मुज़फ्फरनगर: उत्तर प्रदेश शासन द्वारा महिलाओं और बालिकाओं के सुरक्षा, सम्मान, स्वावलंबन, सशक्तिकरण और विश्वास को बढ़ावा देने के लिए लगातार विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इसी कड़ी में मिशन शक्ति अभियान (फेज-05) के तहत जनपद मुज़फ्फरनगर में जागरूकता अभियान का आयोजन किया गया। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य महिलाओं और बालिकाओं को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करना और उन्हें सुरक्षा संबंधी जानकारी प्रदान करना है।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मुज़फ्फरनगर, संजय कुमार वर्मा के निर्देशन में, जनपद के सभी थानों की एंटी रोमियो टीमों ने अपने-अपने क्षेत्र में विशेष अभियान चलाया। इस दौरान टीमों ने गांवों, कस्बों, बाजारों, सार्वजनिक स्थानों और धार्मिक स्थलों के आस-पास जाकर महिलाओं और बालिकाओं को विभिन्न सुरक्षा उपायों के बारे में बताया। उन्हें यूपी शासन द्वारा चलाए जा रहे महिला केंद्रित योजनाओं और हेल्पलाइन सेवाओं की जानकारी दी गई।
अभियान के तहत प्रमुख रूप से महिलाओं और बालिकाओं के लिए समर्पित हेल्पलाइन नंबर्स जैसे डॉयल 112, वुमेन पावर लाइन-1090, चाइल्ड हेल्पलाइन-1098, सीएम हेल्पलाइन-1076, स्वास्थ्य सेवा हेल्पलाइन-102, और एंबुलेंस सेवा-108 के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई। इसके साथ ही महिला हेल्प डेस्क और जनसुनवाई पोर्टल जैसी सेवाओं की भी जानकारी दी गई।
इसके अतिरिक्त, महिलाओं के लिए कई सरकारी योजनाओं जैसे निराश्रित महिला पेंशन योजना, बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ, आयुष्मान योजना, और महिला शक्ति केंद्र योजना के बारे में भी जागरूक किया गया। पंफलेट, पोस्टर और अन्य प्रचार सामग्री के माध्यम से महिलाओं को इन योजनाओं के लाभ के बारे में बताया गया।
इस अभियान के माध्यम से महिलाओं और बालिकाओं में सुरक्षा के प्रति विश्वास और आत्मनिर्भरता की भावना को बढ़ावा देने की कोशिश की जा रही है, ताकि वे किसी भी मुश्किल परिस्थिति में सहायता प्राप्त कर सकें और अपने अधिकारों का पूरी तरह से प्रयोग कर सकें।
अन्य प्रमुख खबरें
Sriganganagar: सूरतगढ़ सहित पूरे जोन में 20 नई पिट लाइनों का होगा निर्माण
सनातन जागृति के लिए बढ़ा सहयोग का हाथ: हरि शेवा चैरिटेबल ट्रस्ट ने दिया दान
Pilibhit: 9 दिन बाद भी लापता युवती का नहीं मिला सुराग, पुलिस की कार्यशैली पर उठ रहे सवाल
जिला कारागार में संदिग्ध मौत: सुरक्षा पर उठे सवाल, न्यायिक जांच की मांग तेज
दिल्ली विधानसभा में बैरियर तोड़कर घुसी थी कार, पीलीभीत का आरोपी गिरफ्तार
UPPCS में अनामिका ने रोशन किया जिले का नाम, विधायक ने मुलाकात कर दी बधाई
अयोध्या पुलिस की सराहनीय कार्रवाई, 30 लाख रुपए के खोए फोन किए बरामद
संविदा बिजली कर्मियों का प्रदर्शन, निष्कासन के खिलाफ बहाली की मांग तेज