अयोध्या: अयोध्या में आम आदमी पार्टी की एक बैठक के दौरान पार्टी नेताओं ने बढ़ती महंगाई और गैस सिलेंडर की कीमतों में बढ़ोतरी को लेकर केंद्र सरकार पर तीखा हमला बोला। बैठक का आयोजन प्रेस क्लब अयोध्या में किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।
बैठक को संबोधित करते हुए अयोध्या प्रांत अध्यक्ष विनय पटेल ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री मोदी ने जनता को महंगाई का नया तोहफा दिया है। उन्होंने आरोप लगाया कि घरेलू गैस सिलेंडर के दाम में 60 रुपये और कमर्शियल सिलेंडर के दाम में 120 रुपये की बढ़ोतरी कर दी गई है, जिससे आम लोगों पर सीधा आर्थिक बोझ पड़ा है।
विनय पटेल ने कहा कि लगातार बढ़ती महंगाई से आम आदमी का जीवन कठिन होता जा रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि यह महंगाई किसी वैश्विक परिस्थिति का परिणाम नहीं है, बल्कि सरकार की गलत और कमजोर आर्थिक नीतियों का नतीजा है। उनका कहना था कि केंद्र सरकार की नीतियों के कारण आम जनता को रोजमर्रा की जरूरतों के लिए अधिक खर्च करना पड़ रहा है।
बैठक में प्रदेश प्रवक्ता एवं अयोध्या जिला प्रभारी संजीव निगम ने भी केंद्र सरकार की नीतियों की आलोचना की। उन्होंने कहा कि ईरान भारत का परंपरागत मित्र रहा है और उसने हमेशा भारत को सस्ती दरों पर तेल उपलब्ध कराया है। उन्होंने इतिहास का उल्लेख करते हुए कहा कि जब भारत ने परमाणु परीक्षण किया था तब अमेरिका ने आर्थिक प्रतिबंध लगाए थे। इसके अलावा 1971 के युद्ध और 1965 के भारत-पाकिस्तान युद्ध के दौरान भी अमेरिका ने भारत के खिलाफ आर्थिक प्रतिबंध लगाए थे।
संजिव निगम ने कहा कि इसके बावजूद उस समय देश के नेतृत्व ने राष्ट्रीय स्वाभिमान से समझौता नहीं किया और देशहित को सर्वोपरि रखा। उन्होंने कहा कि आज भी देश की विदेश और आर्थिक नीतियों में राष्ट्रीय हित को प्राथमिकता दी जानी चाहिए।
बैठक में अयोध्या जिलाध्यक्ष अनिल प्रजापति (एडवोकेट) ने कहा कि भारत लगभग 190 वर्षों तक अंग्रेजों का गुलाम रहा और लाखों क्रांतिकारियों के बलिदान के बाद देश को आजादी मिली। उन्होंने कहा कि आज उस आजादी और स्वाभिमान की रक्षा करना हम सभी की जिम्मेदारी है।
उन्होंने आरोप लगाया कि वर्तमान सरकार की नीतियां देश के स्वाभिमान के अनुरूप नहीं हैं। उनका कहना था कि भारत को अपनी स्वतंत्र विदेश नीति और आर्थिक नीति पर मजबूती से कायम रहना चाहिए।
बैठक में पार्टी के कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे। इनमें मोहम्मद इसराइल, गुडिया राइन, संदीप पटेल, शारजाह मास्टर, गायत्री मिश्रा, कुलभूषण साहू, सत्यप्रकाश मौर्या, दिलीप वर्मा, अखिलेश कुमार, राजीव पाठक, संजय पाठक, रघुनाथ प्रसाद और आलोक द्विवेदी सहित सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।
बैठक के दौरान नेताओं ने संगठन को मजबूत करने, महंगाई के मुद्दे को जनता के बीच उठाने और आने वाले समय में जनहित से जुड़े मुद्दों पर आंदोलन चलाने की रणनीति पर भी चर्चा की। नेताओं ने कहा कि पार्टी कार्यकर्ता जनता की समस्याओं को लेकर लगातार आवाज उठाते रहेंगे और जनहित के मुद्दों को प्रमुखता से सामने लाएंगे।
अन्य प्रमुख खबरें
पाठ्यपुस्तक लेखन से डिजिटल शिक्षा तक, भूगोल व्याख्याता प्रशांत चौधरी बने नवाचार की मिसाल
2026-06-07
2026-06-07
सगतपुरिया के बैकुंठधाम में श्रीरामचरितमानस पाठ का शुभारंभ, वैदिक अनुष्ठानों से गुंजायमान हुआ परिसर
2026-06-07
Sunday Cycle Rally: पुलिसकर्मियों ने दिया फिटनेस और पर्यावरण संरक्षण का संदेश
2026-06-07
झांसी में पुलिस-बदमाश मुठभेड़: हत्या के आरोपी चिंगारा के पैर में गोली, साथी गिरफ्तार
2026-06-07
2026-06-07
राजधानी लखनऊ में एक ही दिन में चार लोगों ने फांसी लगाकर दी जान
2026-06-07
अमरोहा के मजदूर के घर में लगी आग, कपड़े से लेकर बच्चों की मार्कशीट तक सब खाक
2026-06-07
सूरतः ज्वेलरी फैक्ट्री के सेप्टिक टैंक में बड़ा हादसा, सफाई करने उतरे 4 कर्मचारियों की मौत
2026-06-07
Delhi News: महिला प्रोफेसर हत्याकांड में बड़ा खुलासा, दोनों आरोपी दंपति गिरफ्तार
2026-06-07
2026-06-07
Delhi: रजोकरी फ्लाईओवर पर भीषण हादसा, टेम्पो-इनोवा की टक्कर में महिला की मौत, 5 घायल
2026-06-07
यूनाइटेड किंगडम में छाएगा झारखंड के आम्रपाली आमों का स्वाद, 1.5 मीट्रिक टन आमों का निर्यात
2026-06-07
Delhi: मेट्रो विहार काॅलोनी में जर्जर शौचालय का ढांचा गिरने से बच्ची की मौत, लोगों का फूटा गुस्सा
2026-06-07
जबलपुर में भाजपा महिला नेता की गोली लगने से मौत, झगड़ा सुलझाने के दौरान हुई घटना
2026-06-07