Police Recruitment Exam: झांसी में कमिश्नर, आईजी, डीएम और एसएसपी ने किया निरीक्षण
खबर सार :-
झांसी में आरक्षी नागरिक पुलिस भर्ती परीक्षा कड़ी सुरक्षा और निगरानी के बीच संपन्न हुई। कमिश्नर, आईजी, डीएम और एसएसपी ने परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
खबर विस्तार : -
झांसीः विमल कुमार दुबे और आकाश कुल्हारी ने उत्तर प्रदेश आरक्षी नागरिक पुलिस सीधी भर्ती लिखित परीक्षा-2026 के तहत झांसी के विभिन्न परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण कर परीक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया। अधिकारियों ने कंट्रोल रूम, बुंदेलखंड विश्वविद्यालय सहित अन्य परीक्षा केंद्रों पर पहुंचकर सुरक्षा, निगरानी और परीक्षा संचालन से जुड़ी व्यवस्थाओं का परीक्षण किया।
व्यवस्थाओं का किया अवलोकन
निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने चेकिंग एवं फ्रिस्किंग व्यवस्था, सीसीटीवी कैमरों से निगरानी, परीक्षा केंद्रों की सुरक्षा और अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं का विस्तृत अवलोकन किया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को शासन की मंशा के अनुरूप परीक्षा को पूरी पारदर्शिता और निष्पक्षता के साथ संपन्न कराने के निर्देश दिए।
झांसी प्रशासन भी परीक्षा को लेकर पूरी तरह सतर्क रहा। गौरांग राठी और बी.बी.जी.टी.एस. मूर्ति ने भी बुंदेलखंड विश्वविद्यालय परिसर समेत विभिन्न परीक्षा केंद्रों का स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान अभ्यर्थियों के प्रवेश, सुरक्षा प्रबंध, यातायात व्यवस्था, सीसीटीवी निगरानी और ड्यूटी पर तैनात अधिकारियों की कार्यप्रणाली की समीक्षा की गई।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने निर्देश दिए कि सभी परीक्षा केंद्रों के आसपास पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती सुनिश्चित की जाए। इसके साथ ही सतत गश्त, यातायात नियंत्रण और संवेदनशील बिंदुओं पर विशेष निगरानी रखने के निर्देश भी जारी किए गए।
जिलाधिकारी ने दिए निर्देश
जिलाधिकारी और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) तथा पुलिस अधीक्षक नगर के साथ बुंदेलखंड महाविद्यालय सहित अन्य परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया। अधिकारियों ने प्रधानाचार्य कक्ष में स्थापित कमांड एवं कंट्रोल रूम का भी अवलोकन किया। यहां से सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से परीक्षा कक्षों की लाइव निगरानी की जा रही थी। अधिकारियों ने रिकॉर्डिंग व्यवस्था की भी जांच की और उसकी गुणवत्ता के बारे में जानकारी ली।
निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी गौरंग राठी ने स्पष्ट निर्देश दिए कि जनपद में किसी भी स्थिति में नकल बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने कहा कि किसी भी डुप्लीकेट परीक्षार्थी को परीक्षा में शामिल नहीं होने दिया जाएगा। इसके लिए परीक्षा केंद्रों पर अभ्यर्थियों के प्रवेश पत्रों और पहचान पत्रों की गहन जांच सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।
दो पालियों में हुआ आयोजन
उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड, लखनऊ द्वारा आयोजित आरक्षी नागरिक पुलिस एवं समकक्ष पदों की सीधी भर्ती परीक्षा 8 जून 2026 को जनपद के 28 परीक्षा केंद्रों पर दो पालियों में आयोजित की गई। परीक्षा केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरे, वॉइस रिकॉर्डर, विद्युत आपूर्ति, पेयजल, शौचालय और दिव्यांग अभ्यर्थियों के लिए रैंप जैसी व्यवस्थाओं की भी समीक्षा की गई।
परीक्षा नोडल अधिकारी एवं अपर जिलाधिकारी प्रशासन शिव प्रताप शुक्ला ने बताया कि प्रत्येक पाली में कुल 11,424 अभ्यर्थी पंजीकृत थे। प्रथम पाली में 8,948 अभ्यर्थी उपस्थित हुए जबकि 2,476 अनुपस्थित रहे। वहीं द्वितीय पाली में 8,961 अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी और 2,463 अभ्यर्थी अनुपस्थित पाए गए।
प्रशासन का दावा है कि परीक्षा पूरी तरह शांतिपूर्ण, पारदर्शी और नकलविहीन वातावरण में संपन्न हुई तथा सभी केंद्रों पर सुरक्षा और निगरानी के व्यापक इंतजाम किए गए थे।
यह भी पढ़ेंः-झांसी डीएम ने जनसंवाद में ग्राम मवई की सड़क और जलनिकासी समस्या का कराया समाधान
अन्य प्रमुख खबरें
-
MP में चीतों की संख्या 60 पहुंची, CM बोले- वन्यजीव हमारे वनों के आभूषण
2026-10-08
-
हिमाचल में ओलावृष्टि से फसलों को नुकसान, 9 अक्टूबर तक बारिश का अलर्ट
2026-10-07
-
कुमाऊं में महिलाएं बना रहीं रेशम का धागा, स्वरोजगार के खुले नए रास्ते
2026-10-07
-
यूपी में 20 IPS अफसरों का तबादला, रवीना त्यागी बनी बाराबंकी की नई एसपी
2026-10-07
-
वृंदावन के गुरुकुल में सेप्टिक टैंक साफ कर रहे 4 छात्रों की मौत
2026-10-07
-
इलाइट-शिवपुरी मार्ग बनेगा मॉडल रोड, सौंदर्यीकरण को मिली मंजूरी
2026-10-07
-
मध्य प्रदेश में मौसम सिस्टम सक्रिय, आज 16 जिलों में बारिश की संभावना
2026-10-07
-
MP के दुर्गावती टाइगर रिजर्व में आज दो चीते छोड़ेंगे सीएम मोहन यादव
2026-10-07
-
LUCKNOW नगर निगम देर से जागा, घर हो रहे अब तक खाली, kitchens तक पहुंचा पानी
2026-10-06
-
योगी सरकार की ग्लोबल कनेक्टिविटी और निवेश नीति को मिला नया आयाम
2026-10-06
-
Gujarat: भीषण सड़क हादसे में सात लोगों की मौत
2026-10-06
-
दिल्ली में स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करने की दिशा में अहम कदम
2026-10-06
-
झारखंड में दुर्गा पूजा के दौरान 6,000 पुलिसकर्मी संभालेंगे सुरक्षा
2026-10-06
-
पश्चिम बंगाल: रंगदारी वसूली को लेकर भाजपा के दो गुटों में झड़प
2026-10-06
-
CM यूथ कॉन्क्लेव-2026 में युवाओं से रूबरू होंगे मुख्यमंत्री मोहन यादव
2026-10-06