मिर्जापुरः जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन के निर्देशों के अनुपालन में मुख्य विकास अधिकारी विशाल कुमार की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में जिला स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण समिति की बैठक आहूत की गई।
बैठक में मुख्य विकास अधिकारी ने एफएसएम के स्थल चयन, पीडब्लूएमयू के निर्माण, आरआरसी संचालन, बायोगैस प्लांट, शौचालय निर्माण, सामुदायिक शौचालयों की क्रियाशीलता, स्वच्छ सर्वेक्षण ग्रामीण आदि बिंदुओं पर विस्तार से समीक्षा की तथा जिला पंचायत राज अधिकारी को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सामुदायिक शौचालयों के संचालन एवं उपयोग हेतु ग्राम प्रधानों के माध्यम से लोगों को जागरूक किया जाए।
उन्होंने कहा कि ग्राम प्रधानों के माध्यम से स्वच्छ बाजार अभिनव अभियान (पॉलीथीन मुक्त) के बारे में लोगों को जागरूक किया जाए। उन्होंने कहा कि व्यापारी संगठनों एवं पब्लिक प्राइवेट पार्टनरशिप के माध्यम से सार्वजनिक सुलभ शौचालयों की व्यवस्था, आरआरसी का संचालन एवं ब्लैक स्पॉट का चिन्हांकन, बड़े कूड़ेदान एवं पॉलीथीन बैंक की स्थापना कराकर कचरा मुक्त बनाया जाए। इस अवसर पर उत्कृष्ट कार्य करने वाले 07 पंचायत सहायकों को मुख्य विकास अधिकारी द्वारा प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित भी किया गया।
बैठक में मुख्य चिकित्साधिकारी डा. सी.एल. वर्मा, जिला पंचायत राज अधिकारी संतोष कुमार, जिला समाज कल्याण अधिकारी रामविलास यादव सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।
अन्य प्रमुख खबरें
बिहार में दामाद की हत्या, गड्ढे में दफनाया शव, 4 महिलाएं गिरफ्तार
मुस्तरा रेलवे स्टेशन पर चला मजिस्ट्रेट चेकिंग अभियान, पकड़े गए 265 अनियमित यात्री
विश्व हिंदू महासंघ किन्नर प्रकोष्ठ की क्षेत्रीय महामंत्री बनने पर माँ किरन नंदगिरी का भव्य स्वागत
अवैध खनन पर तमिलनाडु सरकार सख्त, पूरे राज्य में खदानों का होगा निरीक्षण
जनगणना-2027 के तहत मकान सूचीकरण कार्य शुरू, डीएम ने लोगों से की सहयोग की अपील
जिला अधिकारी के निर्देश पर ओबरा में शुरू हुआ पानी छिड़काव अभियान, धूल और प्रदूषण से मिलेगी राहत
UPRVUNL अधिकारी एसोसिएशन की बड़ी मांग, स्थानांतरण नीति शून्य करने का प्रस्ताव
अंतर्राष्ट्रीय जैव विविधता दिवस पर “पानी पेड़ बचाओ अभियान” की भव्य गोष्ठी आयोजित
सोनभद्र पुलिस का अनोखा जागरूकता अभियान, “सेल्फी स्टेशन” से दिया सड़क सुरक्षा का संदेश
नगर निगम की आय बढ़ाने के लिए बना रेवेन्यू रिफॉर्म सेल, कर वसूली व्यवस्था होगी मजबूत
दिल्ली दंगा केस में तस्लीम अहमद और खालिद सैफी को अंतरिम जमानत
ओडिशा में लू लगने से 3 की मौत, कई जिलों में आंधी-बारिश की चेतावनी
केदारनाथ मार्ग पर हादसा: सोनप्रयाग में पहाड़ी से गिरे पत्थर, युवक की मौत, एक घायल
Iqra Hasan FIR: कैराना से सपा सांसद इकरा हसन के खिलाफ FIR दर्ज, जानें किस मामले में हुई कार्रवाई