रामपुर : *मिशन शक्ति अभियान 5.0* के अंतर्गत महिलाओं को सशक्त बनाने हेतु एक प्रेरणादायक “रन फॉर एम्पावरमेंट” रैली का आयोजन किया गया। इस रैली को पुलिस अधीक्षक के नेतृत्व में अपर पुलिस अधीक्षक, क्षेत्राधिकारी शाहबाद, एवं आरटीसी रिजर्व पुलिस लाइन द्वारा आयोजित किया गया।
रैली की शुरुआत रिजर्व पुलिस लाइन, रामपुर से हुई, जिसे मोरी गेट तक ले जाया गया। पुलिस अधीक्षक ने हरी झंडी दिखाकर रैली को रवाना किया। इस आयोजन में प्रशिक्षण प्राप्त कर रही 600 महिला आरक्षियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। इस दौरान महिला आरक्षी निधि चौधरी ने थाना कोतवाली रामपुर की पीआरवी 1394 का संचालन कर यह संदेश दिया कि महिलाएं न केवल सुरक्षा बलों में भागीदारी निभा सकती हैं, बल्कि हर जिम्मेदारी को कुशलता से निभाने में सक्षम हैं।
कार्यक्रम में महिला प्रशिक्षु 223 मनु एवं प्रशिक्षु 259 अनामिका मिश्रा द्वारा प्रस्तुत सुंदर पंक्तियों ने सभी को प्रेरित किया। रैली का मुख्य उद्देश्य महिलाओं और बालिकाओं को आत्मनिर्भर, सशक्त और जागरूक बनाना था, जिससे समाज में महिला सुरक्षा और सम्मान को सर्वोच्च प्राथमिकता मिल सके। रामपुर पुलिस इस दिशा में लगातार प्रयासरत है।
1.
मै भी छू सकती हूँ आकाश, अवसर की है मुझे तलाश ।
अवसर नारी को दिलाना है, मिशन शक्ति को सफल बनाना है ।
मिशन शक्ति के निर्धारित लक्ष्य, महिलाएं हो सुरक्षित सशक्त।
नारी सृजनहार है, बराबरी की हकदार है।
हौंसलो से उड़ान भरती है नारी, हर मुश्किल से लड़ती है नारी।
अबला नही है बिल्कुल नारी, संघर्ष रहेंगे हमारे जारी।
शक्तिकरण की दौड़ है मिशन शक्ति पर जोर है।
2.
नवयुग की रौद्र किरणे, जब निकल कर आती है ।
तभी स्त्री एक तेज बनकर दुनिया का अंधकार मिटाती है ।
श्वेत गगन में बिजली बनकर सिंह दहाड़ उठाती है ।
नदियो से बहते झरने में कल-कल शोर मचाती है ।
नवयुग की रौद्र,
उठ खड़ी तलवार बनकर दुश्मन को मार गिराती है ।
सरहद की रक्षा कर अपने भारत का मान बढ़ाती है ।
नवयुग की रौद्र,
आज प्रतिस्पर्धा के युग में पुरूषो से कदम मिलाती है ।
तिरंगे का गौरव बनकर एक परचम सा लहराती है।
नवयुग की रौद्र,
नारी होकर नारी का सम्मान बचाती है।
खुद, खुदा से दुआओ में अपने को मांग कर लाती है ।
नवयुग की रौद्र,
अन्य प्रमुख खबरें
बिहार में दामाद की हत्या, गड्ढे में दफनाया शव, 4 महिलाएं गिरफ्तार
मुस्तरा रेलवे स्टेशन पर चला मजिस्ट्रेट चेकिंग अभियान, पकड़े गए 265 अनियमित यात्री
विश्व हिंदू महासंघ किन्नर प्रकोष्ठ की क्षेत्रीय महामंत्री बनने पर माँ किरन नंदगिरी का भव्य स्वागत
अवैध खनन पर तमिलनाडु सरकार सख्त, पूरे राज्य में खदानों का होगा निरीक्षण
जनगणना-2027 के तहत मकान सूचीकरण कार्य शुरू, डीएम ने लोगों से की सहयोग की अपील
जिला अधिकारी के निर्देश पर ओबरा में शुरू हुआ पानी छिड़काव अभियान, धूल और प्रदूषण से मिलेगी राहत
UPRVUNL अधिकारी एसोसिएशन की बड़ी मांग, स्थानांतरण नीति शून्य करने का प्रस्ताव
अंतर्राष्ट्रीय जैव विविधता दिवस पर “पानी पेड़ बचाओ अभियान” की भव्य गोष्ठी आयोजित
सोनभद्र पुलिस का अनोखा जागरूकता अभियान, “सेल्फी स्टेशन” से दिया सड़क सुरक्षा का संदेश
नगर निगम की आय बढ़ाने के लिए बना रेवेन्यू रिफॉर्म सेल, कर वसूली व्यवस्था होगी मजबूत
दिल्ली दंगा केस में तस्लीम अहमद और खालिद सैफी को अंतरिम जमानत
ओडिशा में लू लगने से 3 की मौत, कई जिलों में आंधी-बारिश की चेतावनी
केदारनाथ मार्ग पर हादसा: सोनप्रयाग में पहाड़ी से गिरे पत्थर, युवक की मौत, एक घायल
Iqra Hasan FIR: कैराना से सपा सांसद इकरा हसन के खिलाफ FIR दर्ज, जानें किस मामले में हुई कार्रवाई