Model Sheetal Murder Case: हरियाणा की मॉडल शीतल उर्फ शालू चौधरी की हत्या के मामले में पुलिस ने चौंकाने वाला खुलासा किया है। पुलिस ने इस मामले शीतल के बॉयफ्रेंड सुनील को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बताया कि शीतल के बॉयफ्रेंड सुनील ने ही हत्या की है। सुनील शादीशुदा है और दो बच्चों का पिता भी है। पुलिस ने बताया कि सुनील ने अपना जुर्म छिपाने के लिए उसने कार को नहर में फेंक दिया था।
दरअसल हरियाणा के सोनीपत जिले के खरखौदा इलाके में मॉडल शीतल का शव नहर से बरामद हुआ। वह म्यूजिक वीडियो में काम करती थी और पानीपत में अपनी बहन के साथ रहती थी। वह 14 जून को शूटिंग के लिए घर से निकली थी, लेकिन वापस नहीं लौटी। इसके बाद परिजनों ने पानीपत थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई। इसके बाद पुलिस ने शीतल की तलाश शुरू की और सोमवार को खरखौदा में रिलायंस नहर में उसका शव बरामद किया।
शव का सिर कटा हुआ था और शरीर पर चाकू के निशान थे। शीतल की पहचान उसके शरीर पर बने टैटू से हुई। पुलिस को शीतल के परिजनों ने बताया कि वह सुनील नाम के लड़के के साथ गई थी। जिससे पुलिस को हत्या का संदेह पैदा हुआ। इसी आधार पर पुलिस ने अस्पताल से सुनील नाम के युवक को गिरफ्तार किया और उसने घटना का खुलासा किया। सुनील और शीतल एक दूसरे को पिछले 6 सालों से जानते थे।
सतीश कुमार ने खुलासा करते हुए बताया कि शीतल ने शूटिंग के लिए गई थी और जब वे दोनों वापस लौट रहे थे तभी मॉडल किसी दूसरे लड़के से बात करने लगी, जिसके चलते उनके बीच झगड़ा हो गया। आरोपी ने कार में पहले से ही चाकू रखा हुआ था और उसने मौका मिलते ही शीतल की चाकू से हत्या कर दी। इतना ही नहीं घटना को छिपाने के लिए कार को नहर में फंदा दी। वह अच्छी तरह तैरना जानता था और नदी से तैरकर बाहर निकल आया लेकिन शीतल डूब गई।
अन्य प्रमुख खबरें
बिहार में दामाद की हत्या, गड्ढे में दफनाया शव, 4 महिलाएं गिरफ्तार
मुस्तरा रेलवे स्टेशन पर चला मजिस्ट्रेट चेकिंग अभियान, पकड़े गए 265 अनियमित यात्री
विश्व हिंदू महासंघ किन्नर प्रकोष्ठ की क्षेत्रीय महामंत्री बनने पर माँ किरन नंदगिरी का भव्य स्वागत
अवैध खनन पर तमिलनाडु सरकार सख्त, पूरे राज्य में खदानों का होगा निरीक्षण
जनगणना-2027 के तहत मकान सूचीकरण कार्य शुरू, डीएम ने लोगों से की सहयोग की अपील
जिला अधिकारी के निर्देश पर ओबरा में शुरू हुआ पानी छिड़काव अभियान, धूल और प्रदूषण से मिलेगी राहत
UPRVUNL अधिकारी एसोसिएशन की बड़ी मांग, स्थानांतरण नीति शून्य करने का प्रस्ताव
अंतर्राष्ट्रीय जैव विविधता दिवस पर “पानी पेड़ बचाओ अभियान” की भव्य गोष्ठी आयोजित
सोनभद्र पुलिस का अनोखा जागरूकता अभियान, “सेल्फी स्टेशन” से दिया सड़क सुरक्षा का संदेश
नगर निगम की आय बढ़ाने के लिए बना रेवेन्यू रिफॉर्म सेल, कर वसूली व्यवस्था होगी मजबूत
दिल्ली दंगा केस में तस्लीम अहमद और खालिद सैफी को अंतरिम जमानत
ओडिशा में लू लगने से 3 की मौत, कई जिलों में आंधी-बारिश की चेतावनी
केदारनाथ मार्ग पर हादसा: सोनप्रयाग में पहाड़ी से गिरे पत्थर, युवक की मौत, एक घायल
Iqra Hasan FIR: कैराना से सपा सांसद इकरा हसन के खिलाफ FIR दर्ज, जानें किस मामले में हुई कार्रवाई