मिर्जापुर। जिलाधिकारी पवन कुमार गंगवार की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों की निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम के तहत एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में समस्त मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि और सभी संबंधित निर्वाचक पंजीकरण अधिकारी उपस्थित रहे।
बैठक में अपर जिलाधिकारी (वि./रा.) अजय कुमार सिंह, नगर मजिस्ट्रेट विनीत उपाध्याय, उप जिलाधिकारी सदर गुलाब चन्द्र, चुनार के एसडीएम राजेश वर्मा, मड़िहान के एसडीएम अविनाश सिंह, तथा तहसीलदार लालगंज दीक्षा पांडेय मौजूद रहे। राजनीतिक दलों में अपना दल (एस) के जिला अध्यक्ष इंजीनियर राम लौटन बिंद, भाजपा के जिला मीडिया प्रभारी ज्ञान प्रकाश दुबे, आम आदमी पार्टी के जिला अध्यक्ष प्रो. बी. सिंह, कांग्रेस पार्टी के प्रवक्ता छोटे खान, समाजवादी पार्टी के प्रवक्ता अशोक सिंह और बसपा के जिला उपाध्यक्ष सद्दाम राइन सहित अन्य पदाधिकारी भी शामिल हुए।
जिलाधिकारी ने बताया कि निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम की समय-सारिणी इस प्रकार है:
तैयारी, प्रशिक्षण एवं मुद्रण: 28 अक्टूबर से 3 नवम्बर 2025 तक
गणना अवधि: 4 नवम्बर से 4 दिसम्बर 2025 तक
मतदान केंद्रों का युक्तिकरण/पुनर्व्यवस्थापन: 4 दिसम्बर 2025
नियंत्रण तालिका का अद्यतन व ड्राफ्ट रोल की तैयारी: 5 से 8 दिसम्बर 2025
मसौदा मतदाता सूची का प्रकाशन: 9 दिसम्बर 2025
दावे व आपत्तियां दाखिल करने की अवधि: 9 दिसम्बर 2025 से 8 जनवरी 2026 तक
नोटिस चरण, सुनवाई, सत्यापन व निपटान (ईआरओएस द्वारा): 9 दिसम्बर 2025 से 31 जनवरी 2026 तक
मतदाता सूची के स्वास्थ्य मानकों की जांच व अंतिम प्रकाशन की अनुमति: 3 फरवरी 2026
मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन: 7 फरवरी 2026
उन्होंने सभी राजनीतिक दलों के पदाधिकारियों से कहा कि यदि बूथ लेवल एजेंट (BLA) अब तक नियुक्त नहीं किए गए हैं, तो उनकी नियुक्ति शीघ्र कर दी जाए। साथ ही पुनरीक्षण कार्यक्रम से संबंधित सभी जानकारियों से उन्हें प्रशिक्षित करने के निर्देश भी दिए। जिलाधिकारी ने स्पष्ट किया कि निर्वाचन प्रक्रिया की पारदर्शिता और शुद्धता सुनिश्चित करने के लिए सभी दलों का सक्रिय सहयोग आवश्यक है।
अन्य प्रमुख खबरें
नशे के कारोबार पर सख्ती के निर्देश, अवैध मादक पदार्थों की सूचना देने के लिए जारी किए हेल्पलाइन नंबर
शाहजहांपुर के बंडा क्षेत्र में धड़ल्ले से अवैध मिट्टी खनन, मिलीभगत के आरोप
लखनऊ बिजली आपूर्ति ठप होने से सड़कों पर उतरे लोग, 150 पर FIR दर्ज
Azam Khan पर नई मुसीबत, 7 साल की सजा बढ़कर 10 साल हुई, बेटे अब्दुल्ला पर भी लगा भारी जुर्माना
‘नए सत्र में सरकार की मंजूरी के बिना फीस बढ़ा सकते हैं निजी स्कूल’, दिल्ली हाई कोर्ट का बड़ा फैसला
विदिशा में मजदूरों से भरी ट्रैक्टर-ट्राॅली पलटी, 2 की मौत, बच्चों समेत 20 घायल
Alwar: दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस वे पर बड़ा हादसा, गोवर्धन जा रही स्लीपर बस पलटी, 60 यात्री घायल
बिहार में दामाद की हत्या, गड्ढे में दफनाया शव, 4 महिलाएं गिरफ्तार
मुस्तरा रेलवे स्टेशन पर चला मजिस्ट्रेट चेकिंग अभियान, पकड़े गए 265 अनियमित यात्री
विश्व हिंदू महासंघ किन्नर प्रकोष्ठ की क्षेत्रीय महामंत्री बनने पर माँ किरन नंदगिरी का भव्य स्वागत
अवैध खनन पर तमिलनाडु सरकार सख्त, पूरे राज्य में खदानों का होगा निरीक्षण
जनगणना-2027 के तहत मकान सूचीकरण कार्य शुरू, डीएम ने लोगों से की सहयोग की अपील
जिला अधिकारी के निर्देश पर ओबरा में शुरू हुआ पानी छिड़काव अभियान, धूल और प्रदूषण से मिलेगी राहत
UPRVUNL अधिकारी एसोसिएशन की बड़ी मांग, स्थानांतरण नीति शून्य करने का प्रस्ताव