मिर्जापुरः जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन ने आज विकास खण्ड पहाड़ी में आधार सेवा केन्द्र का उद्घाटन किया। यह आधार सेवा केन्द्र विकास खण्ड के आम जनमानस को आधार कार्ड बनाने व संशोधन से सम्बन्धित सुविधाएं उपलब्ध कराएगा। इसके साथ ही जिलाधिकारी ने विकास खण्ड परिसर में फलदार वृक्ष का रोपण भी किया।
विकास खण्ड पहाड़ी के ग्राम पंचायत सिंधोरा में मण्डलायुक्त विन्ध्याचल मण्डल की धर्मपत्नी स्नेह त्रिपाठी व जिलाधिकारी ने पंडित दीन दयाल राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के अन्तर्गत स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को स्वरोजगार उपलब्ध कराने हेतु प्रथम पावरलूम केन्द्र का उद्घाटन किया तथा पावरलूम मशीन का अवलोकन भी किया तथा स्वयं सहायता समूह की महिलाओं से सीधे संवाद भी किया।
जिलाधिकारी ने ग्राम पंचायत सिंधोरा में पंचायत भवन परिसर की बाउंड्रीवाल व सौन्दर्यीकरण, 04 और पावरलूम लगाने हेतु शेड निर्माण, उत्सव केन्द्र, गंगा घाट का निर्माण कराने के निर्देश दिये। ग्राम पंचायत सिंधोरा को पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करने के भी निर्देश दिये। कार्यक्रम स्थल पर ग्राम पंचायत सिंधोरा के ग्राम प्रधान, ग्राम पंचायत सचिव, खण्ड विकास अधिकारी पहाड़ी एवं अन्य सभी विकास खण्ड स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहें।
अन्य प्रमुख खबरें
नशे के कारोबार पर सख्ती के निर्देश, अवैध मादक पदार्थों की सूचना देने के लिए जारी किए हेल्पलाइन नंबर
शाहजहांपुर के बंडा क्षेत्र में धड़ल्ले से अवैध मिट्टी खनन, मिलीभगत के आरोप
लखनऊ बिजली आपूर्ति ठप होने से सड़कों पर उतरे लोग, 150 पर FIR दर्ज
Azam Khan पर नई मुसीबत, 7 साल की सजा बढ़कर 10 साल हुई, बेटे अब्दुल्ला पर भी लगा भारी जुर्माना
‘नए सत्र में सरकार की मंजूरी के बिना फीस बढ़ा सकते हैं निजी स्कूल’, दिल्ली हाई कोर्ट का बड़ा फैसला
विदिशा में मजदूरों से भरी ट्रैक्टर-ट्राॅली पलटी, 2 की मौत, बच्चों समेत 20 घायल
Alwar: दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस वे पर बड़ा हादसा, गोवर्धन जा रही स्लीपर बस पलटी, 60 यात्री घायल
बिहार में दामाद की हत्या, गड्ढे में दफनाया शव, 4 महिलाएं गिरफ्तार
मुस्तरा रेलवे स्टेशन पर चला मजिस्ट्रेट चेकिंग अभियान, पकड़े गए 265 अनियमित यात्री
विश्व हिंदू महासंघ किन्नर प्रकोष्ठ की क्षेत्रीय महामंत्री बनने पर माँ किरन नंदगिरी का भव्य स्वागत
अवैध खनन पर तमिलनाडु सरकार सख्त, पूरे राज्य में खदानों का होगा निरीक्षण
जनगणना-2027 के तहत मकान सूचीकरण कार्य शुरू, डीएम ने लोगों से की सहयोग की अपील
जिला अधिकारी के निर्देश पर ओबरा में शुरू हुआ पानी छिड़काव अभियान, धूल और प्रदूषण से मिलेगी राहत
UPRVUNL अधिकारी एसोसिएशन की बड़ी मांग, स्थानांतरण नीति शून्य करने का प्रस्ताव