रामपुर: रामपुर जिले में मिशन शक्ति अभियान चरण 5.0 के तहत महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन को लेकर एक नई ऊर्जा देखी जा रही है। जनपद भर में जागरूकता कार्यक्रम, चौपाल और संवाद सत्रों का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में शाह मैरिज हॉल, बजोड़ी टोला, थाना गंज में एक प्रभावशाली चौपाल का आयोजन हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में महिलाएं और किशोरियाँ शामिल हुईं।
इस चौपाल का मुख्य उद्देश्य महिलाओं को आत्मनिर्भर और जागरूक बनाना था। मौके पर मौजूद पुलिस और प्रशासन के अधिकारियों ने महिलाओं को सुरक्षा से जुड़े हेल्पलाइन नंबरों, सरकारी योजनाओं और कानूनी अधिकारों की विस्तृत जानकारी दी।
प्रभारी निरीक्षक पवन कुमार शर्मा, महिला उपनिरीक्षक राजविंदर कौर, महिला हेड कांस्टेबल रीना शर्मा (627), मीनू शर्मा (827), और महिला कांस्टेबल रेशु (1411) ने उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए महिलाओं से कहा कि वह अपने अधिकारों को जानें, किसी भी प्रकार की हिंसा या शोषण का मुकाबला डटकर करें और जरूरत पड़ने पर तुरंत हेल्पलाइन का सहारा लें।
चौपाल में खासतौर से निम्नलिखित योजनाओं पर जोर दिया गया:
विधवा और वृद्धावस्था पेंशन योजना
सुकन्या समृद्धि योजना
प्रधानमंत्री आवास योजना
उज्ज्वला योजना
मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना
राष्ट्रीय पारिवारिक लाभ योजना
प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना (आयुष्मान भारत)
नशा मुक्ति भारत अभियान
साथ ही महिलाओं को महत्वपूर्ण हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी गई और पंपलेट वितरित किए गए:
वूमेन पावर लाइन – 1090
महिला हेल्पलाइन – 181
पुलिस आपातकालीन सेवा – 112
स्वास्थ्य सेवाएँ – 102, 108
मुख्यमंत्री हेल्पलाइन – 1076
चाइल्ड लाइन – 1098
साइबर क्राइम हेल्पलाइन – 1930
कार्यक्रम के अंत में महिलाओं से संवाद भी किया गया, जहां उन्होंने खुलकर अपने विचार रखे और सराहना की कि अब उन्हें अधिकारों और सुरक्षा संसाधनों की जानकारी दी जा रही है। चौपाल का उद्देश्य सिर्फ जानकारी देना नहीं, बल्कि महिलाओं को प्रेरित करना और उन्हें समाज में सशक्त बनाना है।
इस आयोजन ने यह साबित कर दिया कि सरकार की योजनाएं जब सही तरीके से लोगों तक पहुँचती हैं, तो बदलाव संभव है।
अन्य प्रमुख खबरें
शिकायतों का मौके पर जाकर ही करें निस्तारण : डीएम
Sultanpur: मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत परिणय सूत्र में बंधे 108 जोड़े
वनबीट मेडिकल ग्रुप ने लगाया विशाल नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर, जरूरतमंदों को मिला लाभ
प्रधानमंत्री आवास योजना में धाँधली का आरोप, अनशन पर ग्रामीण
Rajasthan SIR Update:जिला निर्वाचन अधिकारी ने दी मतदाता सूची में नाम जुड़वाने और संशोधन की जानकारी
Jhansi : राजकीय आयुर्वेदिक कॉलेज में दवाओं का टोटा, मिल रहा सिर्फ परामर्श
Rampur: डीएम ने राजस्व कार्यों को लेकर की समीक्षा बैठक, दिए दिशा निर्देश
Sonbhadra: सड़क हादसे में दो मजदूर गंभीर, ब्रेकर ना होने पर उठे सवाल
ग्रीन फ्यूचर कलेक्टिव ने कूड़ाधन कार्यशाला का आयोजन, छात्रों को किया जागरूक
पत्रकार ने लगाया मानसिक प्रताड़ित करने का आरोप, दर्ज कराई एफआईआर
Sonbhadra: वरिष्ठ अधिवक्ता राजेश कुमार यादव बने मुख्य चुनाव अधिकारी
क्रांतिकारी राम प्रसाद बिस्मिल के घर को संग्रहालय बनाने की उठी मांग, सौंपा ज्ञापन
मां शाकंभरी के दरबार में 23-24 फरवरी को भव्य फागण महोत्सव, निकलेगी विशाल पैदल ध्वज यात्रा