सगतपुरिया के बैकुंठधाम में श्रीरामचरितमानस पाठ का शुभारंभ, वैदिक अनुष्ठानों से गुंजायमान हुआ परिसर
खबर सार :-
सगतपुरिया के बैकुंठधाम में विराजमान सभी देवी-देवताओं का वैदिक रीति से अभिषेक किया गया। हवन-कुंड में वैदिक मंत्रों के साथ आहुतियां अर्पित कर लोकमंगल, धर्म-संवर्धन और जनकल्याण की कामना की गई।
खबर विस्तार : -
भीलवाड़ाः निकटवर्ती सगतपुरिया ग्राम स्थित बैकुंठधाम रविवार को श्रद्धा, भक्ति और वैदिक परंपराओं का केंद्र बना रहा। पुरुषोत्तम अधिकमास के पावन अवसर पर यहां श्रीरामचरितमानस पाठ का शुभारंभ विधि-विधान और धार्मिक अनुष्ठानों के साथ किया गया। मंत्रोच्चार, शंखध्वनि और भक्ति गीतों से पूरा परिसर आध्यात्मिक ऊर्जा से सराबोर हो उठा।
कार्यक्रम की शुरुआत गांव के आराध्य चारभुजानाथ भगवान के बेवाण को गाजे-बाजे, भजन-कीर्तन और जयकारों के साथ बैकुंठधाम लाने से हुई। मार्ग में श्रद्धालुओं ने पुष्पवर्षा और जयघोष कर भगवान का स्वागत किया। बैकुंठधाम पहुंचने पर उपासक महेंद्र जोशी के नेतृत्व में बेवाण की आरती एवं वंदना कर भव्य अगवानी की गई। आयोजन को लेकर पूरे बैकुंठधाम परिसर को आकर्षक सजावट से संवारा गया, जिससे धार्मिक वातावरण और अधिक मनोहारी बन गया।
उपासक महेंद्र जोशी ने बताया कि श्रीरामचरितमानस पाठ की पूर्णाहुति 8 जून सोमवार प्रातः संपन्न होगी। इस अवसर पर विशेष भैरव यज्ञ एवं महाहवन का आयोजन किया जाएगा। यज्ञ में विश्व शांति, सुख-समृद्धि और मानव कल्याण की कामना के साथ वैदिक मंत्रों के बीच आहुतियां अर्पित की जाएंगी।
ज्योतिषाचार्य हरिशंकर शर्मा मंशा के मार्गदर्शन में पंडित कैलाश तिवाड़ी (गोगा का खेड़ा), पंडित जगदीश तिवाड़ी, पंडित सत्यनारायण जोशी, पंडित अभिषेक पाराशर, पंडित भगवान पुरोहित एवं पंडित हर्षित तिवाड़ी ने विभिन्न धार्मिक अनुष्ठान संपन्न कराए। इस दौरान गणेश पूजन, षोडशोपचार पूजन, वास्तु पूजन, योगिनी पूजन, नवग्रह पूजन, रुद्र पूजन, क्षेत्रपाल पूजन, सर्वतोभद्र मंडल स्थापना, रामायण मंडल, रामदरबार, हनुमानजी एवं चारभुजा भगवान का पूजन-अभिषेक किया गया।
धार्मिक आयोजन में सगतपुरिया के अलावा कोटड़ी, आकोला, भीलवाड़ा और शाहपुरा क्षेत्र से बड़ी संख्या में श्रद्धालु एवं साधक शामिल हुए। पूरे दिन बैकुंठधाम में भक्ति, आस्था और वैदिक परंपराओं का ऐसा संगम देखने को मिला जिसने आयोजन को एक आध्यात्मिक उत्सव का स्वरूप प्रदान कर दिया। श्रद्धालुओं ने सामूहिक रूप से धर्म लाभ अर्जित करते हुए आयोजन की सफलता के लिए शुभकामनाएं व्यक्त कीं।
यह भी पढ़ेंः-Sunday Cycle Rally: पुलिसकर्मियों ने दिया फिटनेस और पर्यावरण संरक्षण का संदेश
अन्य प्रमुख खबरें
-
बारिश और हवा के कारण तापमान में गिरावट, कल तक गोमती का जलस्तर घटने की उम्मीद
2026-10-08
-
UP: दुकान में आग लगने से मां-बेटी की जलकर मौत
2026-10-08
-
MP में चीतों की संख्या 60 पहुंची, CM बोले- वन्यजीव हमारे वनों के आभूषण
2026-10-08
-
हिमाचल में ओलावृष्टि से फसलों को नुकसान, 9 अक्टूबर तक बारिश का अलर्ट
2026-10-07
-
कुमाऊं में महिलाएं बना रहीं रेशम का धागा, स्वरोजगार के खुले नए रास्ते
2026-10-07
-
यूपी में 20 IPS अफसरों का तबादला, रवीना त्यागी बनी बाराबंकी की नई एसपी
2026-10-07
-
वृंदावन के गुरुकुल में सेप्टिक टैंक साफ कर रहे 4 छात्रों की मौत
2026-10-07
-
इलाइट-शिवपुरी मार्ग बनेगा मॉडल रोड, सौंदर्यीकरण को मिली मंजूरी
2026-10-07
-
मध्य प्रदेश में मौसम सिस्टम सक्रिय, आज 16 जिलों में बारिश की संभावना
2026-10-07
-
MP के दुर्गावती टाइगर रिजर्व में आज दो चीते छोड़ेंगे सीएम मोहन यादव
2026-10-07
-
LUCKNOW नगर निगम देर से जागा, घर हो रहे अब तक खाली, kitchens तक पहुंचा पानी
2026-10-06
-
योगी सरकार की ग्लोबल कनेक्टिविटी और निवेश नीति को मिला नया आयाम
2026-10-06
-
Gujarat: भीषण सड़क हादसे में सात लोगों की मौत
2026-10-06
-
दिल्ली में स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करने की दिशा में अहम कदम
2026-10-06
-
झारखंड में दुर्गा पूजा के दौरान 6,000 पुलिसकर्मी संभालेंगे सुरक्षा
2026-10-06