रामपुर: मिशन शक्ति 5.0 के तहत आयोजित 'अनंता : प्रेरक महिला सम्मान समारोह' ने जनपद रामपुर में महिलाओं के सशक्तिकरण के प्रति समर्पण को नई दिशा दी। यह कार्यक्रम भारत गार्डन, थाना शहजादनगर में महिला कल्याण विभाग, रामपुर द्वारा आयोजित किया गया। कार्यक्रम में जनप्रतिनिधि, जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने सम्मान समारोह में हिस्सा लिया और समाज में महिलाओं द्वारा किए गए प्रेरणादायक कार्यों को सराहा।
मिशन शक्ति अभियान-5.0 का मुख्य उद्देश्य महिलाओं की सुरक्षा, स्वावलंबन और सशक्तिकरण के प्रति जागरूकता फैलाना है। इस अवसर पर विशेष महिला सुरक्षा दल और महिला थाना रामपुर ने कार्यक्रम में उपस्थित महिलाओं और बालिकाओं को मिशन शक्ति से संबंधित पम्पलेट वितरित किए। साथ ही, 'चाचा चौधरी कॉमिक्स' के माध्यम से महिला संबंधी अपराधों, उनके समाधान की प्रक्रिया, और आवश्यक हेल्पलाइन नंबरों (1090, 112, 181, 1076 आदि) की जानकारी दी गई।
जनप्रतिनिधि, जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक रामपुर ने चयनित प्रेरक महिलाओं को सम्मान पत्र और मोमेंटो भेंट कर उनका उत्साहवर्धन किया। यह आयोजन महिलाओं को आत्मनिर्भर, सुरक्षित और जागरूक बनाने के लिए एक महत्वपूर्ण कदम है।
इस कार्यक्रम में पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी भी उपस्थित थे, जिन्होंने इस अभियान के महत्व को विस्तार से बताया और महिलाओं को उनके अधिकारों के प्रति सजग रहने की प्रेरणा दी।
अन्य प्रमुख खबरें
Sriganganagar: सूरतगढ़ सहित पूरे जोन में 20 नई पिट लाइनों का होगा निर्माण
सनातन जागृति के लिए बढ़ा सहयोग का हाथ: हरि शेवा चैरिटेबल ट्रस्ट ने दिया दान
Pilibhit: 9 दिन बाद भी लापता युवती का नहीं मिला सुराग, पुलिस की कार्यशैली पर उठ रहे सवाल
जिला कारागार में संदिग्ध मौत: सुरक्षा पर उठे सवाल, न्यायिक जांच की मांग तेज
दिल्ली विधानसभा में बैरियर तोड़कर घुसी थी कार, पीलीभीत का आरोपी गिरफ्तार
UPPCS में अनामिका ने रोशन किया जिले का नाम, विधायक ने मुलाकात कर दी बधाई
अयोध्या पुलिस की सराहनीय कार्रवाई, 30 लाख रुपए के खोए फोन किए बरामद
संविदा बिजली कर्मियों का प्रदर्शन, निष्कासन के खिलाफ बहाली की मांग तेज
पीलीभीत: मकान पर लिखा 'विवादित' विज्ञापन बना चर्चा का विषय, विरोध के बाद बदला गया पोस्टर
अयोध्या में निषाद राज जयंती की धूम: भव्य शोभायात्रा के साथ 11 जोड़ों ने रचाया ब्याह