शाहजहांपुर: पुलिस अधीक्षक शाहजहांपुर के निर्देश पर चलाए जा रहे अपराध रोकथाम अभियान के तहत, चिन्हित अपराधियों और वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी को लेकर चल रही कार्रवाई के क्रम में आज शाहजहांपुर पुलिस एक बड़ी सफलता हाथ लगी।
आज शनिवार को लालपुरा गांव के निवासी अखिलेश ने अपनी मोटरसाइकिल चोरी की सूचना दी। पीड़ित की तहरीर पर थाना कोतवाली में अज्ञात अभियुक्त के विरुद्ध मुकदमा पंजीकृत कर जांच शुरू कर दी गई।
मामले की विवेचना उपनिरीक्षक कुमार गौरव द्वारा की जा रही है। त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम ने केवल 7 घंटे 33 मिनट में ही चोरी गई मोटरसाइकिल (UP27 AP 4432 - HF DELUX) के साथ अभियुक्त 35 वर्षीय चांद मियां को पकड़ लिया। जो शाहजहांपुर का रहने वाला है। चांद मियां की गिरफ्तारी मुखबिर की सूचना पर डैम रोड गर्रा पुल के पास से की गई।
मामले में दूसरा अभियुक्त कासान अंधेरे का लाभ उठाकर मौके से फरार होने में सफल रहा। पुलिस द्वारा लगातार प्रयास किए जा रहे हैं ताकि फरार अभियुक्त को भी जल्द गिरफ्तार किया जा सके। बरामदगी के आधार पर मुकदमे में धारा 317(2) बी.एन.एस. की बढ़ोतरी की गई है। गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है। शाहजहांपुर पुलिस की इस तत्परता ने यह एक बार फिर साबित कर दिया कि अपराधियों के लिए अब कोई जगह नहीं। कानून व्यवस्था को चुस्त-दुरुस्त बनाए रखने के लिए अभियान जारी रहेगा।
अन्य प्रमुख खबरें
Alwar: दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस वे पर बड़ा हादसा, गोवर्धन जा रही स्लीपर बस पलटी, 60 यात्री घायल
बिहार में दामाद की हत्या, गड्ढे में दफनाया शव, 4 महिलाएं गिरफ्तार
मुस्तरा रेलवे स्टेशन पर चला मजिस्ट्रेट चेकिंग अभियान, पकड़े गए 265 अनियमित यात्री
विश्व हिंदू महासंघ किन्नर प्रकोष्ठ की क्षेत्रीय महामंत्री बनने पर माँ किरन नंदगिरी का भव्य स्वागत
अवैध खनन पर तमिलनाडु सरकार सख्त, पूरे राज्य में खदानों का होगा निरीक्षण
जनगणना-2027 के तहत मकान सूचीकरण कार्य शुरू, डीएम ने लोगों से की सहयोग की अपील
जिला अधिकारी के निर्देश पर ओबरा में शुरू हुआ पानी छिड़काव अभियान, धूल और प्रदूषण से मिलेगी राहत
UPRVUNL अधिकारी एसोसिएशन की बड़ी मांग, स्थानांतरण नीति शून्य करने का प्रस्ताव
अंतर्राष्ट्रीय जैव विविधता दिवस पर “पानी पेड़ बचाओ अभियान” की भव्य गोष्ठी आयोजित
सोनभद्र पुलिस का अनोखा जागरूकता अभियान, “सेल्फी स्टेशन” से दिया सड़क सुरक्षा का संदेश
नगर निगम की आय बढ़ाने के लिए बना रेवेन्यू रिफॉर्म सेल, कर वसूली व्यवस्था होगी मजबूत
दिल्ली दंगा केस में तस्लीम अहमद और खालिद सैफी को अंतरिम जमानत
ओडिशा में लू लगने से 3 की मौत, कई जिलों में आंधी-बारिश की चेतावनी
केदारनाथ मार्ग पर हादसा: सोनप्रयाग में पहाड़ी से गिरे पत्थर, युवक की मौत, एक घायल