लखनऊः शनिवार शाम को नगर आयुक्त गौरव कुमार ने नगर निगम के शिवरी प्लांट का निरीक्षण किया था। इस दौरान उन्होंने प्लांट की कार्यप्रणाली का अवलोकन किया। मौके पर मौजूद रहे अधिकारियों से वहां की व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए कहा है। नगर निगम के इंजीनियरिंग विभाग के अधिकारियों को भी कई बिंदुओं पर लगातार काम करने के लिए कहा है।
निरीक्षण के दौरान अपर नगर आयुक्त ललित कुमार, डॉ अरविंद कुमार राव, चीफ इंजीनियर (सिविल) महेश वर्मा, चीफ इंजीनियर (आरआर) मनोज प्रभात सहित अभियंत्रण खंड के सभी अभियंताआें की मौजूदगी रही। नगर आयुक्त ने विभिन्न परियोजनाओं की प्रगति रिपोर्ट की समीक्षा की और समयबद्ध तरीके से कार्यों को पूर्ण करने पर जोर दिया। गौरव कुमार ने इंजीनियरिंग विभाग से कहा कि निर्माण कार्यों में गुणवत्ता से कोई समझौता न किया जाए। सभी कार्यों का नियमित निरीक्षण करें।
उन्होंने यह भी कहा कि अधूरे पड़े कार्यों की सूची तैयार कर तत्काल प्राथमिकता के आधार पर उन्हें पूरा करें। नगर आयुक्त ने उपस्थित अधिकारियों से शहर में चल रही विकास योजनाओं के अपडेट भी मांगे। उन्होंने समस्याओं के त्वरित समाधान पर जोर दिया। उन्होंने सीवर, सड़क निर्माण, जल निकासी और सफाई व्यवस्था में सुधार लाने के निर्दश दिए। नगर आयुक्त ने कहा कि नागरिकों को मूलभूत सुविधाओं का लाभ समय पर मिलना चाहिए। इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने सभी अधिकारियों को निर्देशित किया कि वे फील्ड विजिट बढ़ाएं। कार्यस्थलों पर नियमित उपस्थिति सुनिश्चित कर जनता की समस्याओं का समाधान प्राथमिकता से करने को कहा।
अन्य प्रमुख खबरें
Sriganganagar: सूरतगढ़ सहित पूरे जोन में 20 नई पिट लाइनों का होगा निर्माण
सनातन जागृति के लिए बढ़ा सहयोग का हाथ: हरि शेवा चैरिटेबल ट्रस्ट ने दिया दान
Pilibhit: 9 दिन बाद भी लापता युवती का नहीं मिला सुराग, पुलिस की कार्यशैली पर उठ रहे सवाल
जिला कारागार में संदिग्ध मौत: सुरक्षा पर उठे सवाल, न्यायिक जांच की मांग तेज
दिल्ली विधानसभा में बैरियर तोड़कर घुसी थी कार, पीलीभीत का आरोपी गिरफ्तार
UPPCS में अनामिका ने रोशन किया जिले का नाम, विधायक ने मुलाकात कर दी बधाई
अयोध्या पुलिस की सराहनीय कार्रवाई, 30 लाख रुपए के खोए फोन किए बरामद
संविदा बिजली कर्मियों का प्रदर्शन, निष्कासन के खिलाफ बहाली की मांग तेज
पीलीभीत: मकान पर लिखा 'विवादित' विज्ञापन बना चर्चा का विषय, विरोध के बाद बदला गया पोस्टर
अयोध्या में निषाद राज जयंती की धूम: भव्य शोभायात्रा के साथ 11 जोड़ों ने रचाया ब्याह