सुल्तानपुरः बल्दीराय तहसील क्षेत्र के देहली बाजार स्थित हर्ष महिला पीजी कॉलेज में रविवार को विश्व महिला दिवस के अवसर पर भव्य कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में नर्सिंग की छात्राओं ने दीप प्रज्वलन एवं लैंप लाइटिंग से शुभारंभ करते हुए महिला सशक्तिकरण का संदेश दिया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व सांसद व एमएलसी हरिओम पांडे रहे, जबकि विशिष्ट अतिथि के रूप में मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. भरत भूषण और डिप्टी सीएमओ रमेश मिश्र मौजूद रहे।
मुख्य अतिथि और अन्य अतिथियों ने महिलाओं की शिक्षा, सुरक्षा और आत्मनिर्भरता पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि समाज में महिलाओं की भागीदारी बढ़ाना और उन्हें समान अवसर देना हमारी जिम्मेदारी है। दीप प्रज्वलन और लैंप लाइटिंग के बाद नर्सिंग की छात्राओं ने सेवा, समर्पण और मानवता के प्रति अपने कर्तव्यों का संकल्प लिया।
इसके बाद छात्राओं ने रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ दीं। कार्यक्रम का एक महत्वपूर्ण हिस्सा एसिड अटैक पीड़ित महिलाओं की सुरक्षा और समाज में महिला जागरूकता पर आधारित नाटक रहा, जिसे उपस्थित दर्शकों ने काफी सराहा। नाटकीय प्रस्तुति के माध्यम से समाज में महिलाओं के अधिकारों और सुरक्षा की जरूरत को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत किया गया।
कॉलेज के प्रबंध निदेशक विकास शुक्ल और प्राचार्या अंजू पांडेय ने अतिथियों का स्वागत करते हुए कार्यक्रम की सफलता के लिए उनका आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि महिला दिवस केवल एक उत्सव नहीं है, बल्कि यह महिलाओं के सम्मान, अधिकार और सशक्तिकरण के प्रति जागरूकता फैलाने का अवसर है।
कार्यक्रम में माता हर्ष शुक्ल, विशाल शुक्ला, नीरज उपाध्याय, प्रधान शंकर मिश्र, प्रधान राजेश तिवारी, राजधर शुक्ला, सत्येंद्र तिवारी, अवधेश दुबे, मंडल अध्यक्ष विशाल जायसवाल, वीरेंद्र मिश्र, राजू उपाध्याय, प्रधान जयप्रकाश मिश्र, राजेंद्र पांडे और रोहित अग्रहरी सहित क्षेत्र के कई जनप्रतिनिधि और गणमान्य लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में अतिथियों ने छात्राओं की प्रस्तुतियों की सराहना की और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
अन्य प्रमुख खबरें
Sriganganagar: मॉक ड्रिल का आयोजन, आतंकी हमले की स्थिति में राहत एवं बचाव तैयारियों का परीक्षण
शादी का झांसा देकर ठगी: झांसी में फर्जी कॉल सेंटर का भंडाफोड़, 610 लोग बने शिकार
Maharashtra: बरातियों को ले जा रही वैन व ट्रेलर में जोरदार टक्कर, 5 की मौत
Tehri Garhwal Accident: गहरी खाई में गिरा वाहन, 8 लोगों की मौत, अंतिम संस्कार से लौट रहे थे सभी
होमगार्ड भर्ती परीक्षा: डीएम इन्द्रजीत सिंह और एसपी चारू निगम का औचक निरीक्षण
Muzaffarnagar: एसपी सिटी अमृत जैन ने चरथावल थाने का वार्षिक निरीक्षण किया, दिए कई निर्देश
चरथावल में पुलिस मुठभेड़: शातिर गौकश गोली लगने से घायल, अवैध तमंचे के साथ गिरफ्तार
‘वंदे मातरम्’ के 150 वर्ष पूरे होने पर शाहजहांपुर में भव्य संगोष्ठी, छात्रों ने किया सामूहिक गान
नए जिलाधिकारी गौरांग राठी और सीडीओ रामेश्वर सब्बनवाड ने संभाला पदभार, सुशासन और विकास पर रहेगा फोकस
कोटड़ी का सपूत बना राष्ट्र का प्रहरी: सहायक कमांडेंट अभिषेक शर्मा के स्वागत में उमड़ेगा जनसैलाब
झांसी में नए जिलाधिकारी गौरांग राठी की पहल: 4 घंटे में शुरू हुआ एलपीजी शिकायत कंट्रोल रूम