MP Road Accident: मध्य प्रदेश के गुना जिले एक भीषण सड़क हादसा हो गया। यह हादसा म्याना थाना क्षेत्र के भदौरा गांव के पास उस वक्त हुआ जब एक तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। हादसे में कार सवार चार युवकों की मौत हो गई, जबकि तीन युवक घायल हो गए, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। गंभीर रूप से घायलों में से एक को भोपाल भेजा गया है। आशंका जताई जा रही है कि कार को पीछे से किसी वाहन ने टक्कर मारी है। इससे कार का पिछला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
पुलिस के मुताबिक, शिवपुरी जिले के कोलारस थाना क्षेत्र के रिजौदा गांव से बुधवार को गुना के मावन गांव में बारात आई थी। शादी में शामिल होने के बाद कुछ युवक कार से अपने गांव जाने के लिए निकले थे। इसी बीच बुधवार रात ढाई बजे भदौरा के पास उनकी कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे में गोविंद रघुवंशी (28) , सोनू (35), वीरू (24) और हितेश (24) निवासी रिजौदा गांव की मौत हो गई। सुदीप (24), सुमित (24), रवि (22) घायल हैं। सुदीप को गंभीर हालत में भोपाल रेफर किया गया है।
म्याना थाना ( Myana police station) प्रभारी गोपाल चौबे ने बताया कि शिवपुरी जिले से गुना जिले में बारात आई थी। रात करीब ढाई बजे कुछ लोग कार में सवार होकर अपने गांव लौट रहे थे। भदौरा के पास उनकी कार डिवाइडर से टकरा गई। हादसे में चार लोगों की मौत हो गई। तीन घायल हैं। दो घायलों का जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है। उन्होंने बताया कि कार पीछे की तरफ से पुलिया से टकराई है। कार का अगला हिस्सा सुरक्षित है। पिछला हिस्सा चकनाचूर हो गया है। गाड़ी के शीशे भी सड़क पर बिखर गए। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और मामले की जांच कर रही है।
अन्य प्रमुख खबरें
बिहार में दामाद की हत्या, गड्ढे में दफनाया शव, 4 महिलाएं गिरफ्तार
मुस्तरा रेलवे स्टेशन पर चला मजिस्ट्रेट चेकिंग अभियान, पकड़े गए 265 अनियमित यात्री
विश्व हिंदू महासंघ किन्नर प्रकोष्ठ की क्षेत्रीय महामंत्री बनने पर माँ किरन नंदगिरी का भव्य स्वागत
अवैध खनन पर तमिलनाडु सरकार सख्त, पूरे राज्य में खदानों का होगा निरीक्षण
जनगणना-2027 के तहत मकान सूचीकरण कार्य शुरू, डीएम ने लोगों से की सहयोग की अपील
जिला अधिकारी के निर्देश पर ओबरा में शुरू हुआ पानी छिड़काव अभियान, धूल और प्रदूषण से मिलेगी राहत
UPRVUNL अधिकारी एसोसिएशन की बड़ी मांग, स्थानांतरण नीति शून्य करने का प्रस्ताव
अंतर्राष्ट्रीय जैव विविधता दिवस पर “पानी पेड़ बचाओ अभियान” की भव्य गोष्ठी आयोजित
सोनभद्र पुलिस का अनोखा जागरूकता अभियान, “सेल्फी स्टेशन” से दिया सड़क सुरक्षा का संदेश
नगर निगम की आय बढ़ाने के लिए बना रेवेन्यू रिफॉर्म सेल, कर वसूली व्यवस्था होगी मजबूत
दिल्ली दंगा केस में तस्लीम अहमद और खालिद सैफी को अंतरिम जमानत
ओडिशा में लू लगने से 3 की मौत, कई जिलों में आंधी-बारिश की चेतावनी
केदारनाथ मार्ग पर हादसा: सोनप्रयाग में पहाड़ी से गिरे पत्थर, युवक की मौत, एक घायल
Iqra Hasan FIR: कैराना से सपा सांसद इकरा हसन के खिलाफ FIR दर्ज, जानें किस मामले में हुई कार्रवाई