मिर्जापुरः मीरजापुर में जिलाधिकारी पवन कुमार गंगवार ने मतदाता विशेष पुनरीक्षण कार्यक्रम के तहत घण्टाघर स्थित बूथ संख्या 334, 335, 336, 337, 338, 339 तथा माता प्रसाद–माता भीख इंटर कॉलेज में बने बूथ संख्या 327, 328, 330, 332, 333 और 336 का निरीक्षण किया। उन्होंने बूथों पर तैनात कार्मिकों से एसआईआर कार्य की प्रगति की जानकारी ली। बीएलओ ने बताया कि एक फार्म को ऑनलाइन दर्ज करने में लगभग 3–4 मिनट का समय लग रहा है।
जिलाधिकारी ने सभी बीएलओ को निर्देश दिया कि एसआईआर कार्य पूरी पारदर्शिता और जिम्मेदारी के साथ किया जाए। उन्होंने स्पष्ट कहा कि लापरवाही पाए जाने पर संबंधित अधिकारी और बीएलओ के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जाएगी। निरीक्षण के दौरान बूथ संख्या–339 पर आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सरोज पांडे द्वारा कार्य में लापरवाही मिलने पर जिलाधिकारी ने नाराजगी व्यक्त करते हुए तत्काल सुधार के निर्देश दिए।
जिलाधिकारी ने जनपद के सभी मतदाताओं से अपील की कि वे 04 दिसंबर 2025 तक अपना गणना पत्रक बीएलओ के पास अवश्य जमा करें। निरीक्षण के दौरान मतदाता भी अपने गणना पत्रक लेकर पहुंचे, जिनसे जिलाधिकारी ने संवाद किया। मतदाताओं ने बताया कि उन्हें किसी प्रकार की कोई समस्या नहीं हो रही है और प्रक्रिया सुगमता से चल रही है।
निरीक्षण के दौरान नगर मजिस्ट्रेट अविनाश सिंह, अधिशासी अधिकारी नगर पालिका परिषद मीरजापुर गोवा लाल सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का उद्देश्य मतदाता सूची को सटीक, पारदर्शी और अद्यतन बनाना है, ताकि आगामी चुनावों में सभी पात्र नागरिकों का नाम निश्चित रूप से शामिल हो सके।
अन्य प्रमुख खबरें
सनातन मंगल महोत्सव में छाया कृष्ण जन्म का उल्ल्लास, बधाईयों के साथ झुमे श्रद्धालु
साधना बन चुकी है भीलवाड़ा शहर की संध्या, हजारों की तादाद में पहुंच रहे भक्त
25 मिनट में तय होगा बांध बारैठा–उच्चैन सफर, शुरू हुआ चौड़ीकरण
Jhansi: बुंदेलखंड समेत 5 शहरों में डॉपलर रडार की सौगात, पल-पल मिलेगी मौसम की अपडेट
Bulandshahr: विराट हिंदू सम्मेलन का हुआ आयोजन, किया गया ये आह्वान
डॉ.पाराशर बोले- धर्म हमारे जीवन का प्राण, धर्म सापेक्ष बनने का किया आग्रह
करोड़ों रुपए से सजेगा बांदा का सरदार वल्लभ भाई पटेल स्टेडियम, मिली हरी झंडी
फ़िल्म ‘पॉइंट जीरो’ के पोस्टर का हुआ विमोचन, टीम ने की सफलता की कामना
चूनावढ़ से श्री सेठ सांवरा मंदिर में पहुंची भव्य ध्वज यात्रा, पुष्प वर्षा कर किया स्वागत
कुलदीप सिंह मान का हुआ भव्य स्वागत, कर्मचारियों की समस्याओं पर हुई चर्चा
शिकायतों का मौके पर जाकर ही करें निस्तारण : डीएम
Sultanpur: मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत परिणय सूत्र में बंधे 108 जोड़े
वनबीट मेडिकल ग्रुप ने लगाया विशाल नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर, जरूरतमंदों को मिला लाभ
प्रधानमंत्री आवास योजना में धाँधली का आरोप, अनशन पर ग्रामीण
Rajasthan SIR Update:जिला निर्वाचन अधिकारी ने दी मतदाता सूची में नाम जुड़वाने और संशोधन की जानकारी