मिर्जापुरः शासन के मंशानुरूप जनपद के सभी तहसीलो में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। तहसील मड़िहान में प्रभारी जिलाधिकारी/मुख्य विकास अधिकारी विशाल कुमार व वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सोमेन बर्मा ने आए हुए फरियादियों की समस्याओ को सुना गया। इस अवसर पर प्रभारी जिलाधिकारी के समक्ष मौके पर प्राप्त 62 प्रार्थना पत्रो में से 05 का निस्तारण करते हुए शेष प्रार्थना पत्रो को सम्बन्धित अधिकारियों को गुणवत्ता निस्तारण करने का निर्देश दिया।
उन्होंने कहा कि प्रार्थना पत्रो का निस्तारण करते समय गुणवत्ता का विशेष ध्यान दे ताकि फरियादी बार-बार तहसील व जिला मुख्यालय का चक्कर न लगाना पड़े। इसी प्रकार जनपद के अन्य तहसीलो में यथा तहसील चुनार में अपर जिलाधिकारी नमामि गंगे देवेन्द्र प्रताप सिंह के समक्ष प्राप्त 73 प्रार्थना पत्रो में 04 का निस्तारण, तहसील सदर में अपर जिलाधिकारी भू0/रा0 सत्य प्रकाश सिंह के समक्ष प्राप्त 151 प्रार्थना पत्रो में से 13 का निस्तारण तथा तहसील लालगंज में प्राप्त 86 प्रार्थना पत्रो में से 04 का निस्तारण किया गया। तहसील मड़िहान में उप जिलाधिकारी मड़िहान सौम्या मिश्रा, मुख्य चिकित्साधिकारी डाॅ सी0एल0 वर्मा, जिला विकास अधिकारी श्रवण कुमार राय, तहसीलदार मड़िहान सहित अन्य सम्बन्धित अधिकारी उपस्थित रहें।
अन्य प्रमुख खबरें
Sriganganagar: सूरतगढ़ सहित पूरे जोन में 20 नई पिट लाइनों का होगा निर्माण
सनातन जागृति के लिए बढ़ा सहयोग का हाथ: हरि शेवा चैरिटेबल ट्रस्ट ने दिया दान
Pilibhit: 9 दिन बाद भी लापता युवती का नहीं मिला सुराग, पुलिस की कार्यशैली पर उठ रहे सवाल
जिला कारागार में संदिग्ध मौत: सुरक्षा पर उठे सवाल, न्यायिक जांच की मांग तेज
दिल्ली विधानसभा में बैरियर तोड़कर घुसी थी कार, पीलीभीत का आरोपी गिरफ्तार
UPPCS में अनामिका ने रोशन किया जिले का नाम, विधायक ने मुलाकात कर दी बधाई
अयोध्या पुलिस की सराहनीय कार्रवाई, 30 लाख रुपए के खोए फोन किए बरामद
संविदा बिजली कर्मियों का प्रदर्शन, निष्कासन के खिलाफ बहाली की मांग तेज
पीलीभीत: मकान पर लिखा 'विवादित' विज्ञापन बना चर्चा का विषय, विरोध के बाद बदला गया पोस्टर
अयोध्या में निषाद राज जयंती की धूम: भव्य शोभायात्रा के साथ 11 जोड़ों ने रचाया ब्याह