लखनऊ: कुख्यात माफिया अतीक अहमद का बेटा मोहम्मद उमर को लखनऊ स्थित ईडी स्पेशल कोर्ट में पेश हुआ। यह पेशी प्रवर्तन निदेशालय (ED) द्वारा दाखिल उस परिवाद के सिलसिले में हुई, जिसमें उमर पर बार-बार भेजे गए समन के बावजूद बयान दर्ज न कराने का आरोप है।
मोहम्मद उमर को भारी सुरक्षा व्यवस्था के बीच लखनऊ जेल से कोर्ट लाया गया। कोर्ट में उसने अपने बयान दर्ज कराए। इस दौरान अदालत परिसर में सुरक्षा के कड़े इंतज़ाम किए गए थे। उमर की पेशी को लेकर प्रशासन पूरी तरह सतर्क रहा। मामले की अगली सुनवाई 21 मई को होगी, जिसमें कोर्ट दोनों पक्षों की अंतिम बहस सुनेगी। जानकारी के अनुसार, जुलाई 2021 से अगस्त 2021 के बीच ईडी की प्रयागराज यूनिट ने मोहम्मद उमर को चार बार समन जारी किए थे। तत्कालीन सहायक निदेशक गुंजन कुमार झा ने उसे प्रयागराज के सब-जोनल ऑफिस में पूछताछ के लिए बुलाया था। लेकिन समन की तामील होने के बावजूद उमर जानबूझकर पूछताछ में शामिल नहीं हुआ। बयान दर्ज न कराने के चलते ईडी ने 15 दिसंबर 2021 को प्रयागराज के सेशन कोर्ट में उमर के खिलाफ मामला दाखिल किया था। बाद में यह प्रयागराज कोर्ट से स्थानांतरित कर लखनऊ की ईडी स्पेशल कोर्ट को सौंपा गया। कोर्ट में उमर की पेशी न सिर्फ जांच की एक महत्वपूर्ण कड़ी है, बल्कि यह भी दर्शाती है कि एजेंसियाँ अब माफिया नेटवर्क पर कानूनी शिकंजा कसने में कोई ढील नहीं दे रही हैं।
अन्य प्रमुख खबरें
बिहार में दामाद की हत्या, गड्ढे में दफनाया शव, 4 महिलाएं गिरफ्तार
मुस्तरा रेलवे स्टेशन पर चला मजिस्ट्रेट चेकिंग अभियान, पकड़े गए 265 अनियमित यात्री
विश्व हिंदू महासंघ किन्नर प्रकोष्ठ की क्षेत्रीय महामंत्री बनने पर माँ किरन नंदगिरी का भव्य स्वागत
अवैध खनन पर तमिलनाडु सरकार सख्त, पूरे राज्य में खदानों का होगा निरीक्षण
जनगणना-2027 के तहत मकान सूचीकरण कार्य शुरू, डीएम ने लोगों से की सहयोग की अपील
जिला अधिकारी के निर्देश पर ओबरा में शुरू हुआ पानी छिड़काव अभियान, धूल और प्रदूषण से मिलेगी राहत
UPRVUNL अधिकारी एसोसिएशन की बड़ी मांग, स्थानांतरण नीति शून्य करने का प्रस्ताव
अंतर्राष्ट्रीय जैव विविधता दिवस पर “पानी पेड़ बचाओ अभियान” की भव्य गोष्ठी आयोजित
सोनभद्र पुलिस का अनोखा जागरूकता अभियान, “सेल्फी स्टेशन” से दिया सड़क सुरक्षा का संदेश
नगर निगम की आय बढ़ाने के लिए बना रेवेन्यू रिफॉर्म सेल, कर वसूली व्यवस्था होगी मजबूत
दिल्ली दंगा केस में तस्लीम अहमद और खालिद सैफी को अंतरिम जमानत
ओडिशा में लू लगने से 3 की मौत, कई जिलों में आंधी-बारिश की चेतावनी
केदारनाथ मार्ग पर हादसा: सोनप्रयाग में पहाड़ी से गिरे पत्थर, युवक की मौत, एक घायल
Iqra Hasan FIR: कैराना से सपा सांसद इकरा हसन के खिलाफ FIR दर्ज, जानें किस मामले में हुई कार्रवाई