भीलवाड़ाः शहर के व्यस्ततम बाजार सदर बाजार में बुधवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब एक नाबालिग जेबकतरे ने शादी की खरीदारी करने आई महिला से सोने का मांदलिया और कंगन छीन लिया और भाग गया। भीड़ ने तत्परता दिखाते हुए आरोपी लड़के को पकड़ लिया और पुलिस के हवाले कर दिया। इस घटना से बाजार में हड़कंप मच गया और लोगों में गुस्सा देखा गया।
अगरिया निवासी कर्मा बंजारा की पत्नी रेखा अपने परिवार के साथ शादी की खरीदारी करने शाहपुरा आई थी। जब वह सामान देख रही थी, तभी एक नाबालिग लड़के ने मौके का फायदा उठाकर उसके बेटे करण कर्मा बंजारा के गले से सोने का मांदलिया छीन लिया। महिला के अनुसार उसी समय उसके हाथ से चांदी का कंगन भी चोरी हो गया।
चोरी की वारदात होते ही आसपास मौजूद लोगों ने शोर मचाया और पार्षद मुबारिक ने दौड़कर नाबालिग को पकड़ लिया। आरोपी पीवणिया तालाब की तरफ भागा और तालाब में कूद गया, लेकिन वहां मौजूद लोगों ने उसे पकड़ लिया और सदर थाना पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने नाबालिग अपराधी को हिरासत में ले लिया। पूछताछ में पता चला कि चोरी करने वाले लड़के के साथ एक महिला भी थी, जो संभवत: उसकी दादी है। महिला मौके से फरार हो गई और पुलिस उसकी तलाश कर रही है। एसएचओ के मुताबिक, लड़के के पास से सोने का मांदलिया बरामद कर लिया गया है। चांदी का कंगन भी मौके पर ही छूट गया था, जिसे महिला को वापस सौंप दिया गया है।
पुलिस अब फरार महिला की तलाश में संभावित ठिकानों पर छापेमारी कर रही है। सरेआम हुई इस वारदात से व्यापारियों और ग्राहकों में डर का माहौल है। लोगों ने पुलिस से बाजार में गश्त बढ़ाने और अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की मांग की है। पुलिस नाबालिग अपराधी से पूछताछ कर रही है और मामले की जांच जारी है।
अन्य प्रमुख खबरें
बिहार में दामाद की हत्या, गड्ढे में दफनाया शव, 4 महिलाएं गिरफ्तार
मुस्तरा रेलवे स्टेशन पर चला मजिस्ट्रेट चेकिंग अभियान, पकड़े गए 265 अनियमित यात्री
विश्व हिंदू महासंघ किन्नर प्रकोष्ठ की क्षेत्रीय महामंत्री बनने पर माँ किरन नंदगिरी का भव्य स्वागत
अवैध खनन पर तमिलनाडु सरकार सख्त, पूरे राज्य में खदानों का होगा निरीक्षण
जनगणना-2027 के तहत मकान सूचीकरण कार्य शुरू, डीएम ने लोगों से की सहयोग की अपील
जिला अधिकारी के निर्देश पर ओबरा में शुरू हुआ पानी छिड़काव अभियान, धूल और प्रदूषण से मिलेगी राहत
UPRVUNL अधिकारी एसोसिएशन की बड़ी मांग, स्थानांतरण नीति शून्य करने का प्रस्ताव
अंतर्राष्ट्रीय जैव विविधता दिवस पर “पानी पेड़ बचाओ अभियान” की भव्य गोष्ठी आयोजित
सोनभद्र पुलिस का अनोखा जागरूकता अभियान, “सेल्फी स्टेशन” से दिया सड़क सुरक्षा का संदेश
नगर निगम की आय बढ़ाने के लिए बना रेवेन्यू रिफॉर्म सेल, कर वसूली व्यवस्था होगी मजबूत
दिल्ली दंगा केस में तस्लीम अहमद और खालिद सैफी को अंतरिम जमानत
ओडिशा में लू लगने से 3 की मौत, कई जिलों में आंधी-बारिश की चेतावनी
केदारनाथ मार्ग पर हादसा: सोनप्रयाग में पहाड़ी से गिरे पत्थर, युवक की मौत, एक घायल
Iqra Hasan FIR: कैराना से सपा सांसद इकरा हसन के खिलाफ FIR दर्ज, जानें किस मामले में हुई कार्रवाई