Mumbai Goa Highway Accident: महाराष्ट्र के मुंबई-गोवा हाईवे पर सोमवार तड़के एक दर्दनाक हादसा हो गया। यहां एक तेज रफ्तार कार अचानक अनियंत्रित होकर जगबुड़ी नदी में गिर गई, जिसमें पांच लोगों की मौत हो गई। जबकि ड्राइवर गंभीर रुप से घायल हो गया। बताया जा रहा है कि कार में सवार सभी लोग एक अंतिम संस्कार में शामिल होने जा रहे थे, तभी मुंबई-गोवा हाईवे पर जगबुड़ी नदी के पास कार चालक ने नियंत्रण खो दिया और कार अनियंत्रित होकर नदी में गिर गई। इस हादसे में कार में सवार 5 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि ड्राइवर गंभीर रूप से घायल है। फिलहाल मामले की जांच की जा रही है।
मिली जानकारी के मुताबकि मुंबई से देवरुख जा रही एक कार सोमवार तड़के जैसे ही मुंबई-गोवा हाईवे पर जगबूदी नदी के पुल पर पहुंची और अचानक अनियंत्रित होकर पुल की रेलिंग तोड़ते हुए नदी में जा गिरी। हादसे के बाद स्थानीय लोगों की भीड़ जमा हो गई।
सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस और स्थानीय लोगों ने क्रेन की मदद से कार को नदी से बाहर निकाला। कार पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई है। कार के दरवाजे तोड़कर शवों को बाहर निकाला गया। पुलिस ने बताया ये कि सभी लोग ये मुंबई के मीरा रोड से रत्नागिरी के देवरुख एक अंतिम संस्कार में शामिल होने जा रहे थे। फिलहाल पुलिस हादसे के कारणों का पता लगाने की कोशिश कर रही है।
इससे पहले 28 अप्रैल को महाराष्ट्र के भंडारा में एक सड़क हादसा हुआ था, जिसमें चार लोगों की मौत हो गई थी। जबकि एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया था। यह भीषण हादसा मुंबई-कोलकाता राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित भंडारा शहर के पास बेला गांव में हुआ था। एक बोलेरो कार रायपुर से नागपुर जा रही थी। जब कार बेला गांव के पास पहुंची तो नागपुर की ओर से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने उसे टक्कर मार दी। हादसे के वक्त कार में पांच लोग सवार थे, जिनमें से चार लोगों की मौत हो गई। वहीं, ड्राइवर गंभीर रूप से घायल हो गया।
अन्य प्रमुख खबरें
बिहार में दामाद की हत्या, गड्ढे में दफनाया शव, 4 महिलाएं गिरफ्तार
मुस्तरा रेलवे स्टेशन पर चला मजिस्ट्रेट चेकिंग अभियान, पकड़े गए 265 अनियमित यात्री
विश्व हिंदू महासंघ किन्नर प्रकोष्ठ की क्षेत्रीय महामंत्री बनने पर माँ किरन नंदगिरी का भव्य स्वागत
अवैध खनन पर तमिलनाडु सरकार सख्त, पूरे राज्य में खदानों का होगा निरीक्षण
जनगणना-2027 के तहत मकान सूचीकरण कार्य शुरू, डीएम ने लोगों से की सहयोग की अपील
जिला अधिकारी के निर्देश पर ओबरा में शुरू हुआ पानी छिड़काव अभियान, धूल और प्रदूषण से मिलेगी राहत
UPRVUNL अधिकारी एसोसिएशन की बड़ी मांग, स्थानांतरण नीति शून्य करने का प्रस्ताव
अंतर्राष्ट्रीय जैव विविधता दिवस पर “पानी पेड़ बचाओ अभियान” की भव्य गोष्ठी आयोजित
सोनभद्र पुलिस का अनोखा जागरूकता अभियान, “सेल्फी स्टेशन” से दिया सड़क सुरक्षा का संदेश
नगर निगम की आय बढ़ाने के लिए बना रेवेन्यू रिफॉर्म सेल, कर वसूली व्यवस्था होगी मजबूत
दिल्ली दंगा केस में तस्लीम अहमद और खालिद सैफी को अंतरिम जमानत
ओडिशा में लू लगने से 3 की मौत, कई जिलों में आंधी-बारिश की चेतावनी
केदारनाथ मार्ग पर हादसा: सोनप्रयाग में पहाड़ी से गिरे पत्थर, युवक की मौत, एक घायल
Iqra Hasan FIR: कैराना से सपा सांसद इकरा हसन के खिलाफ FIR दर्ज, जानें किस मामले में हुई कार्रवाई