सुल्तानपुर : केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार के 11 वर्षों को सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण का स्वर्णिम युग बताते हुए भाजयुमो जिलाध्यक्ष चन्दन नारायण सिंह ने कहा कि यह कार्यकाल इतिहास के पन्नों में स्वर्ण अक्षरों में लिखा जाएगा। नारायणपुर शक्ति केंद्र पर आयोजित विकसित भारत मोहल्ला चौपाल कार्यक्रम में मुख्य वक्ता श्री सिंह ने कहा कि भाजपा सरकार संकल्प से सिद्धि तक का सफर तय कर रही है।
कांग्रेस सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि पहले की सरकारी योजनाएं भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ जाती थीं, जबकि मोदी सरकार बिना रूके, बिना छुट्टी लिए 11 वर्षों से लगातार समर्पण के साथ देश की सेवा कर रही है। उन्होंने प्रधानमंत्री आवास योजना, उज्ज्वला योजना, आयुष्मान भारत, जन औषधि योजना, किसान सम्मान निधि जैसी योजनाओं का जिक्र करते हुए कहा कि यह सब योजनाएं गरीबों और किसानों के जीवन को सुदृढ़ बनाने में मील का पत्थर साबित हो रही हैं।
11 सालों में 25 करोड़ लोग गरीबी रेखा से बाहर आए हैं। भारत चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन चुका है और राम मंदिर निर्माण, धारा 370 की समाप्ति, एक्सप्रेसवे और धार्मिक कॉरिडोर जैसी परियोजनाएं देश को प्रगति के मार्ग पर ले जा रही हैं। जिलाध्यक्ष सुशील त्रिपाठी की अध्यक्षता में जिले के सभी शक्ति केंद्रों पर ऐसे कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। कार्यक्रम के जरिए बीजेपी कार्यकर्ता जन-जन तक मोदी सरकार की योजनाएं और उपलब्धियां पहुंचा रहे हैं। कार्यक्रम में नगर अध्यक्ष रीना जायसवाल, उपाध्यक्ष लालेन्द्र प्रताप सिंह, सेक्टर संयोजक विनय सेन, सभासद गिरीश मिश्रा, अखिलेश मिश्रा, डॉ. संतोष सिंह, विनोद मिश्रा, उपमा शर्मा, सत्येंद्र सिंह सहित कई वरिष्ठ कार्यकर्ता शामिल रहे।
अन्य प्रमुख खबरें
Alwar: दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस वे पर बड़ा हादसा, गोवर्धन जा रही स्लीपर बस पलटी, 60 यात्री घायल
बिहार में दामाद की हत्या, गड्ढे में दफनाया शव, 4 महिलाएं गिरफ्तार
मुस्तरा रेलवे स्टेशन पर चला मजिस्ट्रेट चेकिंग अभियान, पकड़े गए 265 अनियमित यात्री
विश्व हिंदू महासंघ किन्नर प्रकोष्ठ की क्षेत्रीय महामंत्री बनने पर माँ किरन नंदगिरी का भव्य स्वागत
अवैध खनन पर तमिलनाडु सरकार सख्त, पूरे राज्य में खदानों का होगा निरीक्षण
जनगणना-2027 के तहत मकान सूचीकरण कार्य शुरू, डीएम ने लोगों से की सहयोग की अपील
जिला अधिकारी के निर्देश पर ओबरा में शुरू हुआ पानी छिड़काव अभियान, धूल और प्रदूषण से मिलेगी राहत
UPRVUNL अधिकारी एसोसिएशन की बड़ी मांग, स्थानांतरण नीति शून्य करने का प्रस्ताव
अंतर्राष्ट्रीय जैव विविधता दिवस पर “पानी पेड़ बचाओ अभियान” की भव्य गोष्ठी आयोजित
सोनभद्र पुलिस का अनोखा जागरूकता अभियान, “सेल्फी स्टेशन” से दिया सड़क सुरक्षा का संदेश
नगर निगम की आय बढ़ाने के लिए बना रेवेन्यू रिफॉर्म सेल, कर वसूली व्यवस्था होगी मजबूत
दिल्ली दंगा केस में तस्लीम अहमद और खालिद सैफी को अंतरिम जमानत
ओडिशा में लू लगने से 3 की मौत, कई जिलों में आंधी-बारिश की चेतावनी
केदारनाथ मार्ग पर हादसा: सोनप्रयाग में पहाड़ी से गिरे पत्थर, युवक की मौत, एक घायल