मीरजापुरः तहसील क्षेत्र अंतर्गत विगत 05 वर्षों से ठंड के समय गरीबों के बीच कंबल बांटने के साथ-साथ बाढ़, कोरोना जैसे आदि आने वाली आपदाओं में भी बढ़-चढ़कर मानवीय कर्तव्य निभाने वाली संस्था, चुनार क्लब द्वारा आज प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र प्रांगण में प्रभारी डॉक्टर राकेश कुमार पटेल की उपस्थिति में 51 टीबी मरीजों को कंबल देकर राहत पहुंचाने का सराहनीय कार्य किया गया।
उपरोक्त कार्यक्रम में क्षय विभाग के डिस्ट्रिक्ट कोऑर्डिनेटर सतीश शंकर यादव द्वारा सभागार कक्ष में उपस्थित मरीजों एवं अन्य आए व्यक्तियों को टीबी के संपूर्ण लक्षणों से परिचित कराते हुए सरकारी स्तर से दी जा रही सभी नि:शुल्क सुविधाओं से परिचित कराते हुए कहा कि आप सभी अपने खान-पान पर विशेष ध्यान देते हुए आसपास के लोगों को भी सरकारी स्तर के उक्त समस्त जांच इलाज की सुविधाओं से परिचित कराते हुए देश को टीबी मुक्त बनाने में अपना सराहनीय सहयोग प्रदान करें जिससे कि जल्द से जल्द हमारा देश टीबी मुक्त भारत देश के श्रेणी में आ सके।
वही प्रभारी डॉक्टर राकेश कुमार पटेल द्वारा मरीजों से कहा गया कि आप सभी अपनी दवाओं का सेवन नियमित रूप से करें जिससे कि आप शीघ्र स्वस्थ होकर अपने समस्त दायित्वों का पूर्व की भाँति अच्छे से निर्वहन करने में सक्षम हो सके।
वहीं संस्था के मौजूद सदस्यों द्वारा कार्यक्रम के दौरान आश्वासन दिया गया कि हमारी संस्था के तरफ से देश हित में जल्द ही बड़ी संख्या में टीबी मरीजों को पुनः पोषण पोटली एवं कंबल वितरण करते हुए गोद लेने का भी कार्य किया जाएगा।
उपरोक्त कार्यक्रम में स्वास्थ्य विभाग से धनेश कुमार, अखिलेश यादव, इफ्तार, मनभावन के साथ-साथ संस्था के अध्यक्ष सर्वेश सिंह, आनंद पटेल, प्रदीप जायसवाल, राहुल सिंह, चंद्रकेश सिंह, अभिषेक सिंह, रवि गुप्ता, वीर सिंह, अविनाश सिंह, अरविंद प्रजापति, सुजीत सिंह, जोगिंदर कुमार कुशवाहा (सोनी), देवेंद्र चक्रवर्ती आदि उपस्थित रहे।
अन्य प्रमुख खबरें
बिहार में दामाद की हत्या, गड्ढे में दफनाया शव, 4 महिलाएं गिरफ्तार
मुस्तरा रेलवे स्टेशन पर चला मजिस्ट्रेट चेकिंग अभियान, पकड़े गए 265 अनियमित यात्री
विश्व हिंदू महासंघ किन्नर प्रकोष्ठ की क्षेत्रीय महामंत्री बनने पर माँ किरन नंदगिरी का भव्य स्वागत
अवैध खनन पर तमिलनाडु सरकार सख्त, पूरे राज्य में खदानों का होगा निरीक्षण
जनगणना-2027 के तहत मकान सूचीकरण कार्य शुरू, डीएम ने लोगों से की सहयोग की अपील
जिला अधिकारी के निर्देश पर ओबरा में शुरू हुआ पानी छिड़काव अभियान, धूल और प्रदूषण से मिलेगी राहत
UPRVUNL अधिकारी एसोसिएशन की बड़ी मांग, स्थानांतरण नीति शून्य करने का प्रस्ताव
अंतर्राष्ट्रीय जैव विविधता दिवस पर “पानी पेड़ बचाओ अभियान” की भव्य गोष्ठी आयोजित
सोनभद्र पुलिस का अनोखा जागरूकता अभियान, “सेल्फी स्टेशन” से दिया सड़क सुरक्षा का संदेश
नगर निगम की आय बढ़ाने के लिए बना रेवेन्यू रिफॉर्म सेल, कर वसूली व्यवस्था होगी मजबूत
दिल्ली दंगा केस में तस्लीम अहमद और खालिद सैफी को अंतरिम जमानत
ओडिशा में लू लगने से 3 की मौत, कई जिलों में आंधी-बारिश की चेतावनी
केदारनाथ मार्ग पर हादसा: सोनप्रयाग में पहाड़ी से गिरे पत्थर, युवक की मौत, एक घायल
Iqra Hasan FIR: कैराना से सपा सांसद इकरा हसन के खिलाफ FIR दर्ज, जानें किस मामले में हुई कार्रवाई