मीरजापुरः मीरजापुर फिजियोथेरेपी एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष आनंद कुमार सिंह के नेतृत्व में अनगढ़ रोड स्थित उनके आवास पर सोमवार 28 अप्रैल को जनपद के समस्त फिजियोथेरेपिस्ट की मौजूदगी में एक श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई। सभा में पहलगाम में आतंकवादियों द्वारा की गई हिन्दुओं की निर्मम हत्या की भर्त्सना की गई और शहीदों के परिवारजनों के प्रति संवेदना प्रकट कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई।
जिलाध्यक्ष आनंद कुमार सिंह ने श्रंद्धाजलि अर्पित करते हुए कहा कि आने वाले समय में ऐसी घटना दोबारा न होने पाए, इसके लिए हम सभी को एकजुट रहने के लिए आपस में सामंजस्य बैठाना होगा। अब यह समय आ गया है कि किसी भी अप्रिय घटना न होने के प्रति लोगों को सतर्क किया जाए। सभी लोगों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से निवेदन किया कि इस आतंकवाद एवं अमानवीय कृत्य के खिलाफ जल्द से जल्द कठोर कार्यवाही करें। श्रंद्धाजलि सभा में आनंद कुमार सिंह, डॉ.सौरभ, डॉ. अभय गर्ग, डॉ. संकल्प, डॉ. आलोक, डॉ. योगेश, डॉ. प्रशांत सहित तमाम लोग उपस्थित रहे।
बता दें कि जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकवादी हमले को लेकर पूरा देश उबल रहा है। यहां पर पाकिस्तान से आए आतंकवादियों ने निहत्थे व बेकसूर हिंदुओं की जिस जघन्य और निर्मम तरीके से हत्या की, उसने हर किसी की आत्मा को झकझोंर दिया है। इस घटना के विरोध में देश के अलग-अलग हिस्सों में श्रद्धांजलि सभाएं व रैली निकाली जा रही है। लोगों का कहना है कि आतंक को पाल-पोस रहे पाकिस्तान का अब सही तरीके से इलाज किया जाए, जिससे भविष्य में कभी भी देश में ऐसी घटना घटित न हो।
अन्य प्रमुख खबरें
Alwar: दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस वे पर बड़ा हादसा, गोवर्धन जा रही स्लीपर बस पलटी, 60 यात्री घायल
बिहार में दामाद की हत्या, गड्ढे में दफनाया शव, 4 महिलाएं गिरफ्तार
मुस्तरा रेलवे स्टेशन पर चला मजिस्ट्रेट चेकिंग अभियान, पकड़े गए 265 अनियमित यात्री
विश्व हिंदू महासंघ किन्नर प्रकोष्ठ की क्षेत्रीय महामंत्री बनने पर माँ किरन नंदगिरी का भव्य स्वागत
अवैध खनन पर तमिलनाडु सरकार सख्त, पूरे राज्य में खदानों का होगा निरीक्षण
जनगणना-2027 के तहत मकान सूचीकरण कार्य शुरू, डीएम ने लोगों से की सहयोग की अपील
जिला अधिकारी के निर्देश पर ओबरा में शुरू हुआ पानी छिड़काव अभियान, धूल और प्रदूषण से मिलेगी राहत
UPRVUNL अधिकारी एसोसिएशन की बड़ी मांग, स्थानांतरण नीति शून्य करने का प्रस्ताव
अंतर्राष्ट्रीय जैव विविधता दिवस पर “पानी पेड़ बचाओ अभियान” की भव्य गोष्ठी आयोजित
सोनभद्र पुलिस का अनोखा जागरूकता अभियान, “सेल्फी स्टेशन” से दिया सड़क सुरक्षा का संदेश
नगर निगम की आय बढ़ाने के लिए बना रेवेन्यू रिफॉर्म सेल, कर वसूली व्यवस्था होगी मजबूत
दिल्ली दंगा केस में तस्लीम अहमद और खालिद सैफी को अंतरिम जमानत
ओडिशा में लू लगने से 3 की मौत, कई जिलों में आंधी-बारिश की चेतावनी
केदारनाथ मार्ग पर हादसा: सोनप्रयाग में पहाड़ी से गिरे पत्थर, युवक की मौत, एक घायल