मीरजापुर: जम्मू कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले में मारे गए लोगों को नगर पालिका चेयरमैन श्यामसुंदर केशरी ने श्रद्धांजलि दी है। नगर पालिका के मुख्य कार्यालय पर दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्माओं की शांति के लिए प्रार्थना की गई। इस अवसर पर नगर पालिका चेयरमैन ने कहा कि आतंकियों ने निहत्थे लोगों से उनका धर्म पूछकर हमला किया है। जिसमें निर्दोष लोगों की जान गई है और कई लोग घायल हैं।
कई लोग ऐसे थे जिनकी कुछ दिन पहले ही शादी हुई थी। आतंकियों द्वारा किया गया यह बहुत ही कायराना कृत्य है, उनके इस कृत्य से पूरा देश गुस्से में है। पीएम मोदी ने भी अपना विदेश दौरा बीच में छोड़कर उच्च स्तरीय बैठक कर सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। देश के गृहमंत्री अमित शाह पहलगाम पहुंच कर घायलों और उनके परिजनों से मिल रहे हैं। यह बहुत ही दुखद और हृदय विदारक घटना है। आज नगर पालिका के मुख्य कार्यालय पर उन मृत लोगों की आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि अर्पित की गई।
इस मौके पर कर निर्धारण अधिकारी अरविंद यादव, कर अधीक्षक सरदेंदु सिंह, ओएस विनोद गुप्ता, राजस्व निरीक्षक राजित यादव, संजय पटेल, अनिल जयसवाल, सौरभ कुमार, रवि दुबे, आनंद कसेरा, नवीन सिंह, निखलेश गुप्ता, धनंजय कश्यप, शंकर यादव, मनमोहन, अरुण कुमार समेत अन्य मौजूद रहे।
अन्य प्रमुख खबरें
Sriganganagar: सूरतगढ़ सहित पूरे जोन में 20 नई पिट लाइनों का होगा निर्माण
सनातन जागृति के लिए बढ़ा सहयोग का हाथ: हरि शेवा चैरिटेबल ट्रस्ट ने दिया दान
Pilibhit: 9 दिन बाद भी लापता युवती का नहीं मिला सुराग, पुलिस की कार्यशैली पर उठ रहे सवाल
जिला कारागार में संदिग्ध मौत: सुरक्षा पर उठे सवाल, न्यायिक जांच की मांग तेज
दिल्ली विधानसभा में बैरियर तोड़कर घुसी थी कार, पीलीभीत का आरोपी गिरफ्तार
UPPCS में अनामिका ने रोशन किया जिले का नाम, विधायक ने मुलाकात कर दी बधाई
अयोध्या पुलिस की सराहनीय कार्रवाई, 30 लाख रुपए के खोए फोन किए बरामद
संविदा बिजली कर्मियों का प्रदर्शन, निष्कासन के खिलाफ बहाली की मांग तेज
पीलीभीत: मकान पर लिखा 'विवादित' विज्ञापन बना चर्चा का विषय, विरोध के बाद बदला गया पोस्टर
अयोध्या में निषाद राज जयंती की धूम: भव्य शोभायात्रा के साथ 11 जोड़ों ने रचाया ब्याह