मिर्जापुर : वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मीरजापुर सोमेन बर्मा ने जनपद के समस्त प्रभारी निरीक्षक/थानाध्यक्षों को अपराध की रोकथाम एवं अपराधियों की गिरफ्तारी, अवैध शराब एवं मादक पदार्थों के निर्माण, तस्करी एवं बिक्री पर अंकुश लगाने तथा संलिप्त अभियुक्तों को गिरफ्तार कर बरामदगी हेतु प्रभावी कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया है, जिससे जनपद में शान्ति एवं कानून व्यवस्था कायम रहे। मादक पदार्थ तस्करों के विरुद्ध लगातार अभियान चलाकर की जा रही कार्यवाही में अपर पुलिस अधीक्षक ऑपरेशन एवं क्षेत्राधिकारी ऑपरेशन के नेतृत्व में अहरौरा थाने की पुलिस टीम को बड़ी सफलता प्राप्त हुई है।
मुखबिर की सूचना के आधार पर अहरौरा थाने की टीम ने सघन वाहन चेकिंग कर एक होंडा सिटी कार में सवार 02 व्यक्तियों को पकड़ा। पूछताछ में गिरफ्तार अभियुक्तों ने अपना नाम व पता वीरेंद्र शुक्ला पुत्र स्वर्गीय रामानंद शुक्ला निवासी ग्राम खनिकला जहानपुर थाना पाली जनपद हरदोई तथा विनय शुक्ला पुत्र स्वर्गीय प्राणनाथ शुक्ला दिलेरगंज थाना शाहाबाद जनपद हरदोई बताया।
पुलिस टीम द्वारा उक्त होंडा सिटी वाहन की तलाशी लेने पर कार में छिपाकर रखा गया कुल 51 किग्रा अवैध गांजा बरामद हुआ। उक्त गिरफ्तारी व बरामदगी के सम्बन्ध में थाना अहरौरा पर अभियोग पंजीकृत कर गिरफ्तार अभियुक्तगण के विरुद्ध अग्रिम विधिक कार्यवाही करते हुए जेल भेज दिया गया तथा गांजा तस्करी में प्रयुक्त होण्डा सिटी को धारा 207 एमवी एक्ट के अन्तर्गत सीज कर दिया गया।
अन्य प्रमुख खबरें
बिहार में दामाद की हत्या, गड्ढे में दफनाया शव, 4 महिलाएं गिरफ्तार
मुस्तरा रेलवे स्टेशन पर चला मजिस्ट्रेट चेकिंग अभियान, पकड़े गए 265 अनियमित यात्री
विश्व हिंदू महासंघ किन्नर प्रकोष्ठ की क्षेत्रीय महामंत्री बनने पर माँ किरन नंदगिरी का भव्य स्वागत
अवैध खनन पर तमिलनाडु सरकार सख्त, पूरे राज्य में खदानों का होगा निरीक्षण
जनगणना-2027 के तहत मकान सूचीकरण कार्य शुरू, डीएम ने लोगों से की सहयोग की अपील
जिला अधिकारी के निर्देश पर ओबरा में शुरू हुआ पानी छिड़काव अभियान, धूल और प्रदूषण से मिलेगी राहत
UPRVUNL अधिकारी एसोसिएशन की बड़ी मांग, स्थानांतरण नीति शून्य करने का प्रस्ताव
अंतर्राष्ट्रीय जैव विविधता दिवस पर “पानी पेड़ बचाओ अभियान” की भव्य गोष्ठी आयोजित
सोनभद्र पुलिस का अनोखा जागरूकता अभियान, “सेल्फी स्टेशन” से दिया सड़क सुरक्षा का संदेश
नगर निगम की आय बढ़ाने के लिए बना रेवेन्यू रिफॉर्म सेल, कर वसूली व्यवस्था होगी मजबूत
दिल्ली दंगा केस में तस्लीम अहमद और खालिद सैफी को अंतरिम जमानत
ओडिशा में लू लगने से 3 की मौत, कई जिलों में आंधी-बारिश की चेतावनी
केदारनाथ मार्ग पर हादसा: सोनप्रयाग में पहाड़ी से गिरे पत्थर, युवक की मौत, एक घायल
Iqra Hasan FIR: कैराना से सपा सांसद इकरा हसन के खिलाफ FIR दर्ज, जानें किस मामले में हुई कार्रवाई