मीरजापुरः जनपद के विंध्याचल थाना क्षेत्र के बबुरा गांव में मां व बेटे अपनी पुत्री के साथ मोटरसाइकिल से रिश्तेदारी में जा रहे थे। इसी दौरान अज्ञात मोटरसाइकिल सवार बदमाशों ने उनकी मोटरसाइकिल में धक्का मार दिया और महिला के गले से चेन छीनकर रफूचक्कर हो गए।
मिली जानकारी के अनुसार, चील्ह थाना क्षेत्र के मदन पट्टी गांव के रहने वाले अजय कुमार उम्र 26 वर्ष अपनी मां सुमारी देवी उम्र 45 वर्ष और अपनी बहन नेहा उम्र 10 वर्ष के साथ शुक्रवार 02 मई को की दोपहर अपनी बड़ी बहन के यहां जा रहा था। रास्ते में बबुरा गांव के निकट पीछे से मोटरसाइकिल पर सवार होकर आए दो बदमाशों ने अजय की बाइक को टक्कर मार दी, जिससे तीनों अनियंत्रित होकर सड़क पर गिर गए। इसके बाद बदमाशों ने जबरन सुमारी देवी के गले में पड़ी सोने की चेन छीन ली और वहां से फरार हो गए।
बदमाशों द्वारा मोटरसाइकिल को धक्का मारने से युवक और उसकी मां व बहन सड़क पर गिरकर बुरी तरह घायल हो गए। घटना के बाद स्थानीय लोगों ने घायलां को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर पहुंचाया, जहां पर प्राथमिक इलाज के बाद अजय कुमार के हाथ में फ्रैक्चर होने की वजह से उसे मंडलीय अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया है। घटना से पूरे क्षेत्र में दहशत का माहौल है। अजय की शिकायत के बाद पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।
अन्य प्रमुख खबरें
बिहार में दामाद की हत्या, गड्ढे में दफनाया शव, 4 महिलाएं गिरफ्तार
मुस्तरा रेलवे स्टेशन पर चला मजिस्ट्रेट चेकिंग अभियान, पकड़े गए 265 अनियमित यात्री
विश्व हिंदू महासंघ किन्नर प्रकोष्ठ की क्षेत्रीय महामंत्री बनने पर माँ किरन नंदगिरी का भव्य स्वागत
अवैध खनन पर तमिलनाडु सरकार सख्त, पूरे राज्य में खदानों का होगा निरीक्षण
जनगणना-2027 के तहत मकान सूचीकरण कार्य शुरू, डीएम ने लोगों से की सहयोग की अपील
जिला अधिकारी के निर्देश पर ओबरा में शुरू हुआ पानी छिड़काव अभियान, धूल और प्रदूषण से मिलेगी राहत
UPRVUNL अधिकारी एसोसिएशन की बड़ी मांग, स्थानांतरण नीति शून्य करने का प्रस्ताव
अंतर्राष्ट्रीय जैव विविधता दिवस पर “पानी पेड़ बचाओ अभियान” की भव्य गोष्ठी आयोजित
सोनभद्र पुलिस का अनोखा जागरूकता अभियान, “सेल्फी स्टेशन” से दिया सड़क सुरक्षा का संदेश
नगर निगम की आय बढ़ाने के लिए बना रेवेन्यू रिफॉर्म सेल, कर वसूली व्यवस्था होगी मजबूत
दिल्ली दंगा केस में तस्लीम अहमद और खालिद सैफी को अंतरिम जमानत
ओडिशा में लू लगने से 3 की मौत, कई जिलों में आंधी-बारिश की चेतावनी
केदारनाथ मार्ग पर हादसा: सोनप्रयाग में पहाड़ी से गिरे पत्थर, युवक की मौत, एक घायल
Iqra Hasan FIR: कैराना से सपा सांसद इकरा हसन के खिलाफ FIR दर्ज, जानें किस मामले में हुई कार्रवाई