MP Weather Update : मध्य प्रदेश समेत पूरा उत्तर प्रदेश प्रचंड गर्मी की चपेट में है। भीषण गर्मी से लोगों का हाल बेहाल है। एमपी के कई जिलों का तापमान 40 डिग्री के पार पहुंचा गया है। हालांकि प्रदेश में पिछले कुछ दिनों से मौसम में उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। इस बीच प्रदेश के कई जिलों में आंधी-बारिश (Rain) और ओले गिरने की चेतावनी जारी की गई है।
मौसम विभाग का कहना है कि पश्चिमी विक्षोभ और टर्फ के असर से प्रदेश का मौसम बदल रहा है। सोमवार को भी प्रदेश के 45 से ज्यादा जिलों में तेज आंधी-बारिश का अलर्ट है। इंदौर, ग्वालियर, भोपाल समेत कई जिलों में बारिश की संभावना जताई गई है, जबकि जबलपुर, उज्जैन संभाग में आंधी-बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। आंधी-बारिश की रफ्तार 50 किलोमीटर प्रति घंटे तक हो सकती है।
बता दें कि अरब सागर से आ रही नमी और सक्रिय मौसमी सिस्टम के कारण रविवार 11 मई को प्रदेश के कई हिस्सों में गरज-चमक के साथ बारिश (Rain) हुई। भोपाल, मंदसौर, खरगोन, अशोकनगर, शहडोल में जहां तेज आंधी और बारिश हुई। वहीं भोपाल के कोलार इलाके समेत कई जिलों में तेज बारिश हुई। इसके अलावा अशोकनगर में ओले भी गिरे। आंधी के कारण खरगोन में कई जगहों पर पेड़ गि गए साथ ही कुछ जगहों पर टीन शेड उड़ गए । एमपी इस सीजन में अब तक का सबसे तेज आंधी थी।
गौरतलब है कि मध्य प्रदेश के कई कई शहरों में भीषण गर्मी का असर भी देखने को मिला। कई जिलों का तापमान 40 डिग्री के पार पहुंच गया है। रविवार को खजुराहो में सबसे अधिक तापमान 42 डिग्री रहा। वहीं, सतना में 40.8, रीवा में 40.4, दमोह में 40.2 और सागर में 40 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया। इसके अलावा इंदौर में 35.9, ग्वालियर में 39.6, भोपाल में 38.4 , जबलपुर में 39.2 डिग्री और उज्जैन में 37.5 सेल्सियस तापमान रहा।
अन्य प्रमुख खबरें
Sriganganagar: सूरतगढ़ सहित पूरे जोन में 20 नई पिट लाइनों का होगा निर्माण
सनातन जागृति के लिए बढ़ा सहयोग का हाथ: हरि शेवा चैरिटेबल ट्रस्ट ने दिया दान
Pilibhit: 9 दिन बाद भी लापता युवती का नहीं मिला सुराग, पुलिस की कार्यशैली पर उठ रहे सवाल
जिला कारागार में संदिग्ध मौत: सुरक्षा पर उठे सवाल, न्यायिक जांच की मांग तेज
दिल्ली विधानसभा में बैरियर तोड़कर घुसी थी कार, पीलीभीत का आरोपी गिरफ्तार
UPPCS में अनामिका ने रोशन किया जिले का नाम, विधायक ने मुलाकात कर दी बधाई
अयोध्या पुलिस की सराहनीय कार्रवाई, 30 लाख रुपए के खोए फोन किए बरामद
संविदा बिजली कर्मियों का प्रदर्शन, निष्कासन के खिलाफ बहाली की मांग तेज
पीलीभीत: मकान पर लिखा 'विवादित' विज्ञापन बना चर्चा का विषय, विरोध के बाद बदला गया पोस्टर
अयोध्या में निषाद राज जयंती की धूम: भव्य शोभायात्रा के साथ 11 जोड़ों ने रचाया ब्याह