Mumbai Airport Bomb Threat: मुंबई के छत्रपति शिवाजी महाराज इंटरनेशनल हवाईअड्डे को बम से उड़ाने की धमाकी मिलने से हड़कंप मच गया। ये धमकी भरा कॉल मुंबई पुलिस कंट्रोल रूम में आया। जिसमें कहा किया गया कि छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस (सीएसएमटी) स्टेशन पर बम रखा गया है और जल्द ही ब्लास्ट होने वाला है। धमकी भरे कॉल को गंभीरता से लेते हुए जीआरपी पुलिस और बम निरोधक दस्ते ने जांच की, लेकिन कोई विस्फोटक या संदिग्ध वस्तु नहीं मिली। फिलहाल कॉल करने वाले सख्स की तलाश जारी है।
मिली जानकारी के मुताबिक, तीन अलग-अलग फ़ोन नंबरों से ये पुलिस नियंत्रण कक्ष को धमकी (Mumbai Airport Bomb Threat) भरे कॉल किए गए थे। जिसमें दावा किया गया था कि मुंबई हवाई अड्डे के टर्मिनल 2 पर कुछ ही देर में बम विस्फोट होगा। धमकी के बाद मुंबई पुलिस और बम निरोधक दस्ते की टीम हवाई अड्डे पहुंची और घंटों जांच की, लेकिन कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला। पुलिस की शुरुआती जांच में पता चला है कि ये कॉल असम और पश्चिम बंगाल सीमा के पास सक्रिय मोबाइल नंबरों से किए गए थे। फिलहाल पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
बता दें कि मुंबई में इस तरह की धमकियां पहली बार नहीं मिली हैं। हाल ही की बात करें तो 21 जुलाई को मुंबई के गिरगांव इलाके में स्थित इस्कॉन मंदिर को भी बम से उड़ाने की धमकी मिली थी। यह धमकी ईमेल के ज़रिए दी गई थी। बाद में इसे फ़र्ज़ी बताया गया। मंदिर को बम से उड़ाने की धमकी 'इमैनुएल सेकरन' नाम की ईमेल आईडी से मिली थी।
अन्य प्रमुख खबरें
Sriganganagar: सूरतगढ़ सहित पूरे जोन में 20 नई पिट लाइनों का होगा निर्माण
सनातन जागृति के लिए बढ़ा सहयोग का हाथ: हरि शेवा चैरिटेबल ट्रस्ट ने दिया दान
Pilibhit: 9 दिन बाद भी लापता युवती का नहीं मिला सुराग, पुलिस की कार्यशैली पर उठ रहे सवाल
जिला कारागार में संदिग्ध मौत: सुरक्षा पर उठे सवाल, न्यायिक जांच की मांग तेज
दिल्ली विधानसभा में बैरियर तोड़कर घुसी थी कार, पीलीभीत का आरोपी गिरफ्तार
UPPCS में अनामिका ने रोशन किया जिले का नाम, विधायक ने मुलाकात कर दी बधाई
अयोध्या पुलिस की सराहनीय कार्रवाई, 30 लाख रुपए के खोए फोन किए बरामद
संविदा बिजली कर्मियों का प्रदर्शन, निष्कासन के खिलाफ बहाली की मांग तेज
पीलीभीत: मकान पर लिखा 'विवादित' विज्ञापन बना चर्चा का विषय, विरोध के बाद बदला गया पोस्टर
अयोध्या में निषाद राज जयंती की धूम: भव्य शोभायात्रा के साथ 11 जोड़ों ने रचाया ब्याह