मिर्जापुरः जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन के आदेशानुसार विंध्य विकास परिषद के तत्वावधान में विंध्याचल के पक्का घाट पर मां गंगा का 15वां वार्षिक महोत्सव मनाया गया। सनातन धर्म में गंगा दशहरा बहुत बड़ा पर्व माना जाता है। माता विंध्यवासिनी की नगरी में यह पर्व बड़े ही धूमधाम से मनाया गया, जिसमें मुख्य अतिथि केंद्रीय खनन राज्यमंत्री सतीश चंद्र दुबे रहे तथा विशिष्ट अतिथि नगर विधायक पं. रत्नाकर मिश्र व नगर पालिका परिषद अध्यक्ष श्याम सुंदर केसरी रहे। आरती से पूर्व गंगा आरती प्रमुख रामानंद तिवारी व टीम द्वारा अतिथियों को संकल्प दिलाकर व मां गंगा का विशेष पूजन कराकर महा गंगा आरती का शुभारंभ किया गया।
इस महाआरती में 5 वैदिक ब्राह्मणों ने भाग लिया। इसके साथ ही कन्याओं ने भी रिद्धि सिद्धि के लिए थाली लेकर मां गंगा की आरती की। घाट पर हजारों दीप जलाकर मां गंगा की महिमा का गुणगान किया गया। पक्का घाट को सुंदर चित्रकारी, माला व फूलों से सजाया गया था। इस अद्भुत क्षण को देखने के लिए घाट की सीढ़ियों से लेकर तट तक श्रद्धालु मौजूद रहे। आरती के बाद अतिथियों का सम्मान किया गया।
कथक जागरण की झांकी पूरी रात चलती रही जिसमें राष्ट्रीय कथक कलाकार मनीष शर्मा ने अपने कथक से लोगों को तालियां बजाने पर मजबूर कर दिया। भजन गायक ओम तिवारी ने मानो तो मैं गंगा मां हूं, न मानो तो बहता पानी आदि भजनों से लोगों को झूमने पर मजबूर कर दिया। मुगलसराय से आई भोजपुरी गायिका काजल लाडली ने मां विंध्यवासिनी का पचरा गाकर अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। बलिया से आई भारती जी ने बड़ी शेर पर सवार रूपवा मनवा मोहत बा व देवी गीत गाकर अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। जय चौरसिया ने तूने जो काम किया है दूसरा ही खाएगा गाकर लोगों को भावविभोर कर दिया। रामानंद तिवारी ने आपकी कृपा से हो रहा मेरा सारा काम और मां विंध्यवासिनी की जयकार बोलो, जीवन बार-बार सफल होगा गाकर अपनी उपस्थिति दर्ज कराई।
कार्यक्रम का संचालन जागरण टीम मैनेजर पंकज अग्रहरि ने किया। कार्यक्रम की शोभा संजय श्रीवास्तव ने बढ़ाई। इस अवसर पर गंगा आरती टीम के गंगा आरती प्रमुख मौजूद रहे। रामानंद तिवारी, जीतेंद्र मिश्र, प्रशांत उपाध्याय, दिनेश गुप्ता, आनंद तिवारी, बलवंत सिंह, गगन माली, रितिक मोदनवाल, विश्वनाथ, हिमांशु मिश्र, रमेश राज तिवारी, राम जी कर्ण समेत अन्य मौजूद रहे।
अन्य प्रमुख खबरें
बिहार में दामाद की हत्या, गड्ढे में दफनाया शव, 4 महिलाएं गिरफ्तार
मुस्तरा रेलवे स्टेशन पर चला मजिस्ट्रेट चेकिंग अभियान, पकड़े गए 265 अनियमित यात्री
विश्व हिंदू महासंघ किन्नर प्रकोष्ठ की क्षेत्रीय महामंत्री बनने पर माँ किरन नंदगिरी का भव्य स्वागत
अवैध खनन पर तमिलनाडु सरकार सख्त, पूरे राज्य में खदानों का होगा निरीक्षण
जनगणना-2027 के तहत मकान सूचीकरण कार्य शुरू, डीएम ने लोगों से की सहयोग की अपील
जिला अधिकारी के निर्देश पर ओबरा में शुरू हुआ पानी छिड़काव अभियान, धूल और प्रदूषण से मिलेगी राहत
UPRVUNL अधिकारी एसोसिएशन की बड़ी मांग, स्थानांतरण नीति शून्य करने का प्रस्ताव
अंतर्राष्ट्रीय जैव विविधता दिवस पर “पानी पेड़ बचाओ अभियान” की भव्य गोष्ठी आयोजित
सोनभद्र पुलिस का अनोखा जागरूकता अभियान, “सेल्फी स्टेशन” से दिया सड़क सुरक्षा का संदेश
नगर निगम की आय बढ़ाने के लिए बना रेवेन्यू रिफॉर्म सेल, कर वसूली व्यवस्था होगी मजबूत
दिल्ली दंगा केस में तस्लीम अहमद और खालिद सैफी को अंतरिम जमानत
ओडिशा में लू लगने से 3 की मौत, कई जिलों में आंधी-बारिश की चेतावनी
केदारनाथ मार्ग पर हादसा: सोनप्रयाग में पहाड़ी से गिरे पत्थर, युवक की मौत, एक घायल
Iqra Hasan FIR: कैराना से सपा सांसद इकरा हसन के खिलाफ FIR दर्ज, जानें किस मामले में हुई कार्रवाई