मध्य प्रदेश : कई जिलों में आंधी-तूफान और बिजली गिरने की चेतावनी, किसानों को दी गई सावधानी बरतने की सलाह
खबर सार :-
भारत मौसम विज्ञान विभाग ने मध्य प्रदेश के कई जिलों के लिए मौसम अलर्ट जारी किया है। आईएमडी ने मध्य प्रदेश के कई जनपदों में आंधी-तूफान और बिजली गिरने की संभावना जताई है। कुछ जिलों में 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने और बारिश होने की संभावना जताई गई है। वहीं, पिछले 24 घंटे में प्रदेश के कुछ हिस्सों में बारिश हुई और अन्य क्षेत्रों में मौसम सामान्य रहा।
खबर विस्तार : -
भोपाल : भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने रविवार शाम मध्य प्रदेश के कई जिलों के लिए ताजा मौसम अलर्ट जारी किया है। दक्षिण-पश्चिम मानसून की आगे बढ़ती गतिविधियों के बीच राज्य के विभिन्न हिस्सों में गरज-चमक, तेज हवाओं और बारिश की संभावना जताई गई है। आईएमडी के अनुसार, हरदा, सीहोर, देवास, खंडवा और ओंकारेश्वर में 60 किलोमीटर प्रति घंटे तक की रफ्तार से तेज हवाओं के साथ मध्यम से तीव्र आंधी-तूफान और बिजली गिरने की आशंका है।
कई जिलों में 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने की संभावना
वहीं इंदौर, भोपाल, उज्जैन, आगर, खरगोन, बुरहानपुर, नर्मदापुरम (पचमढ़ी सहित), रायसेन, सागर, दमोह, नरसिंहपुर, बैतूल, छिंदवाड़ा, सिवनी, बालाघाट, शाजापुर, राजगढ़, विदिशा, जबलपुर, कटनी, पन्ना, सतना, मैहर, रीवा, उमरिया, शहडोल, मंडला, डिंडोरी, अनूपपुर, सीधी और सिंगरौली समेत कई जिलों में 40 किलोमीटर प्रति घंटे तक की रफ्तार से हवाएं चलने और गरज-चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है।
पिछले 24 घंटे में राज्य के कई हिस्सों में हुई बारिश
पिछले 24 घंटों के दौरान राज्य के कई हिस्सों में बारिश दर्ज की गई। भोपाल संभाग में अनेक स्थानों पर वर्षा हुई, जबकि नर्मदापुरम और शहडोल संभाग में कुछ स्थानों पर बारिश हुई। इंदौर, उज्जैन, ग्वालियर, चंबल और रीवा संभाग के कुछ इलाकों में भी हल्की बारिश दर्ज की गई, जबकि अन्य क्षेत्रों में मौसम सामान्य रहा। बारिश के प्रमुख आंकड़ों में नसरुल्लागंज में 64 मिमी, इटारसी में 45 मिमी और कुसमी में 39.1 मिमी वर्षा रिकॉर्ड की गई। इसके अलावा कई अन्य स्थानों पर 20 से 30 मिमी तक बारिश हुई।
बारिश के बाद भी तापमान में नहीं हुआ बड़ा बदलाव
तापमान में फिलहाल कोई बड़ा बदलाव नहीं देखा गया है, लेकिन कई संभागों में यह सामान्य से कम बना हुआ है। राज्य का सर्वाधिक अधिकतम तापमान छतरपुर जिले के नौगांव में 42.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि सबसे कम न्यूनतम तापमान नर्मदापुरम जिले के पचमढ़ी में 20.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ। मौसम विभाग के अनुसार, पूर्वी उत्तर प्रदेश के ऊपर बने चक्रवाती परिसंचरण और तेलंगाना तक फैली ट्रफ लाइन के प्रभाव से प्रदेश में मौसम सक्रिय बना हुआ है। अगले कुछ दिनों में मानसून के और आगे बढ़ने के लिए परिस्थितियां अनुकूल बनी हुई हैं।
किसानों, वाहन चालकों को सावधानी बरतने का निर्देश
आईएमडी ने किसानों को खेतों में काम फिलहाल टालने, पशुओं को सुरक्षित स्थानों पर रखने और खड़ी फसलों की सुरक्षा सुनिश्चित करने की सलाह दी है। वहीं, वाहन चालकों से खराब दृश्यता और तेज हवाओं के कारण सावधानी बरतने को कहा गया है। मौसम विभाग ने यह भी अनुमान जताया है कि अगले चार दिनों में अधिकतम तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक की बढ़ोतरी हो सकती है। लोगों से अपील की गई है कि वे मौसम विभाग के आधिकारिक अपडेट पर नजर रखें और बिजली गिरने, तेज हवाओं तथा निचले इलाकों में जलभराव जैसी संभावित परिस्थितियों से बचने के लिए आवश्यक सावधानियां अपनाएं।
अन्य प्रमुख खबरें
-
लखनऊ में 23 से 26 नवंबर तक सजेगा 'अंतरराष्ट्रीय जनजाति भागीदारी उत्सव'
2026-11-22
-
हिमाचल के दरोटेश्वरी मंदिर में पशु बलि की 150 साल पुरानी परंपरा खत्म
2026-11-22
-
तूफान ‘अकवान’ से प्रभावित धान की फसलों का अधिकारियों ने किया सर्वे
2026-11-21
-
झांसीः विधायक खेल स्पर्धा में खिलाड़ियों ने दिखाया दम
2026-11-21
-
जेल में बंद छात्र की मौत के खिलाफ फूटा परिवारीजनों का गुस्सा, चक्काजाम
2026-11-21
-
पश्चिम बंगाल में गंगासागर मेले की तैयारी, ढाई गुना बड़ा होगा परिसर
2026-11-21
-
मध्य प्रदेश में बढ़ी ठंड, राजगढ़ और शाजापुर में शीतलहर का अलर्ट
2026-11-21
-
झांसीः हाईवे पर खड़े युवकों को तेज रफ्तार बस ने रौंदा, दो की मौत
2026-11-21
-
CM योगी की मां का आज हरिद्वार में होगा अंतिम संस्कार
2026-11-21
-
MP के अनूपपुर में मनाई गई प्रबोधिनी एकादशी, दीयों से रोशन हुआ रामघाट
2026-11-21
-
मध्य प्रदेश के रायसेन में 28-29 नवंबर को होगा महाबोधि महोत्सव
2026-11-20
-
बिहार में औद्योगिक विकास को गति, 2.25 लाख करोड़ रुपये के निवेश प्रस्ताव
2026-11-20
-
राजस्थान पंचायत चुनाव में कांग्रेस का दबदबा, BJP को झटका, कई दिग्गज हारे
2026-11-20
-
खरगौन में शादी की खरीदारी कर लौट रहे मां-बेटे की सड़क हादसे में मौत
2026-11-20
-
दिल्ली सीएम रेखा गुप्ता ने 100 नई इलेक्ट्रिक बसों को दिखाई हरी झंडी
2026-11-20