मिर्जापुर: मिर्जापुर नगर पालिका परिषद के तीन वार्डों में कार्यरत कर्मचारियों के सेवानिवृत्त होने पर नगर पालिका चेयरमैन श्यामसुंदर केशरी ने उन्हें माला पहनाकर सम्मानित किया और विदाई दी। नगर पालिका के मुख्य कार्यालय पर इन तीनों कर्मचारियों कल्लू नारायण (सफाई नायक) बरौंदा वार्ड, संतोष (सफाई कर्मचारी) उत्तरी सबरी वार्ड, माला देवी (सफाई कर्मचारी) बसनही बाजार को माला पहनाकर सम्मानित किया गया और मिठाई खिलाकर बधाई दी।
नगर पालिका चेयरमैन ने उनके अवकाश नकदीकरण के चेक भी सौंपे, जिसमें कल्लू को 6,20,816 रुपये, संतोष को 3,06,047 रुपये और माला देवी को 6,13,376 रुपये मिले। इस अवसर पर नगर पालिका चेयरमैन ने कहा कि वे सभी नगर पालिका परिवार के सदस्य हैं और उन्होंने नगर की सफाई व्यवस्था को सुदृढ़ करने के लिए पूरी मेहनत से काम किया है।
आज उनकी सेवानिवृत्ति पर मैं उन्हें नगर पालिका में उनकी सेवाओं के लिए बधाई देता हूं और भविष्य के लिए शुभकामनाएं देता हूं। इन कर्मचारियों के अवकाश नकदीकरण देयकों का भी भुगतान कर दिया गया है। इस अवसर पर पार्षद नीरज गुप्ता, पार्षद कमलेश मौर्य, शशिधर साहू, मंडल महामंत्री कृष्ण कुमार सिंह, सीएसआई मनोज सेठ, सफाई नायक आशीष सुदर्शन आदि उपस्थित थे।
अन्य प्रमुख खबरें
Sriganganagar: सूरतगढ़ सहित पूरे जोन में 20 नई पिट लाइनों का होगा निर्माण
सनातन जागृति के लिए बढ़ा सहयोग का हाथ: हरि शेवा चैरिटेबल ट्रस्ट ने दिया दान
Pilibhit: 9 दिन बाद भी लापता युवती का नहीं मिला सुराग, पुलिस की कार्यशैली पर उठ रहे सवाल
जिला कारागार में संदिग्ध मौत: सुरक्षा पर उठे सवाल, न्यायिक जांच की मांग तेज
दिल्ली विधानसभा में बैरियर तोड़कर घुसी थी कार, पीलीभीत का आरोपी गिरफ्तार
UPPCS में अनामिका ने रोशन किया जिले का नाम, विधायक ने मुलाकात कर दी बधाई
अयोध्या पुलिस की सराहनीय कार्रवाई, 30 लाख रुपए के खोए फोन किए बरामद
संविदा बिजली कर्मियों का प्रदर्शन, निष्कासन के खिलाफ बहाली की मांग तेज
पीलीभीत: मकान पर लिखा 'विवादित' विज्ञापन बना चर्चा का विषय, विरोध के बाद बदला गया पोस्टर
अयोध्या में निषाद राज जयंती की धूम: भव्य शोभायात्रा के साथ 11 जोड़ों ने रचाया ब्याह