भीलवाड़ा : विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत विधायक स्थानीय क्षेत्र विकास योजना के अंतर्गत मंगलवार को हरि सेवा वाटिका परिसर में दिव्यांगों के लिए भव्य स्कूटी वितरण समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता शहर विधायक अशोक कोठारी ने की। समारोह की शुरुआत भारत माता के चित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुई। इस अवसर पर जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले में जान गंवाने वालों को श्रद्धांजलि स्वरूप दो मिनट का मौन रखा गया।
इसके बाद वैदिक मंत्रोच्चार के साथ शुभ मुहूर्त में दिव्यांग भाई-बहनों को स्कूटी की चाबियां सौंपी गई तथा भोजन भी कराया गया। मीडिया प्रभारी पंकज आडवाणी ने बताया कि स्कूटी पाकर दिव्यांगों के चेहरे पर राहत व आत्मविश्वास साफ दिखाई दे रहा था।
इन स्कूटियों के माध्यम से दिव्यांग अब अपने कार्यस्थल, शिक्षण संस्थानों व अन्य स्थानों पर आसानी से पहुंच सकेंगे, जिससे वे आत्मनिर्भर बन सकेंगे और समाज में किसी पर निर्भर महसूस नहीं करेंगे। विधायक अशोक कोठारी ने इस पहल के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा एवं उपमुख्यमंत्री डॉ. प्रेमचंद बैरवा का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि हमारा प्रयास प्रत्येक दिव्यांगजन को समाज की मुख्यधारा में शामिल करना है।
कोठारी ने कहा कि वे भीलवाड़ा विधानसभा के सर्वांगीण विकास के लिए कृतसंकल्पित हैं। इस अवसर पर महामंडलेश्वर स्वामी हंसराम उदासीन, पूर्व न्यास अध्यक्ष लक्ष्मीनारायण डाड, महापौर राकेश पाठक, विश्वबंधु सिंह राठौड़ सहित अनेक गणमान्य लोगों ने विचार व्यक्त किए। मंच संचालन बाबूलाल टाक ने किया।
एसपी धर्मेन्द्र यादव, एडीएम सिटी प्रतिभा देवठिया, सीएमएचओ सीपी गोस्वामी, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग अधिकारी नूतन शर्मा, भगवान सिंह चौहान, रामनाथ योगी, लादूलाल तेली सहित अनेक अधिकारी एवं जनप्रतिनिधि विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद रहे।
कार्यक्रम में विनोद कोली, सुमन टेलर, घनश्याम बैरवा, गीता देवी, लक्ष्मण प्रजापत सहित 60 से अधिक दिव्यांगों को स्कूटी वितरित की गई। समारोह में अंशुल कोठारी, कन्हैयालाल स्वर्णकार, संजय राठी, संत गोविंद राम, ब्रह्मचारी मिहिर, पवन लोधा, अर्पित कोठारी सहित सैकड़ों कार्यकर्ता एवं गणमान्य लोग उपस्थित थे।
अन्य प्रमुख खबरें
Sriganganagar: सूरतगढ़ सहित पूरे जोन में 20 नई पिट लाइनों का होगा निर्माण
सनातन जागृति के लिए बढ़ा सहयोग का हाथ: हरि शेवा चैरिटेबल ट्रस्ट ने दिया दान
Pilibhit: 9 दिन बाद भी लापता युवती का नहीं मिला सुराग, पुलिस की कार्यशैली पर उठ रहे सवाल
जिला कारागार में संदिग्ध मौत: सुरक्षा पर उठे सवाल, न्यायिक जांच की मांग तेज
दिल्ली विधानसभा में बैरियर तोड़कर घुसी थी कार, पीलीभीत का आरोपी गिरफ्तार
UPPCS में अनामिका ने रोशन किया जिले का नाम, विधायक ने मुलाकात कर दी बधाई
अयोध्या पुलिस की सराहनीय कार्रवाई, 30 लाख रुपए के खोए फोन किए बरामद
संविदा बिजली कर्मियों का प्रदर्शन, निष्कासन के खिलाफ बहाली की मांग तेज