पीलीभीत नगर में पिछले कई दिनों से जारी पेयजल संकट ने आम जनजीवन को बुरी तरह प्रभावित कर दिया है। शहर के विभिन्न मोहल्लों में पानी की आपूर्ति बाधित होने से लोग भारी परेशानियों का सामना कर रहे हैं। लगातार मिल रही शिकायतों के बाद नगर पालिका परिषद की अध्यक्ष डॉ. आस्था अग्रवाल ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जलकल विभाग के अधिकारियों पर सख्त रुख अपनाया है।
नगर पालिका अध्यक्ष ने जलकल अभियंता और संबंधित प्रभारी अधिकारियों को स्पष्ट चेतावनी देते हुए निर्देश दिए हैं कि दो दिन के भीतर शहर की जलापूर्ति व्यवस्था को पूरी तरह दुरुस्त किया जाए। उन्होंने कहा कि पानी जैसी बुनियादी सुविधा में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। दरअसल, वाटर वर्क्स परिसर में बन रहे कम्युनिटी हॉल के निर्माण कार्य के चलते पुरानी पाइपलाइन को शिफ्ट किया जा रहा है। इस कार्य में बरती गई लापरवाही के कारण शहर की मुख्य जलापूर्ति व्यवस्था प्रभावित हो गई। कई मोहल्लों में तो पानी पूरी तरह बंद है, जबकि कुछ इलाकों में गंदा और मिट्टी युक्त पानी सप्लाई किया जा रहा है।
डॉ. आस्था अग्रवाल ने बताया कि उन्हें लगातार नागरिकों से शिकायतें मिल रही थीं। लोगों का कहना है कि पानी की किल्लत के कारण दैनिक जरूरतें पूरी करना मुश्किल हो गया है। वहीं दूषित जल की आपूर्ति से स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं और संक्रामक बीमारियों का खतरा भी बढ़ गया है। पालिका अध्यक्ष ने जलकल विभाग को भेजे गए पत्र में साफ शब्दों में कहा है कि नगरवासियों को स्वच्छ और नियमित पेयजल उपलब्ध कराना नगर पालिका की सर्वोच्च जिम्मेदारी है। उन्होंने निर्देश दिए कि पाइपलाइन शिफ्टिंग के दौरान आई तकनीकी खामियों को तुरंत दूर किया जाए और लीकेज की समस्या को प्राथमिकता पर ठीक किया जाए।
उन्होंने चेतावनी दी कि यदि निर्धारित समयसीमा के भीतर जलापूर्ति सुचारू नहीं हुई और पानी की गुणवत्ता में सुधार नहीं हुआ, तो जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ विभागीय कार्रवाई की संस्तुति शासन को भेजी जाएगी। इस सख्त रुख के बाद जलकल विभाग में हड़कंप मचा हुआ है और व्यवस्था सुधारने के प्रयास तेज कर दिए गए हैं।
अन्य प्रमुख खबरें
Maharashtra: बरातियों को ले जा रही वैन व ट्रेलर में जोरदार टक्कर, 5 की मौत
Tehri Garhwal Accident: गहरी खाई में गिरा वाहन, 8 लोगों की मौत, अंतिम संस्कार से लौट रहे थे सभी
होमगार्ड भर्ती परीक्षा: डीएम इन्द्रजीत सिंह और एसपी चारू निगम का औचक निरीक्षण
Muzaffarnagar: एसपी सिटी अमृत जैन ने चरथावल थाने का वार्षिक निरीक्षण किया, दिए कई निर्देश
चरथावल में पुलिस मुठभेड़: शातिर गौकश गोली लगने से घायल, अवैध तमंचे के साथ गिरफ्तार
‘वंदे मातरम्’ के 150 वर्ष पूरे होने पर शाहजहांपुर में भव्य संगोष्ठी, छात्रों ने किया सामूहिक गान
नए जिलाधिकारी गौरांग राठी और सीडीओ रामेश्वर सब्बनवाड ने संभाला पदभार, सुशासन और विकास पर रहेगा फोकस
कोटड़ी का सपूत बना राष्ट्र का प्रहरी: सहायक कमांडेंट अभिषेक शर्मा के स्वागत में उमड़ेगा जनसैलाब
झांसी में नए जिलाधिकारी गौरांग राठी की पहल: 4 घंटे में शुरू हुआ एलपीजी शिकायत कंट्रोल रूम
Weather Update: दिल्ली-NCR में भीषण गर्मी का प्रकोप, 43 डिग्री तक पहुंचेगा तापमान
Mirzapur Accident: बोलेरो-ट्रक की टक्कर में 11 की मौत, 9 लोग जिंदा जले, सीएम ने जताया दुख