मिर्जापुरः भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा को लेकर शहर में तैयारियां अंतिम चरण में है। जिला प्रशासन की तरफ से रथयात्रा के मार्गों पर साफ-सफाई और सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम किए जा रहे हैं। इसी क्रम में आज नगर पालिका अध्यक्ष श्याम सुंदर केशरी के निर्देश पर नगर पालिका की टीम ने जगन्नाथ रथयात्रा मार्ग को साफ-सुथरा करने का कार्य युद्ध स्तर पर पूरा किया है। वहीं दूसरी तरफ पुलिस ने भी अपनी सारी तैयारी पूरी कर ली है।
नगर पालिका के ईओ जी लाल ने जगन्नाथ रथयात्रा वाले मार्गों का निरीक्षण कर सफाई व्यवस्था को दुरुस्त करवाया। उन्होंने त्रिमोहानी, बसनही बाजार,संकटमोचन सहित रथ यात्रा वाले मार्गों पर साफ-सफाई व्यवस्था,पेड़ो की छटाई,सड़क को गड्ढामुक्त कराने और रोड के किनारे पड़ा मलबा हटवाने का कार्य करवाया। ईओ ने नगर पालिका के सफाई कर्मचारियों को रथ यात्रा वाले मार्ग पर विशेष साफ-सफाई रखने का निर्देश भी दिए हैं। इसके साथ ही नगर पालिका द्वारा क्षतिग्रस्त मार्गों को दुरुस्त करने का भी कार्य किया गया है।
इस मौके पर नगर पालिका अध्यक्ष ने कहा है कि शुक्रवार को रथयात्रा निकाली जाएगी, जिसमें बड़ी संख्या में लोग भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा में शामिल होते हैं। इस यात्रा को लेकर सारी तैयारियों को पूरा किया जा रहा है। रथ य़ात्रा मार्ग में किसी भी प्रकार का व्यवधान न होने पाये, उसे ध्यान में रखते हुए पेड़ों की छटाई से लेकर सड़क के किनारे इकट्ठा मलबा हटाने का काम भी किया जा रहा है। नगर पालिका अध्यक्ष ने क्षेत्रीय जनता के जगन्नाथ रथ यात्रा को सकुशल सम्पन्न कराने में अपना हर संभव योगदान देने की अपील भी की है। पुलिस की ओर से भी यात्रा को सकुशल सम्पन्न कराने के लिए सुरक्षा व्यवस्था को जांचने और परखने का काम पूरा कर लिया गया है।
अन्य प्रमुख खबरें
Sriganganagar: सूरतगढ़ सहित पूरे जोन में 20 नई पिट लाइनों का होगा निर्माण
सनातन जागृति के लिए बढ़ा सहयोग का हाथ: हरि शेवा चैरिटेबल ट्रस्ट ने दिया दान
Pilibhit: 9 दिन बाद भी लापता युवती का नहीं मिला सुराग, पुलिस की कार्यशैली पर उठ रहे सवाल
जिला कारागार में संदिग्ध मौत: सुरक्षा पर उठे सवाल, न्यायिक जांच की मांग तेज
दिल्ली विधानसभा में बैरियर तोड़कर घुसी थी कार, पीलीभीत का आरोपी गिरफ्तार
UPPCS में अनामिका ने रोशन किया जिले का नाम, विधायक ने मुलाकात कर दी बधाई
अयोध्या पुलिस की सराहनीय कार्रवाई, 30 लाख रुपए के खोए फोन किए बरामद
संविदा बिजली कर्मियों का प्रदर्शन, निष्कासन के खिलाफ बहाली की मांग तेज
पीलीभीत: मकान पर लिखा 'विवादित' विज्ञापन बना चर्चा का विषय, विरोध के बाद बदला गया पोस्टर
अयोध्या में निषाद राज जयंती की धूम: भव्य शोभायात्रा के साथ 11 जोड़ों ने रचाया ब्याह