Mumbai Heavy Rainfall: महाराष्ट्र में पिछले कई दिनों से हो रही भारी बारिश से हाहाकार मचा हुआ है। इस दौरान राज्य भर के अलग-अलग जिलों से दुर्घटनाओं और हादसों की खबरें आ रही हैं। 15 से 19 अगस्त तक यानी 5 दिनों में महाराष्ट्र में बारिश से जुड़ी घटनाओं में 21 लोगों की जान जा चुकी है। जबकि कई लोग घायल हुए हैं। भारी बारिश के कारण कई जिलों में बाढ़ जैसे हालात पैदा हो गए हैं, जबकि फसलों और घरों को भारी नुकसान पहुंचा है।
करीब 5 दिनों से लगातार हो रही मूसलाधार बारिश ने पूरे महाराष्ट्र में जनजीवन को बुरी तरह प्रभावित किया है। भारी जलभराव, यातायात बाधित होने और लोगों के घरों में पानी घुसने से हालात बदतर होते जा रहे हैं। इस बीच, मुंबई मोनोरेल सेवा भी बाधित हुई, जिसे अब बहाल कर दिया गया है। ठाणे जिले के भिवंडी शहर में पिछले दो दिनों से हो रही मूसलाधार बारिश ने हालात और बिगाड़ दिए हैं। IMD की माने तो 18 अगस्त को 147 मिमी और 19 अगस्त को दोपहर 3 बजे तक 126 मिमी बारिश दर्ज की गई।
सबसे ज्यादा हालात खादीपार इलाके में देखने को मिले, जहां घरों के अंदर पानी घुस गया। इसके अलावा मीरा-भायंदर, वसई-विरार में भी बारिश ने हालात बिगाड़ दिए हैं। भारी बारिश के कारण पुलिस कमिश्नरेट के अंतर्गत आने वाले तुलिंज पुलिस स्टेशन के कार्यालय तक पानी पहुंच गया है। नालासोपारा के अन्य इलाकों में भी जलभराव की स्थिति बनी हुई है।
पालघर जिले में लगातार हो रही बारिश के कारण नदियों और बांधों का जलस्तर तेजी से बढ़ रहा है। सूर्या परियोजना के धामनी और कवदास बांधों से सूर्या नदी में 17,000 क्यूसेक पानी छोड़ा जाना शुरू हो गया है। इसके साथ ही मुंबई को पानी की आपूर्ति करने वाले मध्य वैतरणा, तानसा और मोदकसागर बांधों से भी पानी छोड़ा जा रहा है। प्रशासन ने नदी किनारे बसे गांवों को अलर्ट जारी कर सतर्क रहने को कहा है। एहतियात के तौर पर जिले के सभी स्कूल-कॉलेज बंद कर दिए गए हैं।
मुंबई में भारी बारिश थमने का नाम नहीं ले रही है। भारतीय मौसम विभाग ने शहर के लिए रेड अलर्ट जारी किया है। लगातार हो रही बारिश का हवाई यातायात पर गहरा असर पड़ा है। इंडिगो एयरलाइंस ने यात्रियों के लिए विशेष यात्रा सलाह जारी की है। कंपनी ने यात्रियों को सलाह दी है कि वे अपनी यात्रा की योजना पहले से बना लें, हवाई अड्डे पर आने से पहले ऑनलाइन उड़ान की स्थिति जाँच लें और पंजीकृत मोबाइल नंबर व ईमेल को अपडेट रखें ताकि किसी भी बदलाव की जानकारी समय पर मिल सके।
महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजीत पवार ने राज्य में हो रही भारी बारिश को देखते हुए जनता से सतर्क रहने की अपील की है। उन्होंने कहा कि सरकार लगातार स्थिति पर नज़र रख रही है, सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है और पुलिस अलर्ट पर है। उन्होंने यह भी बताया कि चेंबूर में मोनोरेल रेस्क्यू के तहत लोगों को सुरक्षित निकाल लिया गया है। उपमुख्यमंत्री ने जनता से अफवाहों पर ध्यान न देने की भी अपील की।
अन्य प्रमुख खबरें
Alwar: दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस वे पर बड़ा हादसा, गोवर्धन जा रही स्लीपर बस पलटी, 60 यात्री घायल
बिहार में दामाद की हत्या, गड्ढे में दफनाया शव, 4 महिलाएं गिरफ्तार
मुस्तरा रेलवे स्टेशन पर चला मजिस्ट्रेट चेकिंग अभियान, पकड़े गए 265 अनियमित यात्री
विश्व हिंदू महासंघ किन्नर प्रकोष्ठ की क्षेत्रीय महामंत्री बनने पर माँ किरन नंदगिरी का भव्य स्वागत
अवैध खनन पर तमिलनाडु सरकार सख्त, पूरे राज्य में खदानों का होगा निरीक्षण
जनगणना-2027 के तहत मकान सूचीकरण कार्य शुरू, डीएम ने लोगों से की सहयोग की अपील
जिला अधिकारी के निर्देश पर ओबरा में शुरू हुआ पानी छिड़काव अभियान, धूल और प्रदूषण से मिलेगी राहत
UPRVUNL अधिकारी एसोसिएशन की बड़ी मांग, स्थानांतरण नीति शून्य करने का प्रस्ताव
अंतर्राष्ट्रीय जैव विविधता दिवस पर “पानी पेड़ बचाओ अभियान” की भव्य गोष्ठी आयोजित
सोनभद्र पुलिस का अनोखा जागरूकता अभियान, “सेल्फी स्टेशन” से दिया सड़क सुरक्षा का संदेश
नगर निगम की आय बढ़ाने के लिए बना रेवेन्यू रिफॉर्म सेल, कर वसूली व्यवस्था होगी मजबूत
दिल्ली दंगा केस में तस्लीम अहमद और खालिद सैफी को अंतरिम जमानत
ओडिशा में लू लगने से 3 की मौत, कई जिलों में आंधी-बारिश की चेतावनी
केदारनाथ मार्ग पर हादसा: सोनप्रयाग में पहाड़ी से गिरे पत्थर, युवक की मौत, एक घायल