मिर्जापुरः जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन ने आज कलेक्ट्रेट सभागार में सम्बन्धित अधिकारियों के साथ बैठक कर जिला आयुष समिति, जिला स्वास्थ्य समिति, होम्योपैथिक चिकित्सालयों एवं यूनिसेफ के कार्यों की स्थिति की समीक्षा की। जिला आयुष समिति की बैठक में उन्होंने निर्माणाधीन आयुष चिकित्सालयों की प्रगति की जानकारी लेते हुए निर्देश दिया कि निर्माण कार्य में तेजी लाते हुए समय से पूर्ण किया जाए।
उन्होंने आयुष चिकित्सकों, फार्मासिस्ट एवं अन्य स्टाफ के स्वीकृत पदों के सापेक्ष नियुक्त एवं रिक्त पदों की जानकारी प्राप्त की। उन्होंने आयुष विभाग द्वारा 21 जून 2025 को आयोजित होने वाले योग दिवस के संबंध में विस्तार से चर्चा की तथा भव्य कार्यक्रम आयोजित करने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने कहा कि योग दिवस के दिन उक्त स्थान पर सभी विभागों के स्टाल भी लगाए जाएं तथा पहले से ही प्रचार-प्रसार किया जाए ताकि अधिक से अधिक लोग योग दिवस में भाग ले सकें।
होम्योपैथिक चिकित्सालयों में उपलब्ध सुविधाओं की जानकारी एवं भवनों की स्थिति के सम्बन्ध में बताया गया कि जनपद में कुल 25 होम्योपैथिक चिकित्सालय संचालित हैं, जिनमें से कुछ निजी भवनों में किराये पर संचालित हो रहे हैं तथा 07 निर्माणाधीन हैं। जिलाधिकारी ने कहा कि 19 होम्योपैथिक चिकित्सालयों का प्रस्ताव बनाते हुए भूमि की डिमांड फाइल तत्काल उपलब्ध करायी जाय। बैठक में आयुष्मान अयोग मंदिर/हेल्थ वेलनेस सेन्टर, निर्माणाधीन/अपूर्ण भवनों की प्रगति, आयुष ग्राम की वार्षिक कार्ययोजना सहित अन्य बिन्दुओं पर विस्तृत समीक्षा की गयी।
जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक में जिलाधिकारी ने यूनिसेफ के प्रतिनिधियों द्वारा विभिन्न स्वास्थ्य योजनाओं के क्रियान्वयन की सर्वे रिपोर्ट पर समस्त प्रभारी चिकित्साधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि यूनिसेफ द्वारा उपलब्ध करायी गयी सूची के अनुसार उन स्थलों/परिवारों से सम्पर्क कर बतायी गयी कमियों को तत्काल दूर किया जाय। हलिया विकास खण्ड में गर्भवती महिलाओं के पंजीकरण, फोलिक एसिड की गोली एवं निश्चय किट की प्रगति खराब होने पर सम्बन्धित प्रभारी चिकित्साधिकारी को फटकार लगाते हुए कहा कि शत-प्रतिशत दवा वितरण न करने वाली तथा क्षेत्र में भ्रमण कर गर्भवती महिलाओं को शत-प्रतिशत दवा वितरण, जांच, नवजात शिशुओं का टीकाकरण सुनिश्चित न करने वाली आशाओं के विरूद्ध कार्यवाही की जाए अन्यथा अगली बैठक में प्रगति न होने पर कठोर कार्यवाही की जाएगी।
विभिन्न स्वास्थ्य योजनाओं में प्रगति खराब होने पर उन्होंने मड़िहान, राजगढ़, पहाड़ी एवं गुरुसण्डी के प्रभारी चिकित्साधिकारियों को कार्य में सुधार लाकर प्रगति लाने का निर्देश दिया। गर्मी को देखते हुए आशाओं के माध्यम से अपने-अपने क्षेत्र में ओआरएस पैकेट वितरित कराने तथा बच्चों को समय से टीके लगाने का निर्देश दिया। बैठक में जननी सुरक्षा योजना सहित चिकित्सकों की उपस्थिति, दवा एवं उपकरणों की उपलब्धता के सम्बन्ध में विस्तृत जानकारी ली गई तथा स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता में सुधार लाकर लाभार्थियों को उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए। जिलाधिकारी ने कहा कि स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी आम जनता की जरूरतों को प्राथमिकता देते हुए स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराएं।
बैठक में मुख्य विकास अधिकारी विशाल कुमार ने सभी प्रभारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि वृद्धावस्था पेंशन प्राप्त कर रहे 70 वर्ष से अधिक आयु के वृद्धजनों का आयुष्मान कार्ड प्राथमिकता पर बनाया जाए। राष्ट्रीय अंधता निवारण योजना के अंतर्गत ग्राम पंचायतवार अभियान चलाकर लाभार्थियों को चिन्हित कर चश्मा वितरण सुनिश्चित करें। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी विशाल कुमार, मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. सी.एल. वर्मा, क्षेत्रीय आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी श्रीकांत रजक, अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. मुकेश के अलावा यूनिसेफ के प्रतिनिधि तथा स्वास्थ्य विभाग के संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।
अन्य प्रमुख खबरें
Alwar: दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस वे पर बड़ा हादसा, गोवर्धन जा रही स्लीपर बस पलटी, 60 यात्री घायल
बिहार में दामाद की हत्या, गड्ढे में दफनाया शव, 4 महिलाएं गिरफ्तार
मुस्तरा रेलवे स्टेशन पर चला मजिस्ट्रेट चेकिंग अभियान, पकड़े गए 265 अनियमित यात्री
विश्व हिंदू महासंघ किन्नर प्रकोष्ठ की क्षेत्रीय महामंत्री बनने पर माँ किरन नंदगिरी का भव्य स्वागत
अवैध खनन पर तमिलनाडु सरकार सख्त, पूरे राज्य में खदानों का होगा निरीक्षण
जनगणना-2027 के तहत मकान सूचीकरण कार्य शुरू, डीएम ने लोगों से की सहयोग की अपील
जिला अधिकारी के निर्देश पर ओबरा में शुरू हुआ पानी छिड़काव अभियान, धूल और प्रदूषण से मिलेगी राहत
UPRVUNL अधिकारी एसोसिएशन की बड़ी मांग, स्थानांतरण नीति शून्य करने का प्रस्ताव
अंतर्राष्ट्रीय जैव विविधता दिवस पर “पानी पेड़ बचाओ अभियान” की भव्य गोष्ठी आयोजित
सोनभद्र पुलिस का अनोखा जागरूकता अभियान, “सेल्फी स्टेशन” से दिया सड़क सुरक्षा का संदेश
नगर निगम की आय बढ़ाने के लिए बना रेवेन्यू रिफॉर्म सेल, कर वसूली व्यवस्था होगी मजबूत
दिल्ली दंगा केस में तस्लीम अहमद और खालिद सैफी को अंतरिम जमानत
ओडिशा में लू लगने से 3 की मौत, कई जिलों में आंधी-बारिश की चेतावनी
केदारनाथ मार्ग पर हादसा: सोनप्रयाग में पहाड़ी से गिरे पत्थर, युवक की मौत, एक घायल