अयोध्या : उत्तर प्रदेश के आबकारी मंत्री नितिन अग्रवाल शुक्रवार को अयोध्या पहुंचे, जहां बिन्नू सिंह के नेतृत्व में उनका पारंपरिक स्वागत किया गया। स्वागत के बाद मीडिया से बात करते हुए उन्होंने बिहार की राजनीति को लेकर बड़ा बयान दिया।
मंत्री ने कहा कि बिहार के आम लोग आज भी लालू प्रसाद यादव के शासनकाल को एक ऐसे दौर के रूप में याद करते हैं, जब भ्रष्टाचार, अपहरण, अराजकता और लूटपाट चरम पर थी। उन्होंने कहा, जब हम यूपी-बिहार सीमा पर लोगों से संवाद करते हैं, तो साफ नजर आता है कि लोग उस दौर को आज भी नहीं भूले हैं।
उन्होंने आगे कहा कि नीतीश कुमार की सरकार आने के बाद बिहार में बदलाव की शुरुआत हुई और विकास की दिशा में कुछ ठोस कदम उठाए गए। मंत्री के अनुसार, जनता आज भी पूर्व और वर्तमान सरकारों की तुलना करती है, और इसमें एनडीए सरकार को अधिक भरोसेमंद मानती है। उन्होंने भरोसा जताया कि आगामी चुनावों में एनडीए एक बार फिर भारी बहुमत से सत्ता में लौटेगी।
इस दौरान मंत्री ने यह भी घोषणा की कि नवंबर में व्यापारी महाकुंभ का आयोजन किया जाएगा, जिसमें पूरे प्रदेश से व्यापारी शामिल होंगे। आयोजन का उद्देश्य प्रधानमंत्री मोदी का जीएसटी दरों में राहत देने के लिए आभार जताना होगा। इसके लिए अयोध्या मंडल के पदाधिकारियों के साथ उन्होंने तैयारी बैठक भी की।
अन्य प्रमुख खबरें
Alwar: दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस वे पर बड़ा हादसा, गोवर्धन जा रही स्लीपर बस पलटी, 60 यात्री घायल
बिहार में दामाद की हत्या, गड्ढे में दफनाया शव, 4 महिलाएं गिरफ्तार
मुस्तरा रेलवे स्टेशन पर चला मजिस्ट्रेट चेकिंग अभियान, पकड़े गए 265 अनियमित यात्री
विश्व हिंदू महासंघ किन्नर प्रकोष्ठ की क्षेत्रीय महामंत्री बनने पर माँ किरन नंदगिरी का भव्य स्वागत
अवैध खनन पर तमिलनाडु सरकार सख्त, पूरे राज्य में खदानों का होगा निरीक्षण
जनगणना-2027 के तहत मकान सूचीकरण कार्य शुरू, डीएम ने लोगों से की सहयोग की अपील
जिला अधिकारी के निर्देश पर ओबरा में शुरू हुआ पानी छिड़काव अभियान, धूल और प्रदूषण से मिलेगी राहत
UPRVUNL अधिकारी एसोसिएशन की बड़ी मांग, स्थानांतरण नीति शून्य करने का प्रस्ताव
अंतर्राष्ट्रीय जैव विविधता दिवस पर “पानी पेड़ बचाओ अभियान” की भव्य गोष्ठी आयोजित
सोनभद्र पुलिस का अनोखा जागरूकता अभियान, “सेल्फी स्टेशन” से दिया सड़क सुरक्षा का संदेश
नगर निगम की आय बढ़ाने के लिए बना रेवेन्यू रिफॉर्म सेल, कर वसूली व्यवस्था होगी मजबूत
दिल्ली दंगा केस में तस्लीम अहमद और खालिद सैफी को अंतरिम जमानत
ओडिशा में लू लगने से 3 की मौत, कई जिलों में आंधी-बारिश की चेतावनी
केदारनाथ मार्ग पर हादसा: सोनप्रयाग में पहाड़ी से गिरे पत्थर, युवक की मौत, एक घायल