अमरोहा के मजदूर के घर में लगी आग, कपड़े से लेकर बच्चों की मार्कशीट तक सब खाक
खबर सार :-
अमरोहा में रविवार की सुबह एक मजदूर के घर में आग लग गई, जिससे घर का सारा सामान जलकर राख हो गया। बताया जा रहा है कि घटना के समय उस समय घर में कोई मौजूद नहीं था।
खबर विस्तार : -
UP News: उत्तर प्रदेश के अमरोहा के नौगावां सादात थाना क्षेत्र के कायमपुर गांव के एक घर में आग लगने से हड़कंप मच गया। आग इतना भयावह था कि घर में रखा सारा सामान जलकर राख हो गया। हालांकि इस में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। घटना के समय सभी लोग बाहर गए हुए थे।
मजदूर के घर में संदिग्ध परिस्थिति में लगी आग
कायमपुर गांव का निवासी महिपाल सिंह ईंट भट्टे पर मजदूरी का काम करते हैं। रविवार की सुबह महिपाल काम पर गए हुए थे, उनकी पत्नी और बेटियां खेत में काम करने के लिए गई हुईं थीं। सुबह 10 बजे के समय अचानक उनके घर से धुंआ उठता दिखाई दिया। आसपास के लोग जबतक कुछ समझ पाते तब तक आग ने पूरे घर को अपनी चपेट में ले लिया था। ग्रामीणों ने तुरंत इसकी सूचना पुलिस और दमकल विभाग को दी। दमकल विभाग के आने से पहले ग्रामीणों ने मिलकर आग बुझाने की कोशिश की लेकिन तब तक घर का सारा सामान जलकर राख हो चुका था।
6 लाख रुपये और मार्कशीट जलकर खाक
घर में मौजूद 6 लाख रुपये, कपड़े, बेड, सोफा, फ्रिज, वॉशिंग मशीन, कूलर और बच्चों की मार्कशीट भी राख बन चुकी थी। इस घटना की सूचना मिलते ही महिपाल के परिवार में कोहराम मच गया। महिपाल के परिवार में उनकी पत्नी चार बेटियां और एक बेटा है। घटना के समय बड़ी बेटी लाइब्रेरी में थी, जबकि बेटा बाहर कहीं खेल रहा था। पुलिस मामले की जांच में जुटी है, लेकिन अभी तक आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। पुलिस के मुताबिक हफ्ते भर पहले अमरोहा में ही आग की घटना सामने आई थी, जिसमें गोदाम का सारा सामान जलकर नष्ट हो गया था।
हफ्ते भर पहले भी हुआ था हादसा
अमरोहा के जोया कस्बे के निवासी मोहम्मद अकरम का कॉस्मेटिक का दुकान है। सोमवार की सुबह करीब साढ़े 11 बजे सोलर पैनल के तारों में अचानक शॉर्ट सर्किट में चिंगारी उठी, जिसके बाद कुछ ही समय में चिंगारियों ने पूरे गोदाम को अपनी चपेट में ले लिया और वहां मौजूद सारा सामान जल गया। दमकल विभाग को इसकी सूचना दी गई, लेकिन गोदाम मालिक का आरोप है कि दमकल की गाड़ी काफी देर से पहुंची, तब तक काफी नुकसान हो चुका था। मोहम्मद के मुताबिक इसमें उनका करीब 3 लाख रुपये का नुकसान हुआ है। हालांकि इसमें किसी के हताहत होने की खबर नहीं है।
ये भी पढ़ें: Prasad Hospital Fire Incident: मुजफ्फरपुर के प्रसाद अस्पताल में लगी आग, 10 मरीजों की मौत, 25 की हालत गंभीर
अन्य प्रमुख खबरें
-
भीलवाड़ा में छह दिन में पांच प्रसूताओं की मौत से हड़कंप, सिजेरियन के बाद बिगड़ी तबीयत
2026-07-11
-
2026-07-11
-
'एक पेड़–एक पत्रकार' अभियान का शुभारंभ, पर्यावरण संरक्षण के लिए सुल्तानपुर में हुआ वृहद पौधरोपण
2026-07-11
-
दिल्ली के स्लज मैनेजमेंट की तरह लखनऊ में काम करा सकती हैं महापौर
2026-07-11
-
उत्तर मध्य रेलवे के नए सीपीआरओ बने डॉ. शिवम शर्मा, झांसी रेल मंडल के सूचना तंत्र को मिलेगी नई दिशा
2026-07-11
-
Himachal Rain: भारी बारिश से दरक रहे पहाड़, शिमला समेत कई जिलों में भूस्खलन, सांगला में पुल टूटा
2026-07-11
-
2026-07-11
-
Gujarat Accident: जूनागढ़ में सड़क किनारे खड़े ट्रक से टकराई कार, एक ही परिवार के 4 लोगों की मौत
2026-07-11
-
2026-07-11
-
2026-07-11
-
Tamil Nadu Weather: चेन्नई समेत कई हिस्सों में हल्की बारिश और आंधी-तूफान की संभावना
2026-07-11
-
40 दिन बाद आया इंसाफ, फिरोजाबाद में डेढ़ साल के मासूम को पटक-पटक कर मारने वाले को फांसी की सजा
2026-07-11
-
शिमला में तड़के 4 बजे भूस्खलन, कई मकानों पर मंडराया खतरा, लोगों में दहशत
2026-07-11
-
Delhi-NCR Weather: हल्की और छिटपुट बारिश के बीच बढ़ेगा तापमान, 6 दिन तक गर्मी से नहीं मिलेगी राहत
2026-07-11
-
कोलकाता मेट्रो परियोजना को मिली नई रफ्तार, किडरपोर और विक्टोरिया के बीच सुरंग का काम पूरा
2026-07-11