मिर्जापुरः जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन ने जनपद के प्रसिद्ध पर्यटन स्थल विंढम फॉल पर खुश्तर हेरिटेज कलेक्टिव एवं निर्भेद फाउंडेशन के संयुक्त तत्वावधान में उत्तर प्रदेश पर्यटन विभाग द्वारा आयोजित भव्य हेरिटेज वॉक कार्यक्रम का आयोजन किया। कार्यक्रम का शुभारंभ जिलाधिकारी ने हरी झंडी दिखाकर किया तथा पर्यटन विभाग द्वारा संचालित हेरिटेज वॉक के अंतर्गत जिलाधिकारी ने जलप्रपात एवं डाक बंगले तक पदयात्रा की।
इस अवसर पर जिलाधिकारी ने स्वयं साफ-सफाई की तथा पंचायती राज विभाग को विंढम फॉल की साफ-सफाई और भी बेहतर ढंग से कराने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने वहां आने वाले पर्यटकों से गंदगी न फैलाने की अपील की। उन्होंने कहा कि आप सभी पर्यटक इसे जितना साफ रखेंगे यह उतना ही सुंदर एवं मनमोहक लगेगा। जिलाधिकारी ने कूड़ा-कचरा एकत्र कर कूड़ा वाहन में डाला।
जिलाधिकारी ने पौधारोपण किया तथा उपस्थित वन विभाग के अधिकारियों को विंढम फॉल सहित जनपद के सभी प्रमुख पर्यटन स्थलों को स्वच्छ, सुंदर एवं पर्यावरण अनुकूल बनाए रखने के लिए सतत व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने प्रभागीय वनाधिकारी को विंढम फॉल के आसपास की भूमि को चिन्हित करने के निर्देश दिए। उन्होंने जिला पंचायत के अपर मुख्य अधिकारी को निर्देशित करते हुए कहा कि शौचालय निर्माण हेतु आगणन तैयार कर उपलब्ध कराया जाय तथा पर्यटक स्थल को सुन्दर एवं आकर्षक बनाने हेतु पत्थरों पर पेंटिंग के माध्यम से स्लोगन लिखवाये जाय।इस अवसर पर प्रभागीय वनाधिकारी राकेश कुमार, उपजिलाधिकारी मड़िहान अविनाश कुमार, जिला पंचायती राज अधिकारी संतोष कुमार सहित अन्य सम्बन्धित अधिकारीगण उपस्थित रहे।
अन्य प्रमुख खबरें
Alwar: दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस वे पर बड़ा हादसा, गोवर्धन जा रही स्लीपर बस पलटी, 60 यात्री घायल
बिहार में दामाद की हत्या, गड्ढे में दफनाया शव, 4 महिलाएं गिरफ्तार
मुस्तरा रेलवे स्टेशन पर चला मजिस्ट्रेट चेकिंग अभियान, पकड़े गए 265 अनियमित यात्री
विश्व हिंदू महासंघ किन्नर प्रकोष्ठ की क्षेत्रीय महामंत्री बनने पर माँ किरन नंदगिरी का भव्य स्वागत
अवैध खनन पर तमिलनाडु सरकार सख्त, पूरे राज्य में खदानों का होगा निरीक्षण
जनगणना-2027 के तहत मकान सूचीकरण कार्य शुरू, डीएम ने लोगों से की सहयोग की अपील
जिला अधिकारी के निर्देश पर ओबरा में शुरू हुआ पानी छिड़काव अभियान, धूल और प्रदूषण से मिलेगी राहत
UPRVUNL अधिकारी एसोसिएशन की बड़ी मांग, स्थानांतरण नीति शून्य करने का प्रस्ताव
अंतर्राष्ट्रीय जैव विविधता दिवस पर “पानी पेड़ बचाओ अभियान” की भव्य गोष्ठी आयोजित
सोनभद्र पुलिस का अनोखा जागरूकता अभियान, “सेल्फी स्टेशन” से दिया सड़क सुरक्षा का संदेश
नगर निगम की आय बढ़ाने के लिए बना रेवेन्यू रिफॉर्म सेल, कर वसूली व्यवस्था होगी मजबूत
दिल्ली दंगा केस में तस्लीम अहमद और खालिद सैफी को अंतरिम जमानत
ओडिशा में लू लगने से 3 की मौत, कई जिलों में आंधी-बारिश की चेतावनी
केदारनाथ मार्ग पर हादसा: सोनप्रयाग में पहाड़ी से गिरे पत्थर, युवक की मौत, एक घायल