मिर्जापुरः मण्डलायुक्त विंध्याचल मण्डल बालकृष्ण त्रिपाठी की अध्यक्षता में आयुक्त कार्यालय सभागार में स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में मण्डलीय अपर निदेशक, संयुक्त निदेशक, मण्डलीय कार्यक्रम/लेखा प्रबंधक एवं अन्य मण्डलीय टीम के साथ मण्डल के सभी मुख्य चिकित्सा अधिकारी एवं अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी, जिला कार्यक्रम अधिकारी आईसीडीएस एवं जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी उपस्थित रहे।
समीक्षा बैठक की शुरुआत गत बैठक में दिए गए निर्देशों के अनुपालन पर चर्चा के साथ हुई। बैठक में राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के अन्तर्गत आच्छादित विभिन्न कार्यक्रमों जैसे वित्तीय प्रगति की समीक्षा, एचएमआईएस कार्यक्रम की समीक्षा, सामुदायिक प्रक्रिया कार्यक्रम की समीक्षा, शहरी स्वास्थ्य मिशन कार्यक्रम की समीक्षा, गुणवत्ता आश्वासन कार्यक्रम, राष्ट्रीय क्षय रोग कार्यक्रम के साथ ही यूनिसेफ, डब्ल्यूएचओ एवं अन्य सहयोगी संस्थाओं द्वारा समर्थित कार्यक्रमों की उपलब्धियों की समीक्षा की गई।
समीक्षा बैठक में मण्डलायुक्त ने सभी कार्यक्रमों की विस्तार से समीक्षा की तथा कम प्रगति वाले बिन्दुओं पर नाराजगी व्यक्त करते हुए 15 दिन के अन्दर सुधारात्मक कार्यवाही करने का निर्देश दिया। उन्होंने यह भी निर्देश दिए कि भीषण गर्मी को देखते हुए सभी चिकित्सा इकाइयों पर जीवन रक्षक दवाओं, उपकरणों आदि की उपलब्धता एवं क्रियाशीलता तथा ठण्डे पेयजल की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए।
अन्य प्रमुख खबरें
बिहार में दामाद की हत्या, गड्ढे में दफनाया शव, 4 महिलाएं गिरफ्तार
मुस्तरा रेलवे स्टेशन पर चला मजिस्ट्रेट चेकिंग अभियान, पकड़े गए 265 अनियमित यात्री
विश्व हिंदू महासंघ किन्नर प्रकोष्ठ की क्षेत्रीय महामंत्री बनने पर माँ किरन नंदगिरी का भव्य स्वागत
अवैध खनन पर तमिलनाडु सरकार सख्त, पूरे राज्य में खदानों का होगा निरीक्षण
जनगणना-2027 के तहत मकान सूचीकरण कार्य शुरू, डीएम ने लोगों से की सहयोग की अपील
जिला अधिकारी के निर्देश पर ओबरा में शुरू हुआ पानी छिड़काव अभियान, धूल और प्रदूषण से मिलेगी राहत
UPRVUNL अधिकारी एसोसिएशन की बड़ी मांग, स्थानांतरण नीति शून्य करने का प्रस्ताव
अंतर्राष्ट्रीय जैव विविधता दिवस पर “पानी पेड़ बचाओ अभियान” की भव्य गोष्ठी आयोजित
सोनभद्र पुलिस का अनोखा जागरूकता अभियान, “सेल्फी स्टेशन” से दिया सड़क सुरक्षा का संदेश
नगर निगम की आय बढ़ाने के लिए बना रेवेन्यू रिफॉर्म सेल, कर वसूली व्यवस्था होगी मजबूत
दिल्ली दंगा केस में तस्लीम अहमद और खालिद सैफी को अंतरिम जमानत
ओडिशा में लू लगने से 3 की मौत, कई जिलों में आंधी-बारिश की चेतावनी
केदारनाथ मार्ग पर हादसा: सोनप्रयाग में पहाड़ी से गिरे पत्थर, युवक की मौत, एक घायल
Iqra Hasan FIR: कैराना से सपा सांसद इकरा हसन के खिलाफ FIR दर्ज, जानें किस मामले में हुई कार्रवाई