मीरजापुर -विंध्याचल मंडल का कार्यभार 28 अक्टूबर की देर रात संभालने के बाद, नए मंडलायुक्त राजेश प्रकाश गुरुवार सुबह विंध्याचल पहुँचे और माँ विंध्यवासिनी देवी की पूजा-अर्चना की। मंडलायुक्त ने सुबह 10 बजे आयुक्त कार्यालय में अधिकारियों के साथ बैठक की। जिलाधिकारी पवन कुमार गंगवार, मुख्य विकास अधिकारी विशाल कुमार, अपर जिलाधिकारी (वि/रा) अजय कुमार सिंह, अपर जिलाधिकारी (भूमि/रा) देवेंद्र प्रताप सिंह, संयुक्त निदेशक (कृषि) डॉ. अशोक उपाध्याय, संयुक्त आयुक्त (उद्योग) वीरेंद्र कुमार सहित अन्य अधिकारियों ने उनसे मुलाकात की और विभागीय योजनाओं की संक्षिप्त जानकारी दी।
कानपुर देहात के मूल निवासी, मंडलायुक्त राजेश प्रकाश 2009 बैच के आईएएस अधिकारी हैं। राजेश प्रकाश फिरोजाबाद के जिलाधिकारी, नोएडा प्राधिकरण के सीईओ के अलावा गाजियाबाद व अन्य जिलों में महत्वपूर्ण पदों पर भी कार्य कर चुके हैं। विंध्याचल मंडल में आने से पहले, वे उत्तर प्रदेश मत्स्य विभाग के महानिदेशक के पद पर कार्यरत थे।
चर्चा के दौरान मण्डलायुक्त ने अपनी प्राथमिकताओं की जानकारी देते हुए बताया कि केन्द्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का पात्र व्यक्तियों तक समय से लाभ पहुंचाना, मण्डल के दूर-दराज क्षेत्रों से आने वाले परेशान नागरिकों की समस्याओं का पारदर्शिता एवं गुणवत्ता के साथ समयबद्ध समाधान, मण्डल में चल रही विभिन्न परियोजनाओं को निर्धारित समयावधि एवं गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूर्ण कराना तथा अन्य आने वाली समस्याओं का समाधान उनकी प्रमुख प्राथमिकताएं हैं। इसके अतिरिक्त, समय-समय पर शासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का क्रियान्वयन भी उनकी प्राथमिकताओं में शामिल रहेगा।
उन्होंने कहा कि अधिकारीगण निर्धारित समय प्रातः 10 बजे कार्यालयों में पहुंचकर फरियादियों की समस्याओं को सुनकर उनका समाधान करने हेतु आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित करें। कार्यभार ग्रहण करते समय अपर आयुक्त प्रशासन डॉ. विश्राम, संयुक्त विकास आयुक्त रमेश चन्द्र सहित आयुक्त कार्यालय के संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहें।
अन्य प्रमुख खबरें
Sriganganagar: सूरतगढ़ सहित पूरे जोन में 20 नई पिट लाइनों का होगा निर्माण
सनातन जागृति के लिए बढ़ा सहयोग का हाथ: हरि शेवा चैरिटेबल ट्रस्ट ने दिया दान
Pilibhit: 9 दिन बाद भी लापता युवती का नहीं मिला सुराग, पुलिस की कार्यशैली पर उठ रहे सवाल
जिला कारागार में संदिग्ध मौत: सुरक्षा पर उठे सवाल, न्यायिक जांच की मांग तेज
दिल्ली विधानसभा में बैरियर तोड़कर घुसी थी कार, पीलीभीत का आरोपी गिरफ्तार
UPPCS में अनामिका ने रोशन किया जिले का नाम, विधायक ने मुलाकात कर दी बधाई
अयोध्या पुलिस की सराहनीय कार्रवाई, 30 लाख रुपए के खोए फोन किए बरामद
संविदा बिजली कर्मियों का प्रदर्शन, निष्कासन के खिलाफ बहाली की मांग तेज
पीलीभीत: मकान पर लिखा 'विवादित' विज्ञापन बना चर्चा का विषय, विरोध के बाद बदला गया पोस्टर
अयोध्या में निषाद राज जयंती की धूम: भव्य शोभायात्रा के साथ 11 जोड़ों ने रचाया ब्याह