MP News: मध्य प्रदेश के शहडोल जिले में सोमवार शाम करीब 4 बजे बरातियों से भरी पिकअप वाहन अनियंत्रित होकर पलट गई। इस हादसे में वाहन के नीचे दबने से छह लोगों की मौत हो गई, जबकि 24 लोग घायल हो गए। सूचना मिलने पर पुलिस बल मौके पर पहुंचा और घायलों को एंबुलेंस की मदद से अस्पताल पहुंचाया। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।
देवलौंद थाना प्रभारी डीके दाहिया ने बताया कि बैगा परिवार की बारात बहेरा डोल गांव के मझौली से देवलौंद के करौंदिया गांव आई थी। बारात विदाई कराकर वापस लौट रही थी। इसी दौरान सोमवार शाम करीब 4 बजे करौंदिया गढ़ा रोड पर पिकअप वाहन सामने से आ रही बाइक से टकरा गया। हादसे के बाद चीख पुकार मच गई। कई लोग पिकअप के नीचे दबे हुए थे। सूचना मिलने पर पुलिस बल मौके पर पहुंचा। घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया। एंबुलेंस और आसपास के थानों की पुलिस भी राहत कार्य में लगी रही।
थाना प्रभारी दाहिया ने बताया कि मृतकों की अभी पहचान नहीं हो पाई है। घायलों को इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल ले जाया जा रहा है। ब्यावरी ब्लॉक लॉक मेडिकल ऑफिसर डॉ. अमित प्रकाश ने बताया कि मैं मौके के लिए रवाना हो गया हूं। घायलों का इलाज देवलौंद अस्पताल में चल रहा है। घटना की जानकारी मिलते ही हमने ब्यावरी से एंबुलेंस मौके पर भेज दी है।
पुलिस के मुताबिक दूल्हा-दुल्हन दूसरे वाहन में सवार थे। पिकअप में सिर्फ बाराती बैठे थे। हादसे के बाद शहडोल कलेक्टर डॉ. केदार सिंह और एसपी रामजी श्रीवास्तव मौके के लिए रवाना हो गए हैं। स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी भी साथ हैं। हादसे के बाद गंभीर रूप से घायलों को रीवा मेडिकल अस्पताल रेफर किया गया है। रीवा और सीधी जिले से भी एंबुलेंस बुलाई गई हैं।
अन्य प्रमुख खबरें
Sriganganagar: सूरतगढ़ सहित पूरे जोन में 20 नई पिट लाइनों का होगा निर्माण
सनातन जागृति के लिए बढ़ा सहयोग का हाथ: हरि शेवा चैरिटेबल ट्रस्ट ने दिया दान
Pilibhit: 9 दिन बाद भी लापता युवती का नहीं मिला सुराग, पुलिस की कार्यशैली पर उठ रहे सवाल
जिला कारागार में संदिग्ध मौत: सुरक्षा पर उठे सवाल, न्यायिक जांच की मांग तेज
दिल्ली विधानसभा में बैरियर तोड़कर घुसी थी कार, पीलीभीत का आरोपी गिरफ्तार
UPPCS में अनामिका ने रोशन किया जिले का नाम, विधायक ने मुलाकात कर दी बधाई
अयोध्या पुलिस की सराहनीय कार्रवाई, 30 लाख रुपए के खोए फोन किए बरामद
संविदा बिजली कर्मियों का प्रदर्शन, निष्कासन के खिलाफ बहाली की मांग तेज
पीलीभीत: मकान पर लिखा 'विवादित' विज्ञापन बना चर्चा का विषय, विरोध के बाद बदला गया पोस्टर
अयोध्या में निषाद राज जयंती की धूम: भव्य शोभायात्रा के साथ 11 जोड़ों ने रचाया ब्याह