियान” की भव्य गोष्ठी आयोजित
सोनभद्र पुलिस का अनोखा जागरूकता अभियान, “सेल्फी स्टेशन” से दिया सड़क सुरक्षा का संदेश
नगर निगम की आय बढ़ाने के लिए बना रेवेन्यू रिफॉर्म सेल, कर वसूली व्यवस्था होगी मजबूत
दिल्ली दंगा केस में तस्लीम अहमद और खालिद सैफी को अंतरिम जमानत
ओडिशा में लू लगने से 3 की मौत, कई जिलों में आंधी-बारिश की चेतावनी
केदारनाथ मार्ग पर हादसा: सोनप्रयाग में पहाड़ी से गिरे पत्थर, युवक की मौत, एक घायल