लखनऊः नगर निगम द्वारा नाला सफाई, जल निकासी की समीक्षा के लिए नगर आयुक्त गौरव कुमार ने गुरुवार को जोन एक और जोन सात का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने स्थानीय समस्याओं का जायजा लिया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। शहर के कई नाला और नाली कचरे से पटे हैं। निरीक्षण के दौरान अपर नगर आयुक्त ललित कुमार, मुख्य अभियंता (सिविल), मुख्य अभियंता (विद्युत और यांत्रिक) के अलावां कई अन्य संबंधित अधिकारी भी मौजूद थे।
निरीक्षण के दौरान नगर आयुक्त ने सबसे पहले राजभवन के पास नाले की सफाई व्यवस्था देखी। यहां पोकलैंड मशीन से सफाई कार्य चल रहा था। उन्होंने निर्देश दिया कि सफाई कार्य को गुणवत्ता के साथ पूरा किया जाए। नाले के किनारे की झाड़ियां भी नहीं हटाई गई थी। कैसरबाग में निर्माणाधीन बहुमंजिला पार्किंग के संबंध में नगर आयुक्त ने कहा कि काम पूरा कर पार्किंग चालू कराएं।
पुराने हाईकोर्ट परिसर के पास स्थित नालों में गंदगी पाए जाने पर उन्होंने मशीनों से सफाई कराने के निर्देश दिए। पुराने हाईकोर्ट परिसर में जमा कूड़े को तत्काल हटवाने के लिए कहा है। वहीं निबंधन और आबकारी विभाग के सामने नालियों में जलभराव देख नगर आयुक्त ने जल्द सफाई कराने के लिए कहा है। सफाई कर्मचारियों की उपस्थिति, कार्यक्षेत्र और पहचान से जुड़ी जानकारी भी रिकॉर्ड करने को कहा। अस्पताल ब्लड बैंक के सामने बनी नालियों और केजीएमयू लिम्ब सेंटर के पास नाले की चल रही सफाई के दौरान उन्होंने तलीझाड़ सफाई, अतिक्रमण हटाने और श्रमिकों को सुरक्षा उपकरण उपलब्ध कराने का आदेश दिया। जोन-7 के अंतर्गत सुरेन्द्र नगर में नगर निगम डिग्री कॉलेज, अजय नगर, प्रीतिनगर, चर्च रोड, कल्पना कालोनी, विमल नगर और सनातन नगर क्षेत्रों में कूड़ा व मलवा पाया गया। इस पर संबंधित अधिकारियों को कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए। वहीं सनातन नगर में चल रही नाला सफाई के दौरान निकाली गई सिल्ट को तत्काल हटवाने को कहा।
लापरवाही पर नगर आयुक्त ने दिए निर्देश
गाजीपुर थाने के सामने नाले की सफाई धीमी गति में थी। इस पर नगर आयुक्त ने नाराजगी जताई और मैनुअल के साथ मशीनों से भी सफाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। नगर आयुक्त गौरव कुमार ने संबंधित अधिकारियों को चेतावनी दी है कि काम में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। सभी कार्यों को समय पर करें।
अन्य प्रमुख खबरें
बरसावां में श्रीमद्भागवत कथा के दूसरे दिन शुकदेव जन्म प्रसंग का हुआ भावपूर्ण वर्णन
पीलीभीत: विक्रमपुर गौशाला में अव्यवस्थाओं के आरोप निकले झूठे, जांच के बाद BDO ने पेश की सच्चाई
शहादत को सलाम: सुल्तानपुर के वीर सपूत अखिलेश शुक्ला पंचतत्व में विलीन, अंतिम विदाई में उमड़ा जनसैलाब
डॉक्टरों की कमी से शाहपुरा बेहाल, इलाज के नाम पर सन्नाटा
पूरनपुर में संयुक्त किसान संगठनों का बड़ा आंदोलन, सीओ कार्यालय का घेराव
तनिष्का राणा खेलेंगी नेशनल क्रिकेट, अंडर 17 टीम में हुआ चयन
Pilibhit: किसान संगठन पूरनपुर कोतवाली का करेंगे घेराव, आंदोलन की चेतावनी
Nitish Kumar ने ली राज्यसभा सांसद की शपथ , जानें अब कौन बनेगा बिहार का नया मुख्यमंत्री ?
लखनऊ DM का सख्त आदेश: स्कूलों की मनमानी पर लगेगा 5 लाख का जुर्माना और रद्द होगी मान्यता
बीसलपुर में सघन फुट पेट्रोलिंग: पुलिस की सक्रियता से अपराध पर नियंत्रण
घर में बने गोदाम में आग लगने से लाखों का नुकसान, कड़ी मशक्कत के बाद पाया काबू
बारिश के कारण फसलें हुई बर्बाद, डीएम ने खेतों में जाकर किया सर्वे
मिशन शक्ति चरण-5 का दूसरा फेज: प्रेरणादायी महिलाओं का हुआ सम्मान