MP Laptop Yojana 2025: मध्य प्रदेश के प्रतिभाशाली और मेधावी विद्यार्थियों के लिए शुक्रवार का दिन खास रहा, क्योंकि उन्हें राज्य सरकार की ओर से प्रोत्साहन स्वरूप लैपटॉप दिए गए। सीएम मोहन यादव ने कुछ विद्यार्थियों को अपने हाथों से लैपटॉप वितरित किए हैं। उनके साथ सेल्फी भी ली। जबकि अन्य छात्रों के खातों में लैपटॉप की राशि ट्रांसफर कर दी गई है। इसके साथ ही सीएम मोहन यादव ने प्रतिभाओं को आगे लाने के लिए सरकार की ओर से हर संभव प्रयास करने का वादा भी किया है।
राजधानी के कुशाभाऊ ठाकरे कन्वेंशन हॉल में प्रतिभावान विद्यार्थी प्रोत्साहन योजना के तहत प्रदेश के 94 हजार से अधिक मेधावी छात्रों को लैपटॉप की राशि सिंगल क्लिक से ट्रांसफर की गई, जबकि कुछ विद्यार्थियों को मुख्यमंत्री ने खुद लैपटॉप प्रदान किए। इस समारोह के माध्यम से प्रदेश में कक्षा 12वीं में 75 प्रतिशत या उससे अधिक अंक लाने वाले 94,234 स्टूडेंट्स को लैपटॉप के लिए प्रति विद्यार्थी 25 हजार रुपए की प्रोत्साहन राशि सिंगल क्लिक से ट्रांसफर की गई। इस तरह 235 करोड़ रुपये विद्यार्थियों के खाते में सीधे ट्रांसफर हुए।
इस मौके पर सीएम मोहन यादव ने प्रतिभावान छात्रों को बधाई देते हुए कहा कि पीएम मोदी के विकसित भारत के लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए युवाओं की फौज तैयार करना हमारा संकल्प है। विद्यार्थियों और युवाओं को हर संभव मदद देने के लिए सरकार द्वारा प्रयास किए जा रहे हैं। उच्च शिक्षा के साथ-साथ रोजगार के बेहतर अवसर उपलब्ध कराने के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। इसके साथ ही प्रदेश के विभिन्न जिलों में भी कार्यक्रम आयोजित किए गए और इन कार्यक्रमों में प्रभारी मंत्री व अन्य मौजूद रहे।
गौरतलब है कि राज्य सरकार प्रतिभाशाली मेधावी विद्यार्थियों के लिए अनेक योजनाएं चला रही है तथा उन्हें स्कूटी प्रदान करने का प्रावधान है, वहीं बालिकाओं की शिक्षा को प्रोत्साहित करने के लिए भी सरकार द्वारा विशेष योजनाएं चलाई जा रही हैं। प्रदेश में लैपटॉप योजना साल 2009-10 से शुरू की गई थी। पिछले 15 वर्षों में इस योजना में 4 लाख 32 हजार 16 विद्यार्थियों के बैंक खातों में एक हजार 80 करोड़ 4 लाख रुपये की राशि प्रोत्साहन स्वरूप लैपटॉप के लिये ट्रांसफर की जा चुकी है। पिछले साल 2023-24 में 89 हजार 710 प्रतिभाशाली विद्यार्थियों के बैंक खातों में 224 करोड़ 27 लाख 50 हजार रुपये की राशि ट्रांसफर की गई थी।
अन्य प्रमुख खबरें
नशे के कारोबार पर सख्ती के निर्देश, अवैध मादक पदार्थों की सूचना देने के लिए जारी किए हेल्पलाइन नंबर
शाहजहांपुर के बंडा क्षेत्र में धड़ल्ले से अवैध मिट्टी खनन, मिलीभगत के आरोप
लखनऊ बिजली आपूर्ति ठप होने से सड़कों पर उतरे लोग, 150 पर FIR दर्ज
Azam Khan पर नई मुसीबत, 7 साल की सजा बढ़कर 10 साल हुई, बेटे अब्दुल्ला पर भी लगा भारी जुर्माना
‘नए सत्र में सरकार की मंजूरी के बिना फीस बढ़ा सकते हैं निजी स्कूल’, दिल्ली हाई कोर्ट का बड़ा फैसला
विदिशा में मजदूरों से भरी ट्रैक्टर-ट्राॅली पलटी, 2 की मौत, बच्चों समेत 20 घायल
Alwar: दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस वे पर बड़ा हादसा, गोवर्धन जा रही स्लीपर बस पलटी, 60 यात्री घायल
बिहार में दामाद की हत्या, गड्ढे में दफनाया शव, 4 महिलाएं गिरफ्तार
मुस्तरा रेलवे स्टेशन पर चला मजिस्ट्रेट चेकिंग अभियान, पकड़े गए 265 अनियमित यात्री
विश्व हिंदू महासंघ किन्नर प्रकोष्ठ की क्षेत्रीय महामंत्री बनने पर माँ किरन नंदगिरी का भव्य स्वागत
अवैध खनन पर तमिलनाडु सरकार सख्त, पूरे राज्य में खदानों का होगा निरीक्षण
जनगणना-2027 के तहत मकान सूचीकरण कार्य शुरू, डीएम ने लोगों से की सहयोग की अपील
जिला अधिकारी के निर्देश पर ओबरा में शुरू हुआ पानी छिड़काव अभियान, धूल और प्रदूषण से मिलेगी राहत
UPRVUNL अधिकारी एसोसिएशन की बड़ी मांग, स्थानांतरण नीति शून्य करने का प्रस्ताव