मीरजापुर - जिलाधिकारी पवन कुमार गंगवार की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में धान खरीद के सम्बन्ध में समीक्षा बैठक आहूत की गई। बैठक में सम्भागीय खाद्य नियंत्रक, विन्ध्याचल मण्डल विन्ध्याचल, सम्भागीय खाद्य विपणन अधिकारी मीरजापुर, क्षेत्रीय प्रबन्धक भारतीय खाद्य निगम वाराणसी, क्षेत्रीय प्रबन्धक एसडब्लूसी मीरजापुर, जिला खाद्य विपणन अधिकारी मीरजापुर, डिपो प्रबन्धक एफसीआई/एसडब्लूसी मीरजापुर, सहायक आयुक्त एवं सहायक निबंधक मीरजापुर, प्रबन्धक गुणवत्ता मीरजापुर, जिला प्रबन्धक पीसीएफ, पीसीयू, यूपीएसएस, सचिव मण्डी मीरजापुर/अहरौरा एवं समस्त डिपो प्रभारी एसडब्लूसी मीरजापुर जनपद द्वारा प्रतिभाग किया गया।
जिला खाद्य विपणन अधिकारी, मीरजापुर ने बताया कि मीरजापुर जिले को 1,83,000.00 मीट्रिक टन खरीद का लक्ष्य मिला है, प्राप्त लक्ष्य के सापेक्ष 1,23,836.10 मीट्रिक टन सीएमआर भारतीय खाद्य निगम डिपो को पहुंचाया जाएगा, इस पर क्षेत्रीय प्रबंधक, भारतीय खाद्य निगम, वाराणसी ने बताया कि वर्तमान में जिले में लगभग 33000 मीट्रिक टन चावल भंडारण के लिए ही स्थान उपलब्ध है, शेष सीएमआर उतारने के लिए स्थान एनएफएसए योजना के तहत खाद्यान्न जारी होने के बाद ही उपलब्ध हो पाएगा, इस पर जिलाधिकारी ने कड़ी नाराजगी व्यक्त की।
जिलाधिकारी ने निर्देश दिया कि इस वर्ष अच्छी वर्षा के कारण धान का उत्पादन पिछले वर्ष की तुलना में डेढ़ गुना अधिक है। ऐसी स्थिति में जिले में कम से कम 180000 मीट्रिक टन चावल भंडारण के लिए स्थान होना चाहिए। इस पर भारतीय खाद्य निगम, वाराणसी के क्षेत्रीय प्रबंधक ने आश्वासन दिया कि मीरजापुर जिले का सीएमआर वाराणसी के मडुआडीह डिपो और भदोही के गोपीगंज डिपो को भी भेजा जाएगा।
उन्होंने यह भी बताया कि अपने उच्चाधिकारियों से वार्ता कर भरे हुए डिपो को खाली कराने हेतु अन्य राज्यों में रैक भेजने का प्रयास किया जाएगा, ताकि सीएमआर उतारने में कोई दिक्कत न हो। इसी क्रम में जिलाधिकारी ने जिला खाद्य विपणन अधिकारी, मिर्जापुर को निर्देश दिया कि वे मिर्जापुर की चावल मिलों से अन्य जनपदों में भी सीएमआर उतारने हेतु सहमति प्राप्त कर उन्हें सूचित करें, ताकि धान खरीद में कोई बाधा न आए।
अन्य प्रमुख खबरें
नशे के कारोबार पर सख्ती के निर्देश, अवैध मादक पदार्थों की सूचना देने के लिए जारी किए हेल्पलाइन नंबर
शाहजहांपुर के बंडा क्षेत्र में धड़ल्ले से अवैध मिट्टी खनन, मिलीभगत के आरोप
लखनऊ बिजली आपूर्ति ठप होने से सड़कों पर उतरे लोग, 150 पर FIR दर्ज
Azam Khan पर नई मुसीबत, 7 साल की सजा बढ़कर 10 साल हुई, बेटे अब्दुल्ला पर भी लगा भारी जुर्माना
‘नए सत्र में सरकार की मंजूरी के बिना फीस बढ़ा सकते हैं निजी स्कूल’, दिल्ली हाई कोर्ट का बड़ा फैसला
विदिशा में मजदूरों से भरी ट्रैक्टर-ट्राॅली पलटी, 2 की मौत, बच्चों समेत 20 घायल
Alwar: दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस वे पर बड़ा हादसा, गोवर्धन जा रही स्लीपर बस पलटी, 60 यात्री घायल
बिहार में दामाद की हत्या, गड्ढे में दफनाया शव, 4 महिलाएं गिरफ्तार
मुस्तरा रेलवे स्टेशन पर चला मजिस्ट्रेट चेकिंग अभियान, पकड़े गए 265 अनियमित यात्री
विश्व हिंदू महासंघ किन्नर प्रकोष्ठ की क्षेत्रीय महामंत्री बनने पर माँ किरन नंदगिरी का भव्य स्वागत
अवैध खनन पर तमिलनाडु सरकार सख्त, पूरे राज्य में खदानों का होगा निरीक्षण
जनगणना-2027 के तहत मकान सूचीकरण कार्य शुरू, डीएम ने लोगों से की सहयोग की अपील
जिला अधिकारी के निर्देश पर ओबरा में शुरू हुआ पानी छिड़काव अभियान, धूल और प्रदूषण से मिलेगी राहत
UPRVUNL अधिकारी एसोसिएशन की बड़ी मांग, स्थानांतरण नीति शून्य करने का प्रस्ताव