मिर्जापुरः नगर पालिका अध्यक्ष श्यामसुंदर केशरी ने मुख्य कार्यालय के शिवाजी हॉल में ईओ जी लाल, सफाई निरीक्षकों, सफाई नायकों व अन्य के साथ नगर के सभी बड़े व छोटे नालों की सफाई की समीक्षा बैठक की।
बैठक में उन्होंने सूचीवार सभी नालों की सफाई की प्रगति की जानकारी ली। साथ ही उन्होंने शेष बचे नालों की सफाई का कार्य दस दिन के अंदर पूर्ण करने का निर्देश दिया। बता दें कि शासन के निर्देश पर नगर पालिका अध्यक्ष ने मुख्य सफाई निरीक्षक व अन्य सफाई निरीक्षकों को बरसात से पूर्व नगर के सभी बड़े व छोटे नालों की सफाई कराने का निर्देश दिया था। जिसमें कई नालों की सफाई पूरी हो चुकी है और कई नालों की सफाई का कार्य कराया जा रहा है।
नगर में कुल एक सौ पच्चीस ऐसे नाले हैं, जिनमें बड़े नालों की सफाई मशीनों से तथा अन्य नालों की सफाई नगर पालिका के संसाधनों जेसीबी आदि से कराई जा रही है। बैठक में पालिकाध्यक्ष ने कहा है कि बरसात से पहले नालों की सफाई का कार्य जल्द से जल्द पूरा करने के निर्देश दिए गए हैं, ताकि संचारी रोगों के फैलने तथा जलभराव की आशंका से बचा जा सके।
शेष बचे नालों की भी दस दिन के अंदर सफाई करा दी जाए, ताकि नगर के किसी भी क्षेत्र में जलभराव की स्थिति न बने। इस अवसर पर पार्षद अलंकार जायसवाल, सीएसआई मनोज सेठ, सफाई निरीक्षक संकल्प पांडेय, संजय श्रीवास्तव, अश्वनी कुमार, करन कुमार, नंद किशोर शर्मा, राकेश यादव, हर्ष नारायण दुबे, आशीष सुदर्शन आदि मौजूद रहे।
अन्य प्रमुख खबरें
बिहार में दामाद की हत्या, गड्ढे में दफनाया शव, 4 महिलाएं गिरफ्तार
मुस्तरा रेलवे स्टेशन पर चला मजिस्ट्रेट चेकिंग अभियान, पकड़े गए 265 अनियमित यात्री
विश्व हिंदू महासंघ किन्नर प्रकोष्ठ की क्षेत्रीय महामंत्री बनने पर माँ किरन नंदगिरी का भव्य स्वागत
अवैध खनन पर तमिलनाडु सरकार सख्त, पूरे राज्य में खदानों का होगा निरीक्षण
जनगणना-2027 के तहत मकान सूचीकरण कार्य शुरू, डीएम ने लोगों से की सहयोग की अपील
जिला अधिकारी के निर्देश पर ओबरा में शुरू हुआ पानी छिड़काव अभियान, धूल और प्रदूषण से मिलेगी राहत
UPRVUNL अधिकारी एसोसिएशन की बड़ी मांग, स्थानांतरण नीति शून्य करने का प्रस्ताव
अंतर्राष्ट्रीय जैव विविधता दिवस पर “पानी पेड़ बचाओ अभियान” की भव्य गोष्ठी आयोजित
सोनभद्र पुलिस का अनोखा जागरूकता अभियान, “सेल्फी स्टेशन” से दिया सड़क सुरक्षा का संदेश
नगर निगम की आय बढ़ाने के लिए बना रेवेन्यू रिफॉर्म सेल, कर वसूली व्यवस्था होगी मजबूत
दिल्ली दंगा केस में तस्लीम अहमद और खालिद सैफी को अंतरिम जमानत
ओडिशा में लू लगने से 3 की मौत, कई जिलों में आंधी-बारिश की चेतावनी
केदारनाथ मार्ग पर हादसा: सोनप्रयाग में पहाड़ी से गिरे पत्थर, युवक की मौत, एक घायल
Iqra Hasan FIR: कैराना से सपा सांसद इकरा हसन के खिलाफ FIR दर्ज, जानें किस मामले में हुई कार्रवाई