मीरजापुरः नगर पालिका अध्यक्ष श्यामसुंदर केशरी ने नगर के तीन वार्डों शुक्लहा, चौबे टोला एवं गोसाई तालाब में सीसी रोड, इंटरलॉकिंग, ढक्कन आदि निर्माण कार्यों का विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर लोकार्पण किया। शुक्लहा वार्ड के तीन स्थानों प्रसाद के पुरा, कतवारू का पुरा एवं भजन के पुरा में नाली मरम्मत, ढक्कन, दीवार एवं मिट्टी उठान, इंटरलॉकिंग का कार्य कराया गया है।
चौबेटोला वार्ड में चिनिहवा इनारा एवं तेलियागंज रोड में साइड पटरी, इंटरलॉकिंग एवं मरम्मत का कार्य कराया गया है। गोसाई तालाब वार्ड में शिक्षा विभाग के सामने वाली गली, अनंतपुरम कालोनी में मिट्टी भराई, रिटेनिंग वाल, इंटरलॉकिंग, सीसी रोड निर्माण कार्य कराया गया है। इस अवसर पर पालिकाध्यक्ष ने कहा कि मिर्जापुर को विकास की ओर ले जाने के लिए तीन वार्डों में विकास कार्यों का विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर लोकार्पण किया गया है। नगर की विकास परियोजनाओं का लोकार्पण कर जनसेवा के इस पुनीत कार्य में सहभागी बनने का सौभाग्य मुझे प्राप्त हुआ है।
यह सिर्फ ईंट-पत्थर का काम नहीं, बल्कि हमारे संकल्पों का साकार होना है। जन सुविधा, सुगम जीवन और सुखद भविष्य की दिशा में यह एक और मजबूत कदम है। नगर का सर्वांगीण विकास हमेशा हमारी प्राथमिकता रही है और आगे भी रहेगी। इस अवसर पर पार्षद कमलेश मौर्य, गोवर्धन यादव, नीरज गुप्ता, अजय, मोदनवाल, किशन कसेरा, डाली अग्रहरि, श्याम सिंह, राम सिंह, राकेश बिंद, उमेश गुप्ता, सोनू दुबे, राजकुमार केशरवानी आदि मौजूद रहे।
अन्य प्रमुख खबरें
नशे के कारोबार पर सख्ती के निर्देश, अवैध मादक पदार्थों की सूचना देने के लिए जारी किए हेल्पलाइन नंबर
शाहजहांपुर के बंडा क्षेत्र में धड़ल्ले से अवैध मिट्टी खनन, मिलीभगत के आरोप
लखनऊ बिजली आपूर्ति ठप होने से सड़कों पर उतरे लोग, 150 पर FIR दर्ज
Azam Khan पर नई मुसीबत, 7 साल की सजा बढ़कर 10 साल हुई, बेटे अब्दुल्ला पर भी लगा भारी जुर्माना
‘नए सत्र में सरकार की मंजूरी के बिना फीस बढ़ा सकते हैं निजी स्कूल’, दिल्ली हाई कोर्ट का बड़ा फैसला
विदिशा में मजदूरों से भरी ट्रैक्टर-ट्राॅली पलटी, 2 की मौत, बच्चों समेत 20 घायल
Alwar: दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस वे पर बड़ा हादसा, गोवर्धन जा रही स्लीपर बस पलटी, 60 यात्री घायल
बिहार में दामाद की हत्या, गड्ढे में दफनाया शव, 4 महिलाएं गिरफ्तार
मुस्तरा रेलवे स्टेशन पर चला मजिस्ट्रेट चेकिंग अभियान, पकड़े गए 265 अनियमित यात्री
विश्व हिंदू महासंघ किन्नर प्रकोष्ठ की क्षेत्रीय महामंत्री बनने पर माँ किरन नंदगिरी का भव्य स्वागत
अवैध खनन पर तमिलनाडु सरकार सख्त, पूरे राज्य में खदानों का होगा निरीक्षण
जनगणना-2027 के तहत मकान सूचीकरण कार्य शुरू, डीएम ने लोगों से की सहयोग की अपील
जिला अधिकारी के निर्देश पर ओबरा में शुरू हुआ पानी छिड़काव अभियान, धूल और प्रदूषण से मिलेगी राहत
UPRVUNL अधिकारी एसोसिएशन की बड़ी मांग, स्थानांतरण नीति शून्य करने का प्रस्ताव